Skip to main content

ताजा खबर

13 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Team India & Brad Haddin (Photo Source: X)

1) “ओपनिंग करना कठिन…वो उछाल को नहीं…”, यशस्वी जायसवाल को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का बड़ा बयान

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने से पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ब्रैड हैडिन ने टीम इंडिया को चेतावनी दी है। हैडिन का कहना है कि भारतीय बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाएंगे, खासकर यशस्वी जायसवाल। ब्रैड हैडिन का कहना है कि भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल एक अच्छे खिलाड़ी जरूर है, लेकिन उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया का दौरा नहीं किया है तो उनके लिए चीजें मुश्किल रहेंगी।

2) अगर टीम इंडिया सही समय पर नहीं आई तो उनके बिना ब्लाइंड वर्ल्ड कप खेला जाएगा: पाकिस्तान बोर्ड का बोल्ड बयान

विदेश मंत्रालय (MEA) ने अभी तक आगामी ब्लाइंड वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया को मंजूरी नहीं दी है। बता दें कि, आगामी टूर्नामेंट 22 नवंबर से शुरू होने वाला है। क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया (CABI) को युवा मामलों और खेल मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिला है, लेकिन जब तक विदेश मंत्रालय हरी झंडी नहीं देता है वो भाग नहीं ले पाएंगे। इसी को लेकर पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल ने बड़ी घोषणा की है। पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल के मुताबिक यह टूर्नामेंट योजना के तहत ही आगे बढ़ेगा और अगर भारत समय पर नहीं पहुंचता है तो भी वो इसे वैसे ही आगे बढ़ाएंगे।

3) Champions Trophy: PCB ने ICC को चिट्ठी भेज मचाया बवाल, लिखा- “भारत चाहे खेले या नहीं, लेकिन मेजबानी नहीं…”

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पाकिस्तान मीडिया के अनुसार PCB ने आईसीसी को चिट्ठी लिखकर सवाल पूछा है कि, भारत आखिर क्यों अपनी टीम को पाकिस्तान नहीं भेजना चाहता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने बताया, बीसीसीआई ने पाकिस्तान का दौरा न करने के अपने फैसले के पीछे कोई कारण नहीं बताया है, इसलिए इस मुद्दे को सुलझाने के लिए पीसीबी का अगला कदम उन्हें जानने के बाद ही उठाया जा सकेगा।

4) BGT के लिए भारत ने शुरू की तैयारी, WACA में शुरू हुआ टीम का सीक्रेट ट्रेनिंग कैंप

भारत ने आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की तैयारी शुरू करने के लिए मंगलवार को पर्थ में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन (WACA) स्टेडियम में नेट्स पर अभ्यास किया, जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से शुरू होने वाली है। पहला टेस्ट पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला जाएगा। फोर्ब्स क्रिकेट पत्रकार ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो क्लिप साझा किया, जिसमें ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाजों को नेट्स में अभ्यास करते हुए देखा गया। सीरीज के पहले मैच के लिए पिच में गति और उछाल होने की उम्मीद है। वहीं पर्थ के पिच का नेचर भी कुछ इसी तरह का है।

5) BGT 2024-25: टिम पेन हो गए हैं ध्रुव जुरेल की बल्लेबाजी के फैन, बीजीटी से पहले टीम इंडिया को दी महत्वपूर्ण सलाह

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान टिम पेन ने भारत के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल की जमकर प्रशंसा की है। बता दें कि, ध्रुव जुरेल ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इंडिया A बनाम ऑस्ट्रेलिया A के बीच दूसरे अनौपचारिक मुकाबले की दोनों पारी में अर्धशतक जड़ा था। टिम पेन ने कहा कि, एक ऐसा खिलाड़ी है जिसने टेस्ट में टीम इंडिया की ओर से विकेटकीपिंग की है। ध्रुव जुरेल ने तीन टेस्ट में 63 के ऊपर के औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने अभी तक टेस्ट फॉर्मेट में बेहतरीन बल्लेबाजी की है और विकेटकीपिंग भी उनकी शानदार रही है।

6) “यह ऑस्ट्रेलिया है, यह पर्थ है…”- पर्थ टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया तैयार कर रहा है खतरनाक पिच

बीजीटी का आगामी संस्करण 22 नवंबर से पर्थ में पहले टेस्ट के साथ शुरू होने वाला है और इसके लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। चूंकि सीरीज के शुरू होने में अभी 10 दिन से भी कम समय बचा है, वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के प्रमुख क्यूरेटर इसाक मैकडोनाल्ड ने उल्लेख किया है कि पर्थ पूरी तरह से गति और उछाल पर आधारित होगा। इसहाक ने कहा कि तेज गति के अनुकूल पिच बनाने का मुख्य उद्देश्य पिछले साल के दृश्यों को दोहराना था।

7) चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के वेन्यू मामले में आया नया मोड़, अगर PCB ने नहीं मानी ICC की बात तो इस देश को मिल सकती है मेजबानी

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी चाहते हैं कि आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही आयोजित किया जाए। मोहसिन नकवी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के हाइब्रिड मॉडल के लिए पूरी तरह से इनकार कर दिया है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया है। स्पोर्ट्स तक की रिपोर्ट के मुताबिक अगर PCB हाइब्रिड मॉडल के लिए हामी नहीं भरता है तो यह पूरा टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में शिफ्ट हो जाएगा।

8) SA vs IND, 3rd T20I Match Prediction: साउथ अफ्रीका और भारत के बीच तीसरे टी20 मैच में कौन मारेगा बाजी?

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 13 नवंबर को सेंचुरियन में खेला जाएगा। दूसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 6 विकेट के नुकसान पर मात्र 124 रन ही बना पाई थी। हार्दिक पांड्या ने 45 गेंदों में सर्वाधिक 39* रन की पारी खेली। वहीं, केशव महाराज को छोड़कर साउथ अफ्रीका के हर गेंदबाजों ने एक-एक विकेट हासिल किया था।

9) भारत के पड़ोसी मुल्क ने T20 लीग में खेलने वाले विदेशी खिलाड़ियों को नहीं दिया पैसा, बकाया है मोटी रकम

जिस तरह भारत में आईपीएल होता है, उसी तरह भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में बीपीएल (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) टी20 लीग खेली जाती है। इसी लीग की कुछ फ्रेंचाइजियों पर विदेशी खिलाड़ियों का मोटा पैसा बकाया है। वर्ल्ड क्रिकेट संघ यान डबल्यूसीए के अधिकारियों ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग के लीडरशिप ग्रुप से अनुरोध किया है कि विदेशी खिलाड़ियों के बकाए की समस्या को जल्द सुलझाया जाए। बीपीएल के पिछले सीजन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का बकाया कई टीमों पर है।

আরো ताजा खबर

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...