Skip to main content

ताजा खबर

147 साल में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा, पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड

147 साल में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा पाकिस्तान के नाम दर्ज हुआ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड

PAK vs ENG (Photo Source: Getty Images)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हाल हर दिन के साथ और बिगड़ते जा रहा है। जो भी टीम पाकिस्तान दौरे पर जा रही है, वहीं पाक टीम को उनके घर में मात देकर आ रही है। पिछले महीने बांग्लादेश ने पाकिस्तान को उन्हीं के घर में टेस्ट सीरीज में हराया था। अभी इंग्लैंड ने मुल्तान में खेले गए टेस्ट मैच में शान मसूद एंड कंपनी को करारी मात दी। पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के हाथों मुल्तान टेस्ट में पारी और 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

इस हार के साथ पाकिस्तान के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं, लेकिन इनमें से एक रिकॉर्ड ऐसा है जो शर्मसार कर देने वाला है। पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में पहली ऐसी टीम बनी है जो एक पारी में 550+ रन बनाकर मैच पारी के अंतर से हारी है। आज तक कोई टीम टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में 500 से अधिक रन बनाने के बाद कभी नहीं हारी है।

टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाकर पारी से हारने वाली टीमों की लिस्ट पर नजर डालें तो, पाकिस्तान से पहले यह रिकॉर्ड आयरलैंड के नाम था जब 2023 में श्रीलंका के खिलाफ टीम एक पारी में 492 रन बनाकर पारी के अंतर से हारा था। इस लिस्ट में भारत का नाम भी दर्ज है। 2010 में भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में 459 रन बनाने के बावजूद पारी के अंतर से हार गया था।

टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाकर इनिंग के अंतर से मैच हारने वाली टीम

556 – पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, मुल्तान, 2024 (पारी और 47 रन)*

492 – आयरलैंड बनाम श्रीलंका, गॉल, 2023 (पारी और 10 रन)

477 – इंग्लैंड बनाम भारत, चेन्नई, 2016 (पारी और 75 रन)

463 – वेस्टइंडीज बनाम भारत, कोलकाता, 2011 (पारी और 15 रन)

459 – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 2010 (पारी और 25 रन)

पहली पारी में 500 से ज्यादा रन बनाने के बाद सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमें-

पाकिस्तान क्रिकेट में यह 5वां मौका है जब टीम पहली पारी में 500 से अधिक रन बनाकर मैच हारी है। वह इस लिस्ट के टॉप पर है। वहीं ऑस्ट्रेलिया 3 बार, तो इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ 2-2 बार घटी है।

5 – पाकिस्तान*

3 – ऑस्ट्रेलिया

2 – इंग्लैंड

2 – न्यूजीलैंड

2 – बांग्लादेश

আরো ताजा खबर

RR vs LSG: हार के बाद ऋषभ पंत का फूटा गुस्सा, लाइव टीवी पर बोले अपशब्द, वायरल हुआ वीडियो

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत का एक बयान सोशल मीडिया पर...

KKR vs MI: KKR ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी, हार्दिक पंड्या की हुई वापसी; प्लेइंग XI पर डालें नजर

IPL 2026, KKR vs MI: KKR opted to field first (image via JioHotstar) कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2026 के 65वें मैच में, कोलकाता नाइट राइडर्स...

IND vs AFG: आकिब नबी की अनदेखी पर हैरान आकाश चोपड़ा, चयनकर्ताओं के फैसले पर उठाए सवाल

Aakash Chopra Auqib Nabi (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी अफगानिस्तान टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में युवा तेज गेंदबाज आकिब नबी को...

20 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: प्लेऑफ से पहले आरसीबी को मिला बड़ा बूस्ट, फिल साल्ट की इस हफ्ते होगी वापसी आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों से...