Skip to main content

ताजा खबर

15 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter/X)

1. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की बड़ी कार्रवाई ‘अनुचित व्यवहार’ के लिए पूर्व खिलाड़ी दलीप समरवीरा पर लगाया 10 साल का बैन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने हाल में ही श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर दलीप समरवीरा (Dulip Samaraweera) पर बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि सीए ने पूर्व खिलाड़ी पर 10 साल का बैन लगा दिया है। इस बैन के बाद समरवीरा अब सीए के अलावा ऑस्ट्रेलिया के किसी राज्य क्रिकेट बोर्ड और संबंधित एसोसिएशन जिसमें महिला और पुरुष बिग बैश लीग टीमें शामिल हैं, इनमें काम नहीं कर पाएंगे।

2. ‘ICC हमेशा भारत का पक्ष लेगी’ चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर चल रही तनातनी के बीच पूर्व PCB प्रमुख का बड़ा बयान

भारत ने अगले साल पाकिस्तान में होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियंस ट्राॅफी 2025 में खेलने से मना कर दिया है। भारतीय टीम के इस फैसले के बाद, करीब 7 साल बाद लौट रहे टूर्नामेंट का आईसीसी अभी तक शेड्यूल जारी नहीं कर पाई है। इस बीच समा टीवी के साथ एक चर्चा में नजम सेठी ने कहा- मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं कि आईसीसी हमेशा भारत का पक्ष लेगी, आप इस बात को याद रखें। अब, यदि वे टूर्नामेंट को श्रीलंका या दुबई में स्थानांतरित करते हैं, और पाकिस्तान भाग नहीं लेता है, तो इसका खामियाजा आईसीसी के साथ-साथ भारत और पाकिस्तान को भी भुगतना पड़ेगा, क्योंकि आईसीसी का रिवेन्यू एक हिस्से में वितरित किया जाता है।

3. IPL 2025 Auction: दो सेट में लगेगी मार्की खिलाड़ियों पर बोली, पढ़ें बड़ी खबर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सभी 10 टीमों को जानकारी दी है कि आईपीएल 2025 के ऑक्शन में दो सेट में मार्की खिलाड़ी बोली लगने के लिए उपलब्ध रहेंगे। गौरतलब है कि आईपीएल के आगामी सीजन के लिए ऑक्शन इस महीने की 24 और 25 तारीख को सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में होने वाला है।

4. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने की टीम की घोषणा, केन विलियमसन की हुई वापसी

हाल में ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज की समाप्ति के बाद, न्यूजीलैंड ने एक बार खेल के सबसे बड़े फाॅर्मेट पर ध्यान देने का फैसला किया है। तो वहीं इसी क्रम में आज न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का फुल स्क्वाॅड: टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर (टेस्ट 2 और 3), नाथन स्मिथ, टिम साउथी, केन विलियमसन और विल यंग।

5. क्या सूर्यकुमार यादव की T20I फॉर्म चिंता का विषय है? साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच से पहले आकाश चोपड़ा

जोहानिसबर्ग में साउथ अफ्रीका और भारत के बीच होने वाले चौथे टी20 मैच से पहले, अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से आकाश चोपड़ा ने कहा- क्या सूर्यकुमार यादव की T20I फॉर्म चिंता का विषय है? लोग यह सवाल क्यों पूछ रहे हैं कि क्या यह कोई समस्या है? हालांकि, 2024 में 17 पारियां हो चुकी हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ 429 रन बनाए हैं। स्ट्राइक रेट अभी भी 150 से ऊपर है, लेकिन औसत 26.8 हो गया है, उन्होंने चार अर्धशतक जरूर लगाए हैं, लेकिन औसत के मामले में यह सूर्या, पुराना जैसा नहीं है।

6. ‘अब दूर होने का समय सही लगता है’ टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने पर टिम साउदी

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee), इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद, टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं। टेस्ट क्रिकेट से रिटायर होने के अपने फैसले को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए, टिम साउदी ने nzc.nz के हवाले से कहा- बड़े होकर मैंने न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करने का ही सपना देखा था। मेरे लिए 18 वर्षों तक ब्लैककैप्स के लिए खेलना सबसे बड़ा सम्मान और विशेषाधिकार रहा है, लेकिन अब उस खेल से दूर जाने का समय सही है, जिसने मुझे बहुत कुछ दिया है।

7. OTD: विराट कोहली के 50वें वनडे शतक की वजह से भारत ने पिछले साल वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई थी, तोड़ा था सचिन का रिकाॅर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली (Virat Kohli) ने आज के ही दिन, पिछले साल हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में इतिहास रचा था। बता दें कि इस मुकाबले में कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हुए सेमीफाइनल मैच में शतकीय पारी खेल, टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाने में मदद की थी।

8. हरियाणा के Anshul Kamboj ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी में 39 साल बाद किया ये कारनामा

हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वो 39 साल के बाद पहली बार एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए। शुक्रवार को लाहली के चौधरी बंसी लाल क्रिकेट स्टेडियम में हरियाणा और केरल के बीच मैच में उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।

9. “बुमराह को पेल दिया है मैंने”- पंत ने लगाया जस्सी से डॉलर में शर्त, नेट्स सेशन का ये वीडियो हुआ वायरल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के प्लेयर्स ऑस्ट्र्रेलिया पहुंच चुके हैं और जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। इसी बीच अपने मजाकिया अंदाज के लिए मशहूर स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो प्रैक्टिस के दौरान खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। पंत ने टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से 100-100 डॉलर की शर्त लगाई। पंत ने खुद गेंदबाजी की और बुमराह को बल्लेबाजी के लिए उतारा।

10. KL Rahul: पर्थ टेस्ट से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, केएल राहुल हुए चोटिल

टीम इंडिया को 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इस मैच के शुरू होने से पहले टीम इंडिया के प्लेयर्स इंट्रा स्क्वॉड मैच खेल रहे हैं। इस मैच में टीम इंडिया के हर प्लेयर्स हिस्सा ले रहे हैं। इसी बीच यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने वाले 32 वर्षीय राहुल को इंट्रा-स्क्वाड मैच सिमुलेशन के दौरान दाहिने कोहनी में चोट लग गई।

আরো ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...

रणजी ट्रॉफी 2026-27 (फेज 1) में इन 3 बल्लेबाजों का रहा जलवा, देखें टॉप 3 रन-गेटर्स की लिस्ट

Ranji Trophy 2026-27 (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला चरण बल्लेबाजों के लिए काफी शानदार रहा है। टूर्नामेंट के शुरुआती चार राउंड में कई खिलाड़ियों ने...

NZ vs IND: न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली का ऐतिहासिक कारनामा! तोड़ा रिकी पोंटिंग का बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Virat Kohli Breaks Ricky Ponting Long-Standing World Record vs New Zealand (image via getty) Virat Kohli breaks Ricky Ponting record: शनिवार, 7 नवंबर को वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे...