
1) WPL 2025: गुजरात जायंट्स टीम से जुड़े प्रवीण तांबे, महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए आएंगे नजर
गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) के अगले सीजन के लिए प्रवीण तांबे को अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। इससे पहले इस टीम के गेंदबाजी कोच नूशिन अल खादीर थे जिनका दो साल का अनुबंध समाप्त हो चुका है। तांबे को इंडियन प्रीमियर लीग (2014) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए हैट्रिक लेने के लिए जाना जाता है। उन्होंने मनीष पांडे, यूसुफ पठान और रयान टेन डोशेट को आउट किया और रॉयल्स ने इस मैच को 10 रन से जीता था।
2) ब्रिसबेन टेस्ट में शतक लगाते ही इस एलीट लिस्ट में शामिल हो जाएंगे विराट कोहली, गावस्कर-कुक की कर सकते हैं बराबरी
बीजीटी सीरीज के पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में कोहली ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली थी। यह कोहली का ऑस्ट्रेलिया में 7वां शतक था। इस शतक के साथ वह देश में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विजिंटिंग बल्लेबाज बन गए थे। कोहली ने महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा था। तो वहीं अगर कोहली ब्रिसबेन मैदान पर शतक लगा लेते हैं, तो वह ऑस्ट्रेलिया के पांच प्रमुख मैदान (एडिलेड, पर्थ, सिडनी, मेलबर्न और ब्रिसबेन) पर शतक लगाने वाले कुछ तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। कोहली से पहले इन पांच मैदानों पर सुनील गावस्कर और एलिस्टर कुक शतक जमा चुके हैं।
3) बड़ी खबर! Border-Gavaskar Trophy 2024-25 ने तोड़े व्यूअरशिप रिकाॅर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच इस समय हाई वोल्टेज बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं जारी सीरीज ने व्यूअरशिप के मामले में नए रिकाॅर्ड बनाए हैं। बता दें कि इस सीरीज के आधिकारिक ब्राॅडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने व्यूअरशिप के मामले में नए मानक स्थापित किए हैं। BGT सीरीज का पहला मैच पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में कुल 70.8 मिलियन दर्शकों को आकर्षित किया, जो पिछले सीजन के मुकाबले 70 प्रतिशत की वृद्धि है। साथ ही इस दौरान टीवी पर 8.6 बिलियन मिनट का वाॅच टाइम भी हासिल किया गया।
4) 3 साल का बैन मात्र 3 महीने में ही हुआ समाप्त, श्रीलंका का यह धाकड़ खिलाड़ी बहुत जल्द अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कर सकता है वापसी
डोपिंग रोधी आरोपों के बाद तीन साल के लिए प्रतिबंधित किए गए श्रीलंका के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को खेल के सभी प्रारूपों में खेलने के लिए हरी झंडी दे दी गई है। उन्हें अगस्त 2024 में श्रीलंका डोपिंग रोधी एजेंसी (SLADA) द्वारा एक यादृच्छिक डोपिंग परीक्षण के बाद निषिद्ध पदार्थ के लिए सकारात्मक परीक्षण के बाद निलंबन सौंपा गया था। डिकवेला ने निर्णय के खिलाफ अपील की और सबूत प्रस्तुत किए जो साबित करते हैं कि उन्होंने “प्रतियोगिता अवधि” के दौरान किसी भी निषिद्ध पदार्थों का सेवन नहीं किया था और इस्तेमाल किया गया पदार्थ प्रदर्शन-बढ़ाने वाला प्रकार नहीं था।
5) ICC चेयरमैन जय शाह ने ब्रिस्बेन में ओलंपिक आयोजन समिति के CEO से मुलाकात की, हुई महत्वपूर्ण मसलों पर चर्चा
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के हाल में ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) ने गुरुवार, 12 दिसंबर को ब्रिस्बेन 2032 ओलंपिक और पैरालंपिक खेल आयोजन समिति (OCOG) के सीईओ सिंडी हुक (Cindy Hook) से मुलाकात की है। गौरतलब है कि हाल में ही 1 दिसंबर को ICC अध्यक्ष के रूप में शाह ने अपना कार्यभार संभाला है। तो वहीं इससे पहले जय शाह साल 2019 से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) में सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। शाह के कार्यकाल में भारत में घरेलू और महिला क्रिकेट के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य देखने को मिला था।
6) Women’s U19 Asia Cup के लिए तैयार है टीम इंडिया की युवा ब्रिगेड, यह रहा स्क्वॉड
महिला चयन समिति ने आगामी ACC विमेंस U19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। यह टूर्नामेंट मलेशिया के कुआला लंपुर में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कप्तानी निक्की प्रसाद करती हुई नजर आएंगी जबकि सैनिका चालके को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम काफी मजबूत दिख रही है। इंडिया U19 टीम ग्रुप A में पाकिस्तान और नेपाल के साथ है जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका और मलेशिया U19 टीम है।
7) BGT 2024-25: गाबा टेस्ट मैच से पहले खास प्रैक्टिस करते हुए नजर आए कोहली और रोहित, ऑफ स्टंप की बाहर की गेंदों को छोड़ा
बीजीटी सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच अब 14 दिसंबर से द गाबा, ब्रिसबेन में खेला जाएगा। दूसरी ओर, इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली, आज 12 दिसंबर को हुए एक प्रैक्टिस सेशन में नजर आए। कोहली और रोहित दोनों को ही इस सेशन में ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंदों को छोड़ते हुए देखा गया। साथ ही कोहली ने बैकफुट पर जाकर भी काफी बल्लेबाजी की।
8) AUS-W vs IND-W 2024: दूसरे वनडे में स्लो ओवर रेट के चलते भारतीय टीम पर लगा जुर्माना
कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम पर आईसीसी ने आईसीसी वर्ल्ड चैंपियंनशिप के 8 दिसंबर को, ब्रिसबेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में स्लो ओवर रेट के चलते मैच फीस का 10 प्रतिशत का जुर्माना लगाया है। भारतीय टीम पर इस जुर्माने को मैच रेफरी डेविड गिल्बर्ट ने मंजूरी दी, क्योंकि भारतीय टीम तय समय में कोटे के दो ओवर में फेंकने में पीछे रह गई थी।
9) BGT 2024-25: देखें भारतीय टीम द्वारा गाबा, ब्रिसबेन मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में बनाए गए कुछ खास रिकाॅर्ड व स्टैट
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। तो वहीं अभी तक इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दो मैच खेले जा चुके हैं। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने, तो एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी। इस समय सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, और अब इस हाई-वोल्टेज सीरीज का तीसरा मैच 14 दिसंबर से ब्रिसबेन के गाबा ब्रिसबेन मैदान पर खेला जाएगा। यह वहीं मैदान पर जहां भारत ने 2020-21 के दौरान ऐतिहासिक जीत हासिल की थी।
10) मिशन “वापसी” पर है Kuldeep Yadav का पूरा फोकस, दिन-रात स्पिनर की जारी है कड़ी मेहनत
BGT के लिए Kuldeep Yadav इस बार टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं, दूसरी ओर ग्रोइन इंजरी की सर्जरी के बाद से खिलाड़ी अपनी फिटनेस काफी काम कर रहा है। जिसका नजारा कुलदीप सोशल मीडिया पर आए दिन दिखाते रहते हैं, साथ ही इस बार भी स्पिन गेंदबाज कुलदीप का नया पोस्ट फिटनेस से जुड़ा है।
14 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ODI टीम में वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह! तिलक वर्मा करेंगे कप्तानी, ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ‘ए’ टीम की घोषणा
SM Trends: 14 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
पाकिस्तान के दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल हुए शाहिद अफरीदी! मिला पाकिस्तान का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान, देखें वीडियो

