Skip to main content

ताजा खबर

15 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Sanjay Manjrekar and Virat Kohli

1) Ranji Trophy के दूसरे फेस में मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं तुषार देशपांडे

रणजी ट्राॅफी के दूसरे फेज में मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे (Tushar Deshpande) खेलते हुए नजर आ सकते हैं। गौरतलब है कि लंदन में 13 सितंबर को देशपांडे का टखने का सफल ऑपरेशन हुआ था। इस ऑपरेशन के बाद, वह रिकवर कर रहे हैं और इस वजह से किसी भी प्रकार के प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में हिस्सा नहीं ले पाए हैं। इसके अलावा वह 23 सितंबर से शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए हैं। हालांंकि, उनके रणजी ट्राॅफी के दूसरे लेग में 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले मैच में वापसी की उम्मीद है।

2) बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले संजय मांजरेकर ने विराट कोहली को लेकर दिया बड़ा बयान

संजय मांजरेकर का मानना ​​है कि कोहली इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज उनके खिलाफ क्या प्लान बना सकते हैं? उम्मीद करता हूं कि विराट उसी के अनुसार अभ्यास करेंगे। संजय मांजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, विराट जानते हैं कि क्या प्लान होने वाला है? वे निश्चित रूप से ऑफ स्टंप लाइन से शुरुआत करेंगे और देखेंगे क्या मूड है? इन दिनों वह ऑफ स्ंटप के बाहर की गेंदों को छोड़ रहे हैं और सीधे पिच हुआ है तो ड्राइव करने की कोशिश करेंगे।

3) BGT 2024-25: “शुरुआत में उनका सामना करना कठिन…”, जसप्रीत बुमराह को लेकर बोले उस्मान ख्वाजा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज 22 नवंबर से शुरू हो रही है। दोनों टीमों के बीच पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस वक्त WACA स्टेडियम में जमकर अभ्यास कर रही है। इस बीच, ऑस्ट्रेलियाई ओपनर उस्मान ख्वाजा ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करने को लेकर बड़ा बयान दिया है। ख्वाजा का मानना है कि बुमराह का अनोखा एक्शन शुरुआत में मुश्किलें पैदा करता है, लेकिन एक बार आदत पड़ जाने के बाद उनका सामना करना आसान हो जाता है।

4) BGT शुरू होने से पहले भारत के लिए बुरी खबर! कोहनी में चोट लगने के बाद सरफराज खान ने छोड़ी नेट प्रैक्टिस

बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) के शुरू होने से पहले टीम इंडिया खेमे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि इस मैच से पहले भारत वाका मैदान पर आज 14 नवंबर, वीरवार को नेट प्रैक्टिस कर रही है। लेकिन प्रैक्टिस में आज के दिन भारतीय बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) को दाहिनी कोहनी में चोट लग गई। इसको लेकर एक वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

5) AUS vs PAK: 94 रन के लक्ष्य का पीछा करने में छूटे पाकिस्तान के पसीने, ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की शानदार जीत

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 14 नवंबर को गाबा में खेला गया। भारी बारिश के चलते टॉस में काफी ज्यादा देरी हुई, इसके बाद खेल को 7-7 ओवरों का कर दिया गया। पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 93 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 7 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 64 रन ही बना पाई।

6) Ranji Trophy 2024-25: RCB के इस पूर्व टीम मेंबर ने रणजी में ठोका तिहरा शतक, पढ़ें बड़ी खबर

आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) टीम का हिस्सा रहे और घरेलू क्रिकेट में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करने वाले, महिपाल लोमरोर (Mahipal Lomror) ने जारी रणजी ट्राॅफी सीजन में तिहरा शतक लगाकर मीडिया सुर्खियां बटोरी हैं। गौरतलब है कि रणजी ट्राॅफी में एलीट ग्रुप बी में देहरादून के अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पर उत्तराखंड का सामना राजस्थान से हो रहा है। तो वहीं इस मुकाबले में राजस्थान की पहली पारी में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे महिपाल ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 360 गेंदों में 300 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली है।

7) VIDEO: ग्लेन मैक्सवेल ने शाहीन अफरीदी को दिन में दिखाए तारे, रिवर्स स्वीप के जरिए लगाया बड़ा सिक्स

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मुकाबला 14 नवंबर को ब्रिस्बेन में खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान ग्लेन मैक्सवेल आज पूरे लय में नजर आए। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में 5 चौके और तीन छक्कों की मदद से 43 रनों की धुआंधार पारी खेली। इस दौरान विस्फोटक बल्लेबाज ने दूसरे ओवर में नसीम शाह के खिलाफ रिवर्स स्वीप के साथ चौका लगाया, लेकिन शाहीन अफरीदी के खिलाफ उन्होंने रिवर्स स्वीप लगाते हुए छक्का जड़ दिया, जिसे देख दर्शक भी हैरान रह गए।

8) Champions Trophy: ICC की टेंशन नहीं हो रही खत्म, ब्रॉडकास्टर्स ने शेड्यूल जारी करने के लिए डाला दबाव

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी को चिट्ठी भेजकर कहा कि, भारत टूर्नामेंट में चाहे खेले या नहीं, लेकिन वे मेजबानी नहीं छोड़ेंगे। PCB ने आईसीसी को चेतावनी भी दी है कि वे भविष्य में आईसीसी के किसी भी आयोजन का बहिष्कार करेगी। दूसरी ओर, आईसीसी पर ब्रॉडकास्टरों द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का शेड्यूल जल्द से जल्द जारी करने के लिए दबाव डाला जा रहा है।

9) Ranji Trophy 2024-25: कश्यप बाकले और स्नेहल कौथंकर ने रणजी इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ा

रणजी ट्राॅफी के जारी सीजन में एक खास रिकाॅर्ड देखने को मिला है। बता दें कि कश्यप बाकले और स्नेहल कौथंकर ने रणजी इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बता दें कि यह रिकाॅर्ड रणजी ट्राॅफी के 5वें राउंड में पोरवोरिम के गोवा क्रिकेट एसोसिएशन ग्राउंड पर गोवा और अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ जारी मैच में देखने को मिला है। इस मुकाबले में दोनों ने खेल के दूसरे दिन गोवा के लिए शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 606* रनों की अटूट साझेदारी कर दी है।

আরো ताजा खबर

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...