Skip to main content

ताजा खबर

13 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

13 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. IPL 2026: क्या विराट कोहली की टखने की चोट गंभीर है? क्रुणाल पांड्या ने दिया बड़ा अपडेट

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद, पोस्ट मैच के दौरान ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने कहा- मैंने अभी फिजियो से बात नहीं की है, लेकिन मुझे लगता है कि वह (विराट कोहली) ठीक है। इसलिए, चिंता की कोई बात नहीं है। तो वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि मुझे भी इस बारे में ज्यादा नहीं पता, लेकिन मुझे लगता है कि वह पूरी तरह से ठीक हैं।

2. SRH vs RR, Match 21: हैदराबाद या राजस्थान, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी यहां जानें

SRH vs RR हेड टू हेड रिकाॅर्ड

आईपीएल इतिहास में अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकाॅर्ड की बात करें, तो खबर लिखे जाने तक दोनों टीमों के बीच कुल 21 मैच खेले गए हैं। इन मैचों के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 मैचों में जीत हासिल की है। तो वहीं, एक बार की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स 9 मैच जीतने में सफल रही है। अभी तक एक भी मैच दोनों टीमों के बीच टाई या कोई परिणाम वाला नहीं रहा है।

मैच खेले  21
सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते 12
राजस्थान रॉयल्स ने जीते 9
टाई/नो रिजल्ट 0
सबसे पहला मैच  27 अप्रैल, 2013 (राजस्थान रॉयल्स जीता)
हालिया मैच  23 मार्च, 2025 (सनराइजर्स हैदराबाद जीता)

3. IPL 2026: SRH vs RR मैच से पहले देखें पिच रिपोर्ट और जाने संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद, इस मुकाबले के साथ इस सीजन का अपना दूसरा मैच होस्ट करने जा रहा है। आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला, जो यहां हैदराबाद और लखनऊ के बीच खेला गया था, उसमें ज्यादा रन नहीं बने थे। ऐतिहासिक रूप से, इस मैदान की पिच को बल्लेबाजी के लिए अच्छी माना जाता है। दोनों टीमों में विश्व-स्तरीय बल्लेबाजों की मौजूदगी को देखते हुए, यह मुकाबला काफी ज्यादा रनों वाला होने की उम्मीद है।

एसआरएच बनाम आरआर अनुमानित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल

इम्पैक्ट प्लेयर: जयदेव उनादकट

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: संदीप शर्मा

4. IPL 2026: SRH vs RR मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की निगाहें

सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2026 के 21वें मैच में 13 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी। हैदराबाद की बॉलिंग यूनिट बहुत मजबूत नहीं है। दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स के पास शायद इस टूर्नामेंट की सबसे संतुलित टीम है। खैर, आइए जानते हैं इस मैच के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जिनपर फैंस की करीब से नजर रहने वाली है: 1. वैभव सूर्यवंशी (राजस्थान रॉयल्स), 2. अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद), 3. रवि बिश्नोई (राजस्थान रॉयल्स)

5. IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान राॅयल्स मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी का ये बयान हो रहा वायरल

जारी आईपीएल में आज 13 अप्रैल को 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान राॅयल्स के बीच, राजीव गांधी इंटरनेशनल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले वैभव सूर्यवंशी का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान में 15 वर्षीय वैभव ने कहा- “बल्लेबाजी के दौरान मैं वही करने की कोशिश करता हूं, जो अभ्यास में करता हूं। मेरा काम नेचुरल गेम पर ध्यान देना होता है। बल्लेबाजी के दौरान मैं सिर्फ गेंद को देखता हूं, गेंदबाज को नहीं, अब गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हों या फिर जोश हेजलवुड। गेंद जैसी होती है, उसी तरह की शॉट खेलता हूं।”

6. IPL 2026: लाइव मैच के दौरान वैभव सूर्यवंशी ने चलाया फोन, RR के मैनेजर पर BCCI ने लिया ये एक्शन

गुवाहाटी बरसापारा स्टेडियम में 10 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैच दौरान एक घटना सामने आई थी। राजस्थान की बल्लेबाजी के दौरान टीम मैनेजर भिंडर डगआउट के पास बैठकर अपना मोबाइल फोन चला रहे थे। इस दौरान उनके ही बगल में टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी बैठे थे, जो उनके साथ फोन देख रहे थे। मैच के कुछ वक्त बाद ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद BCCI सचिव देवजित सैकिया ने घटना पर उचित कार्रवाई की बात कही है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने सोमवार 13 अप्रैल को भिंडर को नोटिस भेजकर इस घटना के लिए जवाब मांगा है। एंटी करप्शन यूनिट की ओर से भेजे गए इस नोटिस में भिंडर से 48 घंटों के अंदर जवाब मांगा गया है कि उन्होंने डग आउट के पास बैठकर क्यों मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया।

7. IPL 2026: धोनी के बाद रोहित-विराट भी होंगे बाहर? इंजरी पर सामने आया बड़ा अपडेट

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली को एंकल इंजरी की शिकायत है, जिसके चलते वो बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग करने ग्राउंड पर नहीं उतरे. वो ड्रेसिंग रूम में ही बैठे नजर आए। विराट एमआई के खिलाफ 38 गेंदों में 50 रन बनाए। जिस तरह विराट को बल्लेबाजी के दौरान एंकल इंजरी ने जकड़ा। ठीक वैसे ही जब रोहित शर्मा बल्लेबाजी को बल्लेबाजी के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई। बल्लेबाजी करते हुए रोहित दर्द से परेशान नजर आए और आखिर में उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होने का फैसला किया।

8. IPL 2026: ‘राशिद खान को ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं!’ खराब फॉर्म के बीच कोच ने दिया ये बड़ा बयान

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के सहायक कोच विजय दहिया ने राशिद खान का बचाव करते हुए कहा कि जिन खिलाड़ियों ने सालों तक खुद को साबित किया है, उन्हें एक-दो खराब सीजन की वजह से अपने खेल के तरीके को बदलने की कोई जरूरत नहीं होती। दहिया ने साफ कहा, ‘राशिद को अपने खेल में नई चीजें जोड़ने की जरूरत नहीं है, वो एक चैंपियन गेंदबाज हैं और उन्होंने हर देश, हर लीग और हर मुश्किल हालात में परफॉर्म करके दिखाया है।’

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...