Skip to main content

ताजा खबर

14 महीने बाद हार्दिक पांड्या ने वनडे फॉर्मेट में की वापसी, जानें कैसा रहा ऑलराउंडर का प्रदर्शन?

Hardik Pandya (Photo Source: X)

Vijay Hazare Trophy 2024 में बंगाल और बड़ौदा के बीच मुकाबला 28 दिसंबर को हैदराबाद में खेला गया। बंगाल ने बरोदा को 7 विकेट से मात देकर शानदार जीत दर्ज की। भारतीय स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने पूरे 14 महीने बाद इस मैच से वनडे फॉर्मेट में वापसी की।

हार्दिक वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। उस मैच के बाद से उन्होंने 50-ओवर फॉर्मेट में कोई मैच नहीं खेला था। हालांकि, वनडे फॉर्मेट में हार्दिक की वापसी अच्छी नहीं रही, वह बंगाल के खिलाफ मैच में सस्ते में आउट हुए।

बंगाल के खिलाफ सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए हार्दिक पांड्या

विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या दो गेंद खेलकर एक रन पर आउट हुए। वह बड़ौदा की पारी के 23वें ओवर के दौरान प्रदीप्ता परमानिक की गेंद पर सुदीप कुमार घरामी को कैच थमा बैठे। वहीं, गेंदबाजी में हार्दिक के प्रदर्शन की बात करें तो, उन्होंने 7 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट लिया।

बता दें, हार्दिक पांड्या को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए बड़ौदा की शुरुआती टीम में शामिल नहीं किया गया था और पर्सनल कारणों से वे कुछ मैच भी नहीं खेल पाए थे। यह टूर्नामेंट ऑलराउंडर खिलाड़ी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि वह फरवरी 2025 में होने वाले आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम के लिए खेलना चाहेंगे।

जानें बंगाल और बड़ौदा के बीच के मैच का हाल-

बंगाल और बड़ौदा के बीच खेले गए मैच की बात करें तो, बड़ौदा की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवरों में 228 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। शाश्वत रावत ने 111 गेंदों में 95 रन की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। बंगाल के लिए सायन घोष और प्रदीप्ता परमानिक ने 3-3 विकेट चटकाए थे।

बंगाल की टीम ने 42 गेंदें शेष रहते हुए 43 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर लिया। अनुस्तुप मजूमदार ने 106 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के की मदद से 99 रन की नाबाद पारी खेली। वहीं, सुमांता गुप्ता ने 80 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए।

আরো ताजा खबर

फिर विवादों में घिरे पृथ्वी शॉ, मंगेतर आकृति अग्रवाल ने इंस्टा पर किया अनफॉलो, खिलाड़ी पर लगाया चीटिंग का आरोप!

Prithvi Shaw & Akriti Agarwal (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेटर और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शाॅ एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अगर ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें...

मैनचेस्टर में अक्षर पटेल के नाम हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड! T20I क्रिकेट में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय स्पिनर

Axar Patel Becomes First Indian Spinner to 100 T20I Wickets (image via getty) भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने शनिवार (4 जुलाई) को इतिहास रच दिया; वे टीम इंडिया के ऐसे...

Women’s T20 WC 2026, Final: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

Women’s T20 WC 2026, Final: Match Preview (image via getty) आज (5 जुलाई) लॉर्ड्स में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड महिला टीम का मैच ऑस्ट्रेलिया...

ENG vs IND, 2nd T20I: जैकब बैथल की तूफानी पारी के चलते इंग्लैंड 4 विकेट से जीता, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त

ENG vs IND: England defeated India to go 1-0 up in the five-match T20I series (image via getty) शनिवार (4 जुलाई) को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए दूसरे टी20आई...