Skip to main content

ताजा खबर

12 फरवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. T20 World Cup 2026: भारत बनाम नामीबिया हेड टू हेड रिकाॅर्ड, क्या हुआ था जब आखिरी बार दोनों टीमें भिड़ी थीं?

दोनों टीमों के बीच अभी तक टी20 क्रिकेट में सिर्फ एक बार ही आमना-सामना हुआ है। यह मैच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 के दौरान खेला गया था। मुकाबले में रवींद्र जडेजा और आर अश्विन के 3-3 विकेट के चलते भारत ने नामीबिया को 132/8 के स्कोर पर रोक दिया था, जिसके बाद में मैन इन ब्लू ने रोहित शर्मा और केएल राहुल के अर्धशतक के चलते 9 विकेट और 28 गेंद रहते हासिल कर लिया था।

2. T20 World Cup 2026: श्रीलंका ने ओमान पर दर्ज की 105 रनों की बड़ी जीत

जारी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 16वां मैच श्रीलंका और ओमान के बीच आज 12 फरवरी को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में श्रीलंका ने 105 रनों से बड़ी जीत दर्ज की है। इस हार के बाद ओमान जारी टूर्नामेंट से लगभग नाॅकआउट हो चुकी है। अब उसे अपने आगामी दोनों मैचों में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते 226 रनों का लक्ष्य ओमान के सामने जीत के लिए रखा। लेकिन जब ओमान इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह लंकाई गेंदबाजों के खिलाफ 20 ओवरों में सिर्फ 120 रन ही बना पाई।

3. T20 World Cup 2026: भारत बनाम नामीबिया मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

भारत ने टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की, मुंबई में यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के खिलाफ ग्रुप A के मैच में उन्हें इस इवेंट में अपनी पहली जीत मिली। मैच में शुरुआती दिक्कतों के बावजूद, भारतीय टीम हार के मुंह से बाहर निकलने में कामयाब रही और अब बीस टीमों के इस मुकाबले में पॉइंट्स टेबल में आराम से टॉप पर है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मैच में भारत का सामना नामीबिया से होगा, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ग्रुप A का मैच है। हाल के फॉर्म और मैचअप डायनामिक्स के आधार पर तीन खिलाड़ी संभावित गेम-चेंजर के तौर पर सामने आ रहे हैं। 1. सूर्यकुमार यादव, 2. जसप्रीत बुमराह, 3. जान निकोल लोफ्टी-ईटन

4. T20 WC 2026, IND vs NAM: भारत बनाम नामीबिया मैच में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, यहां जाने

नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले आने वाले मैच में ओस एक अहम भूमिका निभा सकती है। आउटफील्ड में नमी होना भी एक वजह है कि इस जगह पर खेले गए पिछले पांच मैचों में से तीन मैच लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों ने जीते हैं। मैच के पहले हाफ में आमतौर पर स्पिनर हावी रहते हैं, लेकिन डिफेंस के दौरान, तेज गेंदबाज रनों के बहाव को रोकने में अहम भूमिका निभाते हैं।

5. T20 WC 2026 के दौरान पूर्व चयनकर्ता का रोहित-कोहली पर बड़ा बयान: ‘ये मुझे समझ नहीं आता’

इंडियन टीम के पूर्व चीफ सिलेक्टर संदीप पाटिल ने बताया कि वह रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20आई क्रिकेट से रिटायर होने लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में खेलना जारी रखने के फैसले से हैरान हैं। “यह मुझे हैरान करता है। दो महान खिलाड़ी, दो लेजेंड, टी20 प्रारूप से रिटायर हो गए, लेकिन वे इंडियन प्रीमियर लीग खेलने के लिए उपलब्ध हैं। मुझे समझ नहीं आता… वे भारत के लिए टी20 क्रिकेट खेल सकते थे और आईपीएल में खेल सकते थे। यह कुछ ऐसा होता जिसे हम सब मान लेते।”

6. वानखेड़े में वेस्टइंडीज का दमदार प्रदर्शन, इंग्लैंड को 30 रन से हराया, इयान बिशप ने मैदान पर जाकर जांची ओस

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प नज़ारा देखने को मिला। पूर्व वेस्टइंडीज तेज गेंदबाज और मशहूर कमेंटेटर इयान बिशप खुद मैदान पर ओस की जांच करने पहुंच गए।

मैच से पहले काफी चर्चा थी कि दूसरी पारी में ओस बड़ा असर डाल सकती है, इसलिए बिशप कमेंट्री बॉक्स से निकलकर लॉन्ग-ऑन बाउंड्री तक गए और घास पर लेटकर नमी का अंदाजा लगाया। जांच के बाद उन्होंने बताया कि उम्मीद के मुकाबले मैदान पर ज्यादा ओस नहीं थी।

7. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने का ठीकरा खुद पर फोड़े जाने के बाद, बांग्लादेशी क्रिकेटरों का झलका दर्द

बांग्लादेश खेल सलाहकार आसिफ नजरूल ने हाल में ही कहा कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने का फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों को था। नजरुल की मंगलवार को की गई टिप्पणी को लेकर बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार से एक खिलाड़ी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर कहा, ‘ये फनी था।’

एक अन्य खिलाड़ी ने कहा, आपने सुना ही कि उन्होंने क्या कहा? हम क्या कह सकते हैं? हमारे पास कोई नहीं है। हम लाचार हैं। हमें नहीं पता कि हम क्या कहें क्योंकि इन सबमें (वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने) हमारा कोई हाथ नहीं है। बहुत सारी चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें कहने की जरूरत नहीं होती, समझने की होती है। हमें किसी भी तरफ से कोई मदद नहीं मिली।

8. T20 World Cup में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी ने ठोका अर्धशतक, 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप में ओमान को 105 रनों के बड़े अंतर से हराकर जीत हासिल की। हालांकि, इस मैच में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड और टूटा और इसे अंजाम दिया ओमान के बल्लेबाज मोहम्मद नदीम ने, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 53 रनों की पारी खेली सनथ जयसूर्या ने साल 2009 टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली थी, उस दौरान वो 39 साल, 345 दिन के थे. अब ये रिकॉर्ड मोहम्मद नदीम के नाम हो गया है, जिन्होंने 43 साल, 161 दिन की उम्र में हाफसेंचुरी लगाई है। 17 साल पुराना ये रिकाॅर्ड अब टूट गया है।

আরো ताजा खबर

मद्रास हाईकोर्ट का MS Dhoni को आदेश: मानहानि मुकदमे में 10 लाख रुपये का भुगतान करें

MS Dhoni (image via getty) मद्रास हाई कोर्ट ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी जी. संपतकुमार के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे से जुड़े...

T20 WC 2026, IND vs NAM: नामीबिया ने पहले बॉलिंग चुनी, संजू और बुमराह की टीम में वापसी

T20 WC 2026, IND vs NAM (image via JioHotstar) नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने आज रात (12 फरवरी 2026) दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026...

T20 WC 2026, NEP vs ITA: क्रिशन कालुगामागे के तीन विकटों की बदौलत इटली ने नेपाल को रौंदा

T20 WC 2026: Crishan Kalugamage (image via getty) आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार बॉलिंग प्रदर्शन करते हुए, इटली ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अपने दूसरे मैच...

T20 WC 2026: वेस्टइंडीज द्वारा इंग्लैंड को 30 रन से हराने के बाद, इयान बिशप ने मैदान पर जाकर चैक की ओस

Ian Bishop (Image credit Twitter – X) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए वेस्टइंडीज बनाम इंग्लैंड मुकाबले के दौरान एक दिलचस्प नज़ारा देखने...