

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर भारतीय अंडर-19 वर्ल्ड कप स्टार वैभव सूर्यवंशी के खेल से पूरी तरह प्रभावित नजर आए। 14 साल की उम्र में वैभव ने जो प्रदर्शन किया, उसे देखकर बटलर ने उन्हें अब तक का सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बताया। यह बयान उन्होंने आईपीएल 2026 से पहले दिया, जो मार्च के आखिरी हफ्ते में शुरू होने वाला है।
जिम्बाब्वे के हरारे में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में 175 रनों की तूफानी पारी खेली। भारत ने यह मुकाबला 100 रनों से जीतकर खिताब अपने नाम किया। इस पारी में वैभव ने 15 चौके और 15 छक्के लगाए और दर्शकों के साथ-साथ क्रिकेट दिग्गजों को भी हैरान कर दिया।
14 साल की उम्र में ऐतिहासिक प्रदर्शन, वैभव सूर्यवंशी पर जोस बटलर हुए फिदा
जोस बटलर ने फोर द लव क्रिकेट पाॅडकास्ट पर बताया कि उन्होंने यह फाइनल टीवी पर देखा और हर शॉट देखकर दंग रह गए। उनका कहना था कि ये साधारण शॉट नहीं थे, बल्कि ऐसे शॉट थे जो शायद ही किसी ने देखे हों।
बटलर ने आगे कहा कि 14 साल की उम्र में ऐसा खेलना अविश्वसनीय है और यह सोचना ही रोमांचक है कि अगर वह इतनी कम उम्र में यह कर सकता है, तो 16, 18 या 20 साल की उम्र में वह क्या कर सकता है।
खैर, पूरे टूर्नामेंट में वैभव ने सात मैचों में 439 रन बनाए और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीता। फाइनल में शानदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
बटलर का मानना है कि अगर वैभव ने पहले आईपीएल में प्रदर्शन न किया होता, तो लोग इसे सिर्फ अंडर-19 स्तर की सफलता मानकर आगे इंतजार करते। लेकिन वैभव ने पहले ही आईपीएल में शतक लगाया है और अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा था।
बटलर ने वैभव की मैच समझ और आत्मविश्वास की भी तारीफ की। उन्होंने बताया कि चेन्नई के खिलाफ एक मैच में, जहां अश्विन और जडेजा जैसे गेंदबाज गेंदबाजी कर रहे थे, वैभव ने परिपक्व खिलाड़ी की तरह खेलते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया।
Video Of The Day: T20 World Cup 2026 – मिलिंद कुमार के शानदार कैच ने बाबर आजम को किया चलता
T20 World Cup 2026: PAK vs USA मैच के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालिए एक नजर
T20 World Cup 2026: नामीबिया के खिलाफ भारत की प्लेइंग XI में बदलाव के संकेत, सुंदर को लेकर सस्पेंस
क्रिस लिन ने चुनी अपनी ऑलटाइम फेवरेट टी20 XI, लेकिन रोहित-विराट को नहीं दी जगह

