Skip to main content

ताजा खबर

14 फरवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Instagram)

1) इस भारतीय कोच की हुई आईपीएल में एंट्री, राजस्थान रॉयल्स का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया

राजस्थान रॉयल्स ने आज यानी 13 फरवरी को अपने गेंदबाजी कोच की घोषणा की है। राजस्थान रॉयल्स इंडियन प्रीमियर लीग की बेहतरीन फ्रेंचाइजी में से एक है। उन्होंने आईपीएल के पहले संस्करण यानी 2008 सीजन को अपने नाम किया था। यही नहीं राजस्थान रॉयल्स ने 2022 सीजन के फाइनल में भी अपनी जगह बनाई थी। हालांकि फाइनल में उन्हें गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। आईपीएल 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स को नया स्पिन बॉलिंग कोच मिल गया है। पूर्व भारतीय खिलाड़ी साईराज बहुतुले को राजस्थान रॉयल्स ने ये जिम्मेदारी सौंपी है।

2) WPL 2025: पूजा वस्त्राकर-आशा शोभना बाहर, MI और RCB ने रिप्लेसमेंट के रूप में इन खिलाड़ियों का किया ऐलान

वुमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) का आगामी संस्करण 14 फरवरी से शुरू हो रहा है, जहां पहला मुकाबला कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा में गुजरात जायंट्स और रॉयल चैंलेजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इससे पहले मुंबई इंडियंस और आरसीबी ने अपने चोटिल खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की घोषणा की है। मुंबई इंडियंस ने 14 फरवरी से शुरू होने वाले वुमेन्स प्रीमियर लीग के आगामी संस्करण के लिए अनुभवी पूजा वस्त्राकर के रिप्लेसमेंट के रूप में अंडर -19 विश्व कप विजेता परूनिका सिसोदिया को शामिल किया है। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चोटिल आशा शोभना की जगह मध्य प्रदेश में जन्मी विकेटकीपर-बल्लेबाज नुजहत परवीन को रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया है।

3) “मुझे किंग बुलाना बंद करें मैं कोई…”, बाबर आजम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले फैंस और मीडिया से की खास अपील

पाकिस्तान टीम के अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से पहले अपने फैंस और मीडिया से एक खास अपील की है। बाबर आजम ने कहा है कि उन्हें फैंस और मीडिया ‘किंग’ बुलाना बंद‌ करें। बाबर आजम ने मीडिया को बताया कि,’आप मुझे किंग बुलाना बंद करें। मैं कोई किंग नहीं हूं। अब मेरे लिए नई भूमिका है। जो पहले हो चुका है उसे रहने दिया जाए। हर मैच में एक नई चुनौती होती है और मैं इस समय और भविष्य पर ही ज्यादा से ज्यादा फोकस करना चाह रहा हूं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम एक योजना के तहत खेलने के लिए उतरी थी और मैंने उसी के तहत बल्लेबाजी की। मोहम्मद रिजवान और सलमान अली आगा ने इस मैच में काफी अच्छी बल्लेबाजी की।’

4) IPL टीमों की वजह से हुई इंग्लैंड की चांदी, की ईसीबी की 51,04,64,65,000 रुपए की मदद

आर्थिक अड़चनों का सामना कर रहे इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लबों को काफी मदद मिलने जा रही है चूंकि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड चार मशहूर आईपीएल टीमों के निवेश की मदद से ‘द हंड्रेड’ लीग की आठ टीमों में हिस्सेदारी बेचकर 975 मिलियन पाउंट जुटाने में कामयाब रहा है। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ‘द हंड्रेड’ की टीमों में निजी विशेषज्ञता और निवेश को सुरक्षित करने के लिए प्रक्रिया के अंतिम चरण में आठ पक्षों के साथ विशिष्टता समझौता किया है।

5) मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं…मिचेल स्टार्क के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने पर एलिसा हीली ने लिए मजे

चैंपियंस ट्रॉफी से मिचेल स्टार्क के अचानक बाहर होने पर ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका लगा है। नियमित कप्तान पैट कमिंस और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले ही चोट के चलते टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं, ऐसे में स्टार्क के बाहर होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पेस बॉलिंग अटैक काफी कमजोर दिखाई दे रहा है। स्टार्क ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए खुद को उपलब्ध ना बताने की वजह निजी कारणों के बताई है जिसके बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि उनकी पत्नी एलिसा हीली, जो ऑस्ट्रेलिया वुमेंस टीम की कप्तान हैं, प्रेग्नेंट हैं। हालांकि अब उन्होंने इन अटकलों को खारिज कर दिया है।

6) WPL के तीसरे सत्र की शुरुआत आज से, नजरें भारत के घरेलू क्रिकेटरों पर; जिनको मिलेगा बड़ा मंच

वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल का तीसरा सत्र आज यानी शुक्रवार 14 फरवरी से यहां गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के मैच के साथ शुरू होगा, जिसमें नजरें भारत के उदीयमान क्रिकेटरों पर लगी होंगी। अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ लीग की असल सफलता घरेलू खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भी निर्भर करती है। पहले दो सत्र में श्रेयांका पाटिल और साइका इशाक जैसे खिलाड़ियों ने दबाव में शानदार प्रदर्शन किया और भारतीय टीम में भी जगह बनाई।

7) किन 4 टीमों को मिलेगा चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल का टिकट? पीटरसन ने की भविष्यवाणी; वर्ल्ड चैंपियन टीम को नहीं दी जगह

चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से पाकिस्तान और यूएई में होने जा रहा है। इस आईसीसी इवेंट के लिए क्रिकेट पंडितों ने अपनी-अपनी भविष्यवाणी करना शुरू कर दी है। इस कड़ी में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली संभावित टीमों की भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने अपनी इस लिस्ट में वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को जगह नहीं दी है। इसके पीछे उन्होंने कारण भी बताया है। पीटरसन की टॉप-4 टीमों में भारत और पाकिस्तान दोनों है। केविन पीटरसन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “मेरा मतलब है, यह बहुत मुश्किल है। यह वाकई मुश्किल है। लेकिन मिचेल स्टार्क के हटने के बाद, मैं कहूंगा कि भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड।”

8) काश मैं ऐसा कर पाता…चैंपियंस ट्रॉफी से पहले श्रेयस अय्यर के मन में रह गया एक मलाल

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है। भारत टूर्नामेंट में 20 फरवरी को बांग्लादेश के विरुद्ध अपने अभियान की शुरुआत करेगा। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के मन में एक मलाल रह गया। दरअसल, वह बुधवार को इंडिया वर्सेस इंग्लैंड तीसरे वनडे में शतक जड़ने से चूक गए। उन्होंने कहा कि काश में सेंचुरी जड़ पाता। अय्यर ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 64 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और दो छक्के शामिल हैं।

9) मैं सारी डिटेल…बुमराह के चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर होने पर गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, अब हेड कोच को इनसे उम्मीदें

गंभीर ने अहमदाबाद में तीसरे वनडे के बाद कहा, ”जाहिर है कि वह बाहर हो गए हैं। लेकिन मैं आपको सारी डिटेल नहीं दे सकता क्योंकि यह मेडिकल टीम पर निर्भर करता है कि वह कितने समय तक बाहर रहेंगे। एनसीए (नेशनल क्रिकेट एकेडमी) में मेडिकल टीम ही निर्णय लेती है।” कोच ने कहा, ”जाहिर है कि हम उन्हें टीम में चाहते थे। हम जानते हैं कि वह क्या कर सकते हैं। वह एक वर्ल्ड क्लास प्लेयर हैं। हालांकि, कुछ चीजें आपके हाथ में नहीं होतीं।

আরো ताजा खबर

ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट से पहले Babar Azam को तेज बुखार, पाकिस्तान टीम में 8वें बदलाव की आशंका

ENG vs PAK: Babar Azam Suffers Fever Scare Ahead of Edgbaston Test (image via getty) इंग्लैंड के मुश्किल दौरे पर पाकिस्तान को एक और झटका लगा है। 9-13 सितंबर के...

2 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via getty) 1. भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20आई सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया; संजू सैमसन की वापसी, जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता फिटनेस मंजूरी...

‘खिलाड़ियों को बलि का बकरा न बनाएं’: बीच सीरीज में बड़े बदलावों पर भड़के शोएब मलिक, PCB को लगाई कड़ी फटकार

Shoaib Malik Hits Out at PCB over Mid-Series Axe (image via getty) पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने इंग्लैंड के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के बीच में ही...

‘खेल आपको हमेशा याद रखेगा’ – लियोनेल मेस्सी के संन्यास पर युवराज सिंह और कुलदीप यादव का ट्रिब्यूट

Yuvraj Singh, Kuldeep Yadav(Image credit Twitter – X) फुटबॉल की दुनिया के महानतम खिलाड़ियों में शामिल लियोनेल मेसी ने अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम से संन्यास का ऐलान कर दिया है।...