
IND vs AUS, Sara Tendulkar, Jacob Bethell, & Babar Azam (Photo Source: X)
1. AUS vs IND: गाबा में टेस्ट में क्यों नहीं खेल रहे हैं राणा और अश्विन, धाकड़ ऑलराउंडर की हुई टीम में एंट्री
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में शुरू हो चुका है। इस मैच में भारत की प्लेइंग XI में दो बदलाव हुए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है। रोहित शर्मा ने हर्षित राणा और आर अश्विन को बाहर करके रवींद्र जडेजा और आकाश दीप को टीम में शामिल किया है।
2. बाबर आजम ने तोड़ा क्रिस गेल का ये बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने सबसे तेज खिलाड़ी
शुक्रवार, 13 दिसंबर को बाबर आजम टी20 में सबसे तेज 11000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में क्रिस गेल का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। बाबर ने अपनी 298वीं पारी में इस खास रिकॉर्ड को हासिल किया, जबकि गेल 314वीं पारी में इस मुकाम पर पहुंचे थे। डेविड वॉर्नर (330) और विराट कोहली (337) इस सूची में तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
3. ऑस्ट्रेलियाई फैंस के निशाने पर आए सिराज, गाबा में फिर से किया तेज गेंदबाज को BOO
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैंस के बीच नोंक-झोंक कम होने का नाम नहीं ले रही है। दोनों टीमों के बीच ब्रिसबेन के गाबा में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन फैंस ने सिराज की हूटिंग की। सिराज जब गेंदबाजी कर रहे थे तब स्टैंड्स में मौजूद ऑस्ट्रेलियाई फैंस उनकी हूटिंग करने लगे। बता दें कि, सिराज और ट्रेविस हेड के बीच एडिलेड टेस्ट के दौरान गहमागहमी देखने को मिली थी।
4. AUS vs IND: गाबा में बारिश का कहर, 13.2 ओवर का हो पाया खेल, दूसरे दिन फेंका जाएगा 98 ओवर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में शुरू हो चुका है। टेस्ट मैच के पहले दिन बारिश के चलते पहले दिन सिर्फ 13.2 ओवर का ही खेल हो पाया। पहले दिन बारिश के खलल के कारण अब दूसरे दिन 98 ओवर फेंके जाएंगे और मैच तय समय से आधे घंटे पहले शुरू होगा। यानी दूसरे दिन का मुकाबला भारतीय समयानुसार, सुबह 5:20 बजे शुरू होगा। अब देखना ये होगा कि दूसरे दिन कितना खेल हो पाता है।
5. ECB ने शाकिब अल हसन पर लगाया बैन, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन इस वक्त इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे हैं। उन्होंने आखिरी मैच भारत के खिलाफ खेला था। इस बीच, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें एक बड़ा झटका दे दिया है। ECB ने शाकिब को अपने सभी प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी करने से बैन कर दिया है। लॉफबोरो यूनिवर्सिटी में की गई एक जांच में पाया गया है कि ऑलराउंडर की कोहनी 15 डिग्री से अधिक मुड़ती है, जिसके बाद ही इंग्लैंड बोर्ड द्वारा यह फैसला लिया गया है।
6. RCB फैंस की ऐसी दीवानगी, Jacob Bethell को सपोर्ट करने पहुंचे हैमिल्टन
आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी जैकब बैथेल (Jacob Bethell) को 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा। बैथेल इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में शानदार खेल दिखा रहे हैं। इस बीच, आरसीबी फैंस न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में जैकब बैथेल को सपोर्ट करने के लिए हेमिल्टन पहुंच गए हैं। फैंस ने ऑलराउंडर के लिए खास पोस्टर भी बनाया, जिसकी तस्वीर वायरल हो रही है।
7. NZ vs ENG, 3rd Test: Day 1: पहली पारी में लैथम-सैंटनर ने ठोका अर्धशतक, जानें पहले दिन के खेल का पूरा हाल-
न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 14 दिसंबर से हेमिल्टन में खेला जा रहा है। पहले दिन के अंत तक मेजबान टीम ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 315 रन बना लिए हैं। मिचेल सैंटनर (50*) और विलियम ओरुर्के (0*) नाबाद क्रीज पर मौजूद है।
8. Brisbane Weather Report: दूसरे दिन भी बारिश डालेगी AUS vs IND के मैच में खलल? जानें मौसम का हाल-
AccuWeather के अनुसार दूसरे दिन (15 दिसंबर) तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, लेकिन हवा और ठंड रहने की उम्मीद है। वहीं, हवा 15 km/h की रफ्तार से चलेगी। पूर्वानुमान के अनुसार, बारिश की 56% संभावना है, जबकि गरज के साथ 15% बारिश की संभावना है। 99 प्रतिशत घने बादल छाए रहेंगे, जिसका मतलब है कि दिन के अधिकांश समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। पहले दिन की तरह ही, बारिश खेल बिगाड़ सकती है।
9. “नहीं हो रहा स्विंग वैसे भी, कहीं भी कर लो”- गाबा की पिच और रोहित के फैसले से नाराज नजर आए Bumrah
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जब अपने स्पेल का तीसरा और पारी का पांचवां ओवर फेंक रहे थे तो वो खुद से नाराज नजर आए। जसप्रीत बुमराह ने उस ओवर की पहली गेंद फेंकी तो शुभमन गिल उनके पास आए और बुमराह ने कहा कि थोड़ा ऊपर लग रहा है। इसी ओवर की पांचवीं गेंद को फेंकने के बाद बुमराह नाराज नजर आए और उन्होंने कहा कि, नहीं हो रहा स्विंग वैसे भी, कहीं भी कर लो। बुमराह की यही आवाज स्टंप माइक में कैद हो गई और उनका ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
10. PHOTO: टीम इंडिया को सपोर्ट करने सारा तेंदुलकर पहुंचीं गाबा, स्टैंड्स में आईं नजर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा स्टेडियम में शुरू हो चुका है। इस मुकाबले में टीम इंडिया को सपोर्ट करने के लिए खास मेहमान स्टेडियम पहुंची हैं। दरअसल, टेस्ट मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं जब भारत के गेंदबाज इस मैच में बॉलिंग कर रहे थे, तभी स्क्रीन पर सारा तेंदुलकर नजर आईं।
केकेआर के खिलाफ 105* रनों की पारी खेलते ही विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ दिया क्रिस गेल का ये वर्ल्ड रिकाॅर्ड
चेन्नई सुपर किंग्स पर फिर टूटा दुखों का पहाड़, इंजरी के कारण जारी IPL 2026 से बाहर हुए जेमी ओवरटन
14 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, जैक क्राॅली को नहीं दी जगह

