
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
1. T20 World Cup 2026: तिलक वर्मा निभाएंगे विराट कोहली जैसा रोल – इरफान पठान
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि भारतीय टी20 टीम में तिलक की भूमिका वही होनी चाहिए, जो लंबे समय तक विराट कोहली निभाते रहे। पठान के अनुसार, दबाव में टिककर खेलने और पारी संभालने की जिम्मेदारी तिलक वर्मा के कंधों पर होगी, जो टीम के लिए बेहद अहम साबित हो सकती है। पठान के मुताबिक, तिलक ने नंबर 3 और 4 पर बल्लेबाजी करते हुए दबाव को बखूबी झेला है और जरूरत पड़ने पर बड़े शॉट भी लगाए हैं। यह बिल्कुल वैसा ही रोल है, जैसा विराट कोहली संकट के समय निभाते थे।
2. WPL 2026, DC W vs UP W: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी वाॅरियर्स को 7 विकेट से हराया
जारी महिला प्रीमियर लीग के चौथे सीजन का 7वां मैच आज 14 जनवरी, बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वाॅरियर्स की महिला टीमों के बीच खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक तरीके से 7 विकेट से पहली जीत दर्ज की, जबकि वाॅरियर्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वाॅरियर्स ने 155 रनों का टारगेट दिल्ली के सामने जीत के लिए रखा, जिसे बाद में डीसी ने 3 विकेट खोकर रोमांचक तरीके से हासिल कर लिया। डीसी के लिए पारी की आखिरी गेंद पर लाॅरा बुलफार्ट ने चौका लगाकर, दिल्ली कैपिटल्स की जीत सुनिश्चित की।
3. IND vs NZ: डेरिल मिचेल के शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत को दूसरे वनडे में 7 विकेट से हराया
भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज 14 जनवरी, बुधवार को राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (131*) की शानदार पारी के दम पर 7 विकेट से जीत हासिल की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 285 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे पीछा करते हुए ब्लैककैप्स ने 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। साथ ही इस जीत साथ न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी भी कर ली है।
4. विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का एक और बड़ा रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग के और करीब पहुंचे
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। 14 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर का एक अहम रिकॉर्ड तोड़ते हुए खुद को भारतीय क्रिकेट के रिकॉर्ड बुक में और ऊपर पहुंचा दिया।
तीन मैचों की इस वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में विराट कोहली भारत की ओर से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने यह रिकॉर्ड अपनी पहली ही गेंद पर लगाए गए शॉट के साथ हासिल कर लिया और सचिन तेंदुलकर के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही कोहली अब ब्लैककैप्स के खिलाफ 50 ओवर फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
5. IND vs NZ: कौन हैं Kristian Clarke जिन्होंने दूसरे वनडे में बिखेरी विराट कोहली की गिल्लियां
क्रिस्टियन क्लार्क का जन्म 6 मार्च 2001 को न्यूजीलैंड के वाइकाटो क्षेत्र के ते अवामुटू में हुआ था। वह नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट सिस्टम से निकलकर सामने आए हैं। अंडर-19 स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए चुना गया, जहां उन्होंने चार मैचों में सात विकेट लिए और उनका औसत 14 रहा।
उन्होंने मार्च 2022 में नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। 2023-24 फोर्ड ट्रॉफी में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। अब तक उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 79 विकेट और लिस्ट ए में 50 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं। बल्लेबाज़ी में भी उन्होंने 2025 में घरेलू क्रिकेट में नंबर 7 पर उतरकर नाबाद शतक लगाया था।
6. ‘मैं कहीं भी बल्लेबाजी के लिए तैयार हूं’ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले रिंकू सिंह का बड़ा बयान
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले रिंकू ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- “जिस पोजीशन पर मैं आमतौर पर बल्लेबाजी करता हूं, लोग मुझे ‘फिनिशर’ के रूप में देखते हैं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं सिर्फ यही भूमिका निभा सकता हूं। मैं कहीं भी बल्लेबाजी कर सकता हूं। मैंने घरेलू क्रिकेट और भारत के लिए पावरप्ले में बल्लेबाजी की है। मैंने अपने तीनों अर्धशतक पावरप्ले में ही बनाए हैं।”
7. PAK vs AUS 2026: लाहौर में खेली जाएगी तीन मैचों की टी20 सीरीज, PCB ने जारी किया शेड्यूल
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऑस्ट्रेलिया के पाकिस्तान दौरे के कार्यक्रम की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेली जाएगी, जिसकी मेजबानी लाहौर का गद्दाफी स्टेडियम करेगा। यह सीरीज आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले दोनों टीमों के लिए अहम तैयारी का मौका मानी जा रही है।
PCB के अनुसार, टी20I सीरीज की शुरुआत 29 जनवरी से होगी, जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला क्रमशः 31 जनवरी और 1 फरवरी को खेला जाएगा। तीनों मैच लाहौर में ही आयोजित होंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम 28 जनवरी को लाहौर पहुंचेगी, जहां वह सीरीज से पहले अभ्यास सत्रों में हिस्सा लेगी।
8. ‘स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में अच्छी प्रोग्रेस हो रही है’ – जोश हेजलवुड को T20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने की उम्मीद
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने को लेकर आशावादी हैं, भले ही चोटों से भरे मुश्किल समर के कारण उन्हें एशेज सीरीज से बाहर रहना पड़ा था।
35 साल के इस तेज गेंदबाज को इंग्लैंड सीरीज की शुरुआत में हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था और फिर रिहैब के दौरान अकिलीज की समस्या हो गई थी। अब वह 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के पहले मैच से पहले फरवरी की शुरुआत में एक वार्म-अप मैच पर ध्यान दे रहे हैं। हेजलवुड ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से कहा, “सब कुछ प्लान के मुताबिक चल रहा है,” और बताया कि एक्स्ट्रा रिकवरी हफ्तों के बाद दौड़ने और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में अच्छी प्रोग्रेस हो रही है।
उम्र नहीं, परफॉर्मेंस और फिटनेस मायने रखते हैं: धोनी ने रोहित-विराट के वनडे वर्ल्ड कप खेलने के चांस पर कहा
T20 World Cup में इन 5 तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों का जीना किया मुश्किल!
4 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
SM Trends: 4 फरवरी के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

