Skip to main content

ताजा खबर

13 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

13 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा!

दिया है। 35 साल के विलियमसन ने बुधवार (17 जून) से ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले खेल से संन्यास की घोषणा की। विलियमसन ने न्यूजीलैंड के लिए सभी फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर संन्यास लिया है। उन्होंने 2010 से 2026 के बीच 378 मैचों में 19,346 रन बनाए, जिसमें 48 शतक और छह दोहरे शतक शामिल हैं। न्यूजीलैंड के सबसे सफल टेस्ट बल्लेबाज के तौर पर, उन्होंने 110 मैचों में 54.06 की औसत से 9,515 रन बनाए, जिसमें 33 शतक शामिल हैं।

2. IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच आज

अफगानिस्तान इस समय भारत दौरे पर मौजूद है। तो वहीं, आज 13 जून शनिवार से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहला मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में जीत हासिल कर, दोनों ही टीमें बढ़त हासिल करना चाहेंगी।

3. वैभव सूर्यवंशी के सीनियर टीम में डेब्यू पर मंडराए काले बादल, आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड का बयान आया सामने

आयरलैंड में चल रहे सामुदायिक अशांति के माहौल ने आने वाले मैचों के लिए सुरक्षा संबंधी गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। हालात की अस्थिरता के कारण स्थानीय क्रिकेट कैलेंडर पहले ही प्रभावित हो चुका है, जिससे लिस्बर्न में होने वाले इंटर-प्रोविंशियल टी20 फेस्टिवल को रद्द करना पड़ा है।

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए, क्रिकेट आयरलैंड ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पुष्टि की है कि वे अशांति वाले क्षेत्रों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। मेजबान बोर्ड ने कहा कि आयरिश सीनियर कप और नेशनल कप के आगामी मैचों के बारे में 48 घंटों के भीतर अंतिम निर्णय लिया जाएगा, साथ ही इस बात पर जोर दिया कि खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, अधिकारियों और प्रशंसकों की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

4. IND vs AFG 2026, 1st ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकाॅर्ड्स

ND vs AFG हेड टू हेड रिकाॅर्ड (वनडे क्रिकेट)

मैच खेले  04
भारत ने जीते 03
अफगानिस्तान ने जीते  00
नो रिजल्ट/टाई 01
सबसे पहले मैच  5 मार्च, 2014 (भारत ने जीता)
हालिया मैच  11 अक्टूबर, 2023 (भारत ने जीता)

5. IND vs AFG 2026, 1st ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट के बारे में

एचपीसीए स्टेडियम, धर्मशाला: पिच रिपोर्ट

धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छी रही है, खासकर पहली पारी में। यहां रन बनाना मुश्किल नहीं है, क्योंकि बाउंड्री छोटी हैं और आउटफील्ड बहुत तेज है। हालांकि, यहां गेंद का उछाल भी काफी अच्छा है, जिससे तेज गेंबाजो को भी मदद मिलती है। टॉस जीतने वाली टीम को पहले बल्लेबाजी करने और 360-380 से ज्यादा का स्कोर बनाने के बारे में सोचना चाहिए।

6. रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका, ऐसा करते ही रच देंगे इतिहास

इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के नाम है। दोनों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 45-45 शतक लगए हैं। अब आज अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में यदि रोहित शर्मा लगाने में सफल रहे, तो वह बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन से आगे निकल जाएंगे। हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है। वॉर्नर ने 46 शतक लगाए हैं।

7. क्या भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? यहां जानें मौसम रिपोर्ट के बारे में

धर्मशाला पहाड़ी इलाका होने के कारण जून के महीने में भी यहां का मौसम मैदानों के मुकाबले सुहावना और ठंडा रहता है। चूंकि यह एक डे-नाइट  मैच है। इसलिए शाम के समय तापमान में गिरावट आएगी, जिससे खिलाड़ियों को गर्मी से राहत मिलेगी। मैच के दौरान मौसम के साफ रहने की उम्मीद है, जिससे दर्शकों को पूरा खेल देखने को मिलेगा। मैच के दौरान सिर्फ 3 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

8. Women’s T20 World Cup: डैनी वायट का पहले ही मैच में शतक, इंग्लैंड ने रिकॉर्ड स्कोर के साथ श्रीलंका को दी मात

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू हो चुका है और पहले ही मैच में मेजबान टीम ने रिकॉर्ड स्कोर के साथ धमाकेदार जीत दर्ज की। बर्मिंघम में 12 जून की शाम टूर्नामेंट के पहले मैच में स्टार बल्लेबाज डैनी वायट-हॉज ने जबरदस्त शतक लगाया, जिसके दम पर इंग्लैंड ने 219 रन का रिकॉर्ड स्कोर बनाते हुए श्रीलंका को 87 रन से हरा दिया। उन्होंने 61 गेंदों में टी20 इंटरनेशनल में अपना तीसरा शतक लगाया।

আরো ताजा खबर

बड़ी खबर! बांग्लादेशी स्पिनर नईम हसन ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया 

Nayeem Hasan (Image Credit- Twitter X) बांग्लादेश क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि बांग्लादेशी टीम के स्पिनर नईम हसन (Nayeem Hasan) ने पुलिस...

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में मोहिंदर अमरनाथ के इस रिकाॅर्ड को तोड़ सकते हैं रोहित शर्मा 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत आज 13 जून, शनिवार से हो रही है। वनडे सीरीज का पहल...

क्या भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें कैसा रहेगा मौसम का हाल

HPCA Cricket Stadium (Photo Source: Getty Images) अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है। आज 13 जून, शनिवार से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज...

12 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को चौंका दिया...