Skip to main content

ताजा खबर

15 फरवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Instagram)

1) WPL 2025: वडोदरा में जमकर बोला एलिसा पेरी और रिचा घोष का बल्ला, नए सीजन की शुरुआत आरसीबी ने धमाकेदार तरीके से की

ऋचा घोष की तूफानी पारी के दम पर गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने डब्ल्यूपीएल 2025 में जीत के साथ आगाज किया। आरसीबी का पहला मुकाबला गुजरात जाएंट्स के खिलाफ था। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए बैथ मूनी और कप्तान एश्ले गार्डनर के अर्धशतकों की मदद से 201 रन बोर्ड पर लगाए थे। इन दोनों ही विदेशी खिलाड़ियों पर ऋचा घोष अकेली भारी पड़ी और उन्होंने आरसीबी को 6 विकेट से जीत दिलाई।

2) चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान के हाथों से फिसली ट्रॉफी, ट्राई सीरीज में न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से रौंदा

न्यूजीलैंड ने ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान को 6 विकेट से रौंदकर ट्रॉफी अपने नाम की। पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए कीवियों के सामने जीत के लिए 242 रनों का टारगेट रखा था। इस स्कोर का पीछा मेहमानों ने डेरेल मिचेल (57) और टॉम लैथम (56) के शानदार अर्धशतकों के दम पर 28 गेंदें शेष रहते किया। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान के हाथों से यह ट्रॉफी फिसल गई है। इस ट्राई सीरीज में तीसरी टीम साउथ अफ्रीका की थी जो दोनों मैच हारने की वजह से फाइनल में नहीं पहुंच पाई।

3) WPL 2025: ओपनिंग सेरेमनी में बाॅलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना ने लगाए जमकर ठुमके! आप भी देखें वीडियो

महिला प्रीमियर लीग (WPL) के तीसरे सीजन की शुरुआत आज 14 फरवरी, शुक्रवार से हो चुकी है। फैंस काफी समय से WPL के इस सीजन का इंतजार कर रहे थे। इस बार करीब 1 महीने तक सभी पांच टीमों के बीच फाइनल सहित कुल 22 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के तीसरे सीजन की शुरुआत आज राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात जायंट्स की महिला टीमों के बीच खेले जाने वाले पहले मैच से हो चुकी है। तो वहीं, इस मैच में जैसी ही पहली पारी का अंत हुआ, तो ओपनिंग सेरेमनी देखने को मिली जिसमें बाॅलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) परफाॅर्म करते हुए नजर आए। खुराना ने अपने डाॅस स्टेप पर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

4) पाकिस्तान के खिलाफ आगामी चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं गंभीर, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से पहले दिया हैरतअंगेज बयान

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि,’चैंपियंस ट्रॉफी वनडे वर्ल्ड कप से काफी अलग है क्योंकि हर मैच मेक या ब्रेक होता है। हर मैच नॉकआउट होता है। हर मैच को जीतना बेहद जरूरी है। अगर टीम को प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करनी है तो उन्हें हर मैच को जीतना होगा। मेरे लिए विराट और रोहित दोनों ही काफी वैल्युएबल खिलाड़ी हैं। यही नहीं है दोनों टीम इंडिया के लिए भी काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और मुझे उम्मीद है कि दोनों को आगामी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।’

5) RCB के नए कप्तान रजत पाटीदार से फाफ डुप्लेसिस ने की ये स्पेशल रिक्वेस्ट, बोले- आपको बस…

फाफ डुप्लेसिस ने आरसीबी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कहा, “मुझे आपको आरसीबी का नया कप्तान बनने और आधिकारिक तौर पर आपको कमान सौंपने पर बधाई देते हुए बहुत खुशी हो रही है। किसी भी आईपीएल टीम की कप्तानी करना बहुत सम्मान की बात है, लेकिन आरसीबी की कप्तानी करना वाकई खास है, क्योंकि इसका वाकई बहुत बड़ा फैन बेस है और आप देखेंगे कि ओनर आपका हर तरह से समर्थन करने के लिए मौजूद रहेंगे। साथ ही, कोचिंग स्टाफ अपने अनुभव के साथ आपका मार्गदर्शन करने के लिए मौजूद है, ताकि आप अपने पैरों पर खड़े हो सकें और अच्छा समय बिता सकें।”

6) यह बयान ही गलत है…रवि शास्त्री और केविन पीटरसन को ब्रेंडन मैकुलम का करारा जवाब

इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने उन सुझावों को खारिज कर दिया है कि उनकी टीम ने भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की थी। रवि शास्त्री और केविन पीटरसन ने बुधवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा था कि जो रूट को छोड़कर इंग्लैंड के किसी भी खिलाड़ी ने वनडे सीरीज के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की थी। भारत ने 3-0 से मेहमानों का सूपड़ा साफ किया था। मैकुलम ने इंग्लैंड की तीसरे वनडे में हार के बाद ‘टॉकस्पोर्ट’ से कहा, यह पूरा बयान ही असल में गलत है कि हमने अच्छी तैयारी नहीं की थी।

7) आर अश्विन ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय स्क्वॉड पर उठाए सवाल, बोले- मुझे समझ नहीं आ रहा कि…

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल ऐश की बात पर कहा, “मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि हम दुबई में कितने स्पिनर ले जा रहे हैं। पांच स्पिनर और हमने यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठाया है। हां, मैं समझता हूं कि हम एक दौरे के लिए तीन या चार स्पिनर ले जाते हैं। लेकिन दुबई में पांच स्पिनर? मुझे नहीं पता। मुझे लगता है कि हमारे पास दो नहीं तो एक स्पिनर ज्यादा हैं। बाएं हाथ के दो स्पिनर और हार्दिक पांड्या के साथ आपके सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं। इसलिए अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा दोनों खेलने वाले हैं। हार्दिक भी खेलेंगे और कुलदीप खेलेंगे। अगर आप वरुण चक्रवर्ती को टीम में चाहते हैं, तो आपको एक तेज गेंदबाज को बाहर बैठाना होगा और हार्दिक को अपने दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में उपयोग करना होगा। नहीं तो आपको तीसरे तेज गेंदबाज को लाने के लिए एक स्पिनर को बाहर करना होगा।”

8) MS Dhoni को लेकर अलग ही दीवानगी है बॉस, नजर आए अपने पुराने साथी खिलाड़ियों के संग

MS Dhoni खुद तो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहते नहीं हैं, लेकिन जब भी उनकी कोई नई तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आती है तो वो कुछ ही देर में सुपर वायरल हो जाती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी देखने को मिला है, जहां माही की अलग अवतार में तस्वीरें सामने आई हैं।

9) रैना ने Champions Trophy के लिए चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन, टीम इंडिया के एक दिग्गज को किया बाहर

19 फरवरी से Champions Trophy 2025 का आगाज होने जा रहा है, जिसका पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा। वहीं टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में सबसे पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी, फिर पाकिस्तान और आखिरी ग्रुप मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी भारतीय टीम। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने एक बड़ा बयान दिया है टीम इंडिया को लेकर।

আরো ताजा खबर

30 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान...

SM Trends: 30 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन...

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...