Skip to main content

ताजा खबर

13 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

13 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: आईपीएल में RCB का जीत का सिलसिला जारी, मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया

मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच जारी आईपीएल 2026 का 20वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में आरसीबी ने 23 रनों से जीत दर्ज की और चौथी जीत हासिल की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 241 रनों का लक्ष्य मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए हार्दिक एंड कंपनी 222 रन ही बना सकी, व उन्हें लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

2. शुभमन गिल ने आईपीएल में रचा इतिहास, बने दूसरे सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने जारी आईपीएल 2026 में एक नया और बड़ा क्रिकेट रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें कि 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए, गिल ने इस रिकाॅर्ड को अपने नाम किया और इतिहास के पन्नों में अपना नाम सदा के लिए दर्ज करा लिया।

बता दें कि 26 वर्षीय गिल अब आईपीएल में दूसरे सबसे तेज 4000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। गिल से पहले अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की यह कारनामा फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग में सबसे तेज कर पाए हैं।

3. IPL 2026: गिल-बटलर के अर्धशतक के चलते गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से दी मात

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का 19वां मैच आज 12 अप्रैल को, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 7 विकेट से एक शानदार जीत दर्ज की।

टाॅस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 165 रनों का लक्ष्य, गुजरात टाइटंस के सामने जीत के लिए रखा, जिसका पीछा करते हुए गिल एंड कंपनी ने इसे 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टाइटंस के लिए शुभमन गिल (56 रन, 40 गेंद) और जोस बटलर (60 रन, 37 गेंद) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं।

4. Shubman Gill ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड! ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज..

शुभमन गिल ने आईपीएल के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह सिर्फ 26 साल की उम्र में 4000 रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। 12 अप्रैल को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुए आईपीएल 2026 मैच के दौरान शुभमन गिल ने विराट कोहली का एक दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

26 साल और 216 दिन की उम्र में गिल ने कोहली को पीछे छोड़ दिया। कोहली ने यह उपलब्धि 2016 में 27 साल और 195 दिन की उम्र में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ हासिल की थी।

5. SRH vs RR, Match 21: हैदराबाद या राजस्थान, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी यहां जानें

SRH vs RR हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 21 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 मैचों में जीत हासिल की है। तो वहीं, एक बार की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स 9 मैच जीतने में सफल रही है। अभी तक एक भी मैच दोनों टीमों के बीच टाई या कोई परिणाम वाला नहीं रहा है।

मैच खेले  21
सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते 12
राजस्थान रॉयल्स ने जीते 9
टाई/नो रिजल्ट 0
सबसे पहला मैच  27 अप्रैल, 2013 (राजस्थान रॉयल्स जीता)
हालिया मैच  23 मार्च, 2025 (सनराइजर्स हैदराबाद जीता)

6. IPL 2026: SRH vs RR मैच से पहले देखें पिच रिपोर्ट और जाने संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद, इस मुकाबले के साथ इस सीजन का अपना दूसरा मैच होस्ट करने जा रहा है। आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला, जो यहां हैदराबाद और लखनऊ के बीच खेला गया था, उसमें ज्यादा रन नहीं बने थे। ऐतिहासिक रूप से, इस मैदान की पिच को बल्लेबाजी के लिए अच्छी माना जाता है। दोनों टीमों में विश्व-स्तरीय बल्लेबाजों की मौजूदगी को देखते हुए, यह मुकाबला काफी ज्यादा रनों वाला होने की उम्मीद है।

एसआरएच बनाम आरआर अनुमानित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल

इम्पैक्ट प्लेयर: जयदेव उनादकट

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप शर्मा

7. IPL 2026: SRH vs RR मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 के 21वें मैच में 13 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। हैदराबाद की बॉलिंग यूनिट बहुत मजबूत नहीं है। जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा और हर्षल पटेल, ये तीन मुख्य तेज गेंदबाज थे जिन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछला मैच खेला था।

आईपीएल 2026 में उनकी इकॉनमी रेट क्रमशः 10.91, 11.36 और 12.26 रही है। हालांकि, बैटिंग यूनिट अच्छी फॉर्म में है; अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन, सभी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स के पास शायद इस टूर्नामेंट की सबसे संतुलित टीम है। उनके ओपनर्स – वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर के रूप में राजस्थान के पास नई गेंद से गेंदबाजी करने वाली एक दमदार जोड़ी है, जिसे रवि बिश्नोई अपनी स्पिन गेंदबाजी की महारत से पूरा सहयोग देने की कोशिश करेंगे। खैर, आइए जानते हैं इस मैच के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जिनपर फैंस की करीब से नजर रहने वाली है: 1. वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स), 2. अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद), 3. रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स)

8. IPL 2026: ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा का महारिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में ये कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने

आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से हुआ। मुंबई के वानखेड़े मैदान पर रोहित शर्मा ने खास उपलब्धि को अपने नाम किया। बता दें कि अब रोहित ने एमआई की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में 6 हजार रन पूरे कर लिए हैं। आईपीएल इतिहास में रोहित इस मुकाम तक पहुंचने वाले महज दूसरे खिलाड़ी है। मुंबई की ओर से खेलते हुए इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम है। एक फ्रेंचाइजी की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। इस लिस्ट में रोहित से आगे सिर्फ विराट कोहली हैं, जिन्होंने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए 8,840 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

13 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: क्या विराट कोहली की टखने की चोट गंभीर है? क्रुणाल पांड्या ने दिया बड़ा अपडेट मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत...

SM Trends: 13 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मैच के बाद, विराट कोहली की पत्नी व बाॅलीवुड अदाकारा अनुष्का शर्मा...

IPL 2026: CSK vs KKR मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर 

Ayush Mhatre (Image Credit- Twitter/X) पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच, जारी आईपीएल 2026 का 22वां मैच खेला जाएगा।...

IPL 2026: CSK vs KKR मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 22वां मैच 14 अप्रैल को शाम 7.30 बजे से चेन्नई के ऐतिहासिक एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला...