Skip to main content

ताजा खबर

16 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Siraj, Virat Kohli, Akash Deep, Sam Konstas, Suryakumar Yada (Photo Source: X)

1. MCA ने वानखेड़े स्टेडियम के हीरोज के लिए उठाया शानदार कदम, समारोह के दौरान सभी को दिया यह बेहतरीन तोहफा

मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रहा है और इसी के साथ मुंबई क्रिकेट संघ ने ग्राउंड्समैन को सम्मानित करने के लिए एक शानदार तरीका निकाला है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने 178 ग्राउंड्समैन के कठिन परिश्रम को एक प्रशंसा के प्रति के साथ मान्यता दी है। मोनेटरी पुरस्कार के बजाय संगठन ने सभी ग्राउंड्समैन को जंबो घरेलू हैंपर दिया है। हैंपर में 5 किलोग्राम गेहूं, चावल और दाल जैसी आवश्यकता शामिल थी। एक मिक्सर ग्राइंडर के साथ चिकित्सा और हाइड्रेशन किट भी इस हैंपर में शामिल की गई थी।

2. Kevin Pietersen बनना चाहते हैं टीम इंडिया के बैटिंग कोच, पोस्ट पर कमेंट करके जताई अपनी इच्छा

सोशल मीडिया पर यह खबर जैसे ही वायरल हुई, पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन ने भारत के बैटिंग कोच बनने की इच्छा जाहिर की। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के नए बैटिंग कोच की तलाश को लेकर की गई एक पोस्ट के जवाब में केविन पीटरसन ने लिखा, ‘Available!’ (उपलब्ध!),

3. SL vs AUS 2025: कंगारू टीम की टेस्ट कमान स्टीव स्मिथ को सौंपी गई, पूर्व तेज गेंदबाज ने जताई नाराजगी, दिया हैरतअंगेज बयान

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने अपना पक्ष रखा है। पूर्व खिलाड़ी ने The Nightly के अपने कॉलम में लिखा कि, ‘1 साल के निलंबन और गेंद से छेड़छाड़ के मामले में 2 साल के कप्तानी प्रतिबंध के बाद स्टीव स्मिथ को टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में वापस लेने का निर्णय मैं समझ सकता हूं। कई लोग उनकी कप्तानी की तारीफ करते हैं लेकिन ऐसा लगता है कि टीम मैनेजमेंट ने पीछे की ओर कदम रखा है। यह देखकर काफी बुरा लगता है कि टीम के पास ज्यादा विकल्प नहीं है। टीम को बेहतर बनाने के लिए किसी के पास भी लंबा कार्यकाल नहीं है।’

4. “मैंने नहीं मांगा था, भैया ने खुद मुझसे पूछा…”- Akash Deep ने बताई विराट से बैट गिफ्ट में मिलने के पीछे की पूरी कहानी

आकाशदीप ने कहा, “हां, वह विराट भैया का बल्ला था, MRF लोगो वाला, हर कोई जानता है। भैया (कोहली) ने खुद मुझसे पूछा ‘तुमको बैट चाहिए?’ मैंने बोला ‘हां भैया, आपका बल्ला कौन नहीं लेना चाहेगा दुनिया में?’ फिर उन्होंने मुझे गिफ्ट किया।”

5. Sam Konstas के साथ सेल्फी लेना फैन को पड़ा भारी, दूसरे कार से हो गई टक्कर… देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सैम कोंस्टास लगेज के साथ सड़क पर चल रहे हैं। कुछ सेकंड बाद, एक फैन अपनी कार चलाते हुए दिखाई देता है, वह कोंस्टास के साथ फोटो क्लिक कराने के लिए जल्दबाजी में कार को पार्क कर देता है। उसने हैंडब्रेक नहीं लगाया रहता है और उसके बाहर आने के बाद भी उसकी कार चलती रहती है। कोंस्टास का पीछा करते हुए, फैन देखता है कि उसकी कार ठीक से पार्क हुई या नहीं, वह फिर देखता है कि उसकी कार चल रही है और दौड़ कर जाता है, लेकिन तब तक उसके सामने खड़ी दूसरी कार से टकरा जाती है।

6. “मैंने पापा से ये बात छिपाई क्योंकि…”, टीम से ड्रॉप होने के बाद शेफाली वर्मा का बड़ा बयान आया सामने

शेफाली वर्मा को खराब फॉर्म के चलते ऑस्ट्रेलिया दौरे से ड्रॉप कर दिया गया था। इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी जगह नहीं मिली। शेफाली के लिए पिछले कुछ महीने काफी ज्यादा मुश्किल रहे हैं। शेफाली टीम इंडिया से ड्रॉप हो गई और उनके पिता की तबीयत भी खराब थी। हाल ही में शेफाली वर्मा ने बताया कि, उन्होंने अपने पिता से ड्रॉप होने की खबर छिपाई क्योंकि उनके लिए पापा की हेल्थ ज्यादा जरूरी थी।

7. Rohit Sharma के रणजी ट्रॉफी खेलने पर सस्पेंस बरकरार, MCA ने दी बड़ी अपडेट

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मुंबई के अगले रणजी ट्रॉफी मुकाबले में हिस्सा लेंगे या नहीं इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने इस मामले पर उनसे बात करने का फैसला किया है। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली दो टेस्ट सीरीज में रोहित अपने खराब फॉर्म की वजह से काफी दबाव में दिखे हैं।

8. Siraj को भले ही 22 गज से मिला है आराम, लेकिन GYM में वो फिटनेस पर कर रहे हैं काम

22 जनवरी से टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज होने जा रही है, लेकिन Mohammed Siraj को इस टी20 सीरीज से आराम दिया गया है। भले ही सिराज को क्रिकेट से ब्रेक मिला है, लेकिन ये खिलाड़ी अपनी फिटनेस पर लगातार काम कर रहा है और इसी कड़ी में सिराज ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है।

9. Suryakumar Yadav को रोहित से ज्यादा धोनी पसंद हैं, तो SKY ने जर्सी नंबर को लेकर भी किया खुलासा

Star Sports ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में Suryakumar Yadav ने खुद से जुड़े बड़े खुलासे किए हैं। SKY ने कहा कि-मेरा जर्सी नंबर 63 है ये नंबर मुझे पसंद है और इसके पीछे कोई कहानी नहीं है, जब मैं बड़ा हो रहा था तब मेरे क्रिकेट आइडियल सचिन तेंदुलकर थे। आगे SKY ने बोला कि- मेरे इस समय के पहले नंबर के फेवरेट खिलाड़ी धोनी हैं फिर रोहित और विराट हैं,  मेरा निक नेम SKY और इसे पीछे भी कोई कहानी नहीं है।

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...