Skip to main content

ताजा खबर

1294 दिन से पाकिस्तान को नहीं नसीब हुई है जीत, आखिरी बार इस टीम के खिलाफ जीता था टेस्ट

1294 दिन से पाकिस्तान को नहीं नसीब हुई है जीत आखिरी बार इस टीम के खिलाफ जीता था टेस्ट
PAK vs BAN (Photo Source: Getty Images)बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास रचा है। नजमुल हुसैन की कप्तानी में बांग्लादेश ने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान को हराया है। रावलपिंडी में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 10 विकेट से मात दी। इससे पहले बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच कुल 13 टेस्ट मैच खेले गए, जिसमें से 12 मैचों में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की थी। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

इसके साथ ही पाकिस्तान ने एक और शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल पाकिस्तान ने पिछले 1294 दिनों से कोई अपने घर पर कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है। उनकी आखिरी जीत 8 फरवरी, 2021 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ थी। तब से, पाकिस्तान टीम इस फॉर्मेट में लगातार संघर्ष करती हुई नजर आई है।

PAK vs BAN: पहले टेस्ट मैच का हाल

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी छह विकेट पर 448 रन पर घोषित की थी। शुरू में, कप्तान शान मसूद के इस फैसले की तारीफ हुई थी लेकिन अब ये फैसला टीम पर भारी पड़ गया है। इसके जवाब में बांग्लादेश ने रहीम की 191 रनों की दमदार पारी की बदौलत अपनी पहली पारी में 565 रन बनाए। बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में 117 रनों की बढ़त भी हासिल की। यह बांग्लादेश का घर से बाहर तीसरा सबसे बड़ा स्कोर था।

पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में भी निराशा किया और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 146 रन ही बना सकी और बांग्लादेश को जीत के लिए 30 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे बांग्लादेश ने आसानी से हासिल कर लिया। बांग्लादेश की ओर से दूसरी पारी में जाकिर हसन ने 26 गेंद में 15 और शादमान इस्लाम ने 13 गेंद में नौ रन बनाए। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने बिना विकेट गंवाए टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई। दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से खेला जाएगा।

पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान को हुआ नुकसान

पहला टेस्ट मैच हारने के बाद पाकिस्तान के WTC पॉइंट्स टेबल में भी झटका लगा है। टीम टेबल में एक स्थान नीचे खिसक गई है। पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में अब आठवें स्थान पर है। इस जीत से बांग्लादेश को आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप की पॉइंट्स टेबल में भी महत्वपूर्ण बढ़त मिली है। पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए बांग्लादेश की टीम 40 प्रतिशत अंक के साथ संयुक्त रूप से श्रीलंका के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान 30.56 प्रतिशत अंकों के साथ आठवें स्थान पर है, उसके बाद सिर्फ वेस्टइंडीज है।

আরো ताजा खबर

‘खेल के प्रति जुनून’ क्रिकेट जगत ने कुछ इस अंदाज में दी विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई

Virat Kohli and Suresh Raina (Image Credit- Twitter X) आज 5 नवंबर, गुरूवार को पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।...

38 साल के हुए किंग, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं बर्थडे बाॅय विराट कोहली?

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) Virat Kohli Networth: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) आज 5 नवंबर 2026 को अपना 38वां जन्मदिन...

5 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. NZ vs IND 2026, 1st ODI: भारत ने 5 विकेट से जीता पहला वनडे, विराट कोहली ने खेली 74 रनों की पारी...

WPL 2027: 5वें सीजन के शेड्यूल की हुई घोषणा, 14 जनवरी से शुरू होंगे मैच, मुंबई-वडोदरा में खेला जाएगा टूर्नामेंट

WPL 2027 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट का पांचवां सीजन 14...