
1) ICC ODI Ranking में शुभमन गिल को हुआ फायदा, बाबर से बादशाहत छीनने के करीब पहुंचा ये बल्लेबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को वनडे fफॉर्मेट की ताजा रैंकिंग जारी की है। युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने नंबर एक पर मौजूद बाबर आजम को पीछे छोड़ने से अब कुछ ही कदम दूर हैं। वह ताजा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्हें हालिया रैंकिंग में एक स्थान का लाभ मिला। उनके खाते में फिलहाल 781 रेटिंग अंक हैं। पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम के पास फ़िलहाल 786 रेटिंग पॉइंट्स हैं। गिल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो वनडे मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने नागपुर में 87 और कटक में 60 रन की पारी खेली।
2) IND vs ENG: जाने आखिर क्यों अहमदाबाद में खेले जा रहे तीसरे वनडे में दोनों टीमों के खिलाड़ी ग्रीन आर्मबैंड पहने हुए हैं?
टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के साथ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में तीसरा और अंतिम वनडे मैच खेल रही है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया की बात की जाए तो उन्होंने काफी अच्छी शुरुआत की है और इंग्लैंड के ऊपर दबाव बनाया हुआ है। इस मैच के शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बात की घोषणा की थी कि टीम एक पहल के साथ मैच में खेलने के लिए उतरेगी। बीसीसीआई ने अंग दान के कारण को सपोर्ट करते हुए ‘अंग दान करें, जीवन बचाए की पहल की घोषणा की थी।’ यही वजह है कि दोनों टीमों के खिलाड़ियों को इस मैच में ग्रीन आर्मबैंड पहनकर खेल रहे हैं।
3) IND vs ENG: तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की प्लेइंग XI में हुए तीन बदलाव
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान ने एक टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। इस सीरीज में ये लगातार तीसरा मौका था जब इंग्लिश कप्तान ने टॉस जीता है। दोनों ही टीमों ने इस मुकाबले के लिए अपनी अपनी प्लेइंग XI में कुछ बदलाव किए हैं। इंग्लैंड की टीम में एक बदलाव हुआ है। जेमी ओवर्टन की जगह टॉम बैंटन टीम में शामिल किए गए हैं। वहीं, भारतीय टीम में रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को आराम दिया गया है, जबकि वरुण चक्रवर्ती फिट नहीं हैं। इनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह को मौका मिला है।
4) अफगानिस्तान का ये स्टार स्पिनर हुआ चोटिल, चैंपियंस ट्रॉफी के साथ-साथ IPL से भी हुआ बाहर
अफगानिस्तान के युवा स्पिन सनसनी अल्लाह गजनफर चोट लगने के बाद इस साल आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और आईपीएल से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार, 12 फरवरी को घोषणा की कि जिम्बाब्वे के हालिया दौरे के दौरान गजनफर को एल4 कशेरुका में फ्रैक्चर हुआ है, जिस वजह से वो कुछ महीनों के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं। 18 वर्षीय स्पिनर के लिए यह चोट एक बड़ा झटका है, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ 4.8 करोड़ रुपये में अपना पहला आईपीएल अनुबंध हासिल किया था, वे 21 मार्च से 25 मई तक खेले जाने वाले टूर्नामेंट से बाहर होने को मजबूर होंगे।
5) “आपको 22 या 25 साल के कोहली या रोहित दोबारा नहीं मिलेंगे”- वर्ल्ड कप विनर ने दी RO-KO को खास सलाह
महान क्रिकेटर कपिल देव ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना दबदबा कायम करने के लिए अपने सुझाव दिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की घरेलू टेस्ट सीरीज और उसके बाद बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन करने के बाद विराट और रोहित दोनों ने हाल के दिनों में फॉर्म के लिए संघर्ष किया है। 1983 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय कप्तान कपिल देव ने कहा कि उन्हें सुनील गावस्कर और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों के साथ बैठना चाहिए और बल्लेबाजी में खामियों का पता लगाना चाहिए। अनुभवी खिलाड़ी ने उन्हें यह सुझाव भी दिया कि वे उनकी प्रभावशाली पारियों के वीडियो देखें ताकि उन्हें पता चल सके कि उन्हें अपने खेल में क्या सुधार करनी चाहिए।
6) “खेल के लिए मेरा प्यार अब भी वैसा ही है”- टेस्ट क्रिकेट में वापसी के सपने देख रहे हैं अजिंक्य रहाणे
हरियाणा के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल में जीत दर्ज करने के साथ रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में मुंबई ने प्रवेश कर लिया है। मैच के बाद रहाणे ने कहा, ‘‘मैं अब अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। मुश्ताक अली बहुत अच्छा रहा। मैं अपनी बल्लेबाजी से खुश हूं।’’ रहाणे ने कहा, ‘‘घरेलू क्रिकेट ने मुझे सब कुछ दिया है और इसी वजह से मेरे अंदर अब भी वो जुनून है। खेल के लिए मेरा प्यार अब भी वैसा ही है। मैं टेस्ट क्रिकेट का सम्मान करता हूं। मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा, लेकिन अब भी मेरे अंदर क्रिकेट बचा है। आप सभी देख सकते हैं, मैं पूरे दिल से खेल रहा हूं।’’
7) “फॉर्म कैसी भी हो वह अब भी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है”- VK की तारीफ में बोले यूनिवर्स बॉस
क्रिस गेल ने मंगलवार को दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि, ‘‘फॉर्म कैसी भी हो वह अब भी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है। विराट कोहली अब भी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज है। आंकड़े इस बात का सबूत हैं। हम सभी जानते हैं कि उन्होंने सभी तरह के प्रारूप में कितने शतक लगाए हैं।’’ यूनिवर्स बॉस ने आगे कहा, ‘‘हम सभी क्रिकेटर इस तरह के दौर से गुजरते रहते हैं। मैं जानता हूं कि वह अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं लेकिन ऐसा होता रहता है। उन्हें खुद पर भरोसा रखकर वापसी करनी होगी।’’
8) IND vs ENG: फॉर्म में लौटे विराट कोहली, ठोकी 73वीं वनडे फिफ्टी; तोड़े सचिन तेंदुलकर के 2 रिकॉर्ड
तीसरे वनडे में अर्धशतक लगाकर विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उनके खाते में फिलहाल 4000 से अधिक रन हैं। उन्होंने 90 पारियों में यह कारनामा अंजाम दिया। सचिन ने इंग्लैंड के विरुद्ध अपने करियर में 90 पारियों में 3990 रन जुटाए। वहीं, कोहली एशिया में सबसे तेज 16 हजार रन जोड़ने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। उन्होंने 340 पारियों में ऐसा किया। सचिन ने एशिया में 355 पारियों में 16000 रन पूरे किए थे।
9) हारिस राउफ चोट के चलते पाकिस्तान की वनडे टीम से बाहर, इस नए तेज गेंदबाज को मिला मौका
पाकिस्तान की वनडे टीम में एक बदलाव देखने को मिला है। पाकिस्तान में जारी त्रिकोणीय वनडे सीरीज के लिए ये बदलाव मेजबान टीम में हुआ है, लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर फैसला अभी कोई बोर्ड ने बदलाव को लेकर नहीं लिया है। पाकिस्तानी चयनकर्ताओं ने मंगलवार को त्रिकोणीय सीरीज के शेष मैचों के लिए अनफिट हारिस राउफ की जगह अनकैप्ड बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिफ जावेद को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया।
10) जसप्रीत बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट ठीक, लेकिन अगारकर ने… BCCI ऑफिशियल के बयान से मचा बवाल
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा, ‘बुमराह को पांच सप्ताह के लिए ऑफ लोड के लिए कहा गया था, जिसके बाद स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग ट्रेनर रजनीकांत और फीजियो तुलसी के साथ उनका रिहैब शुरू हुआ। एनसीए हेड नितिन पटेल ने जो रिपोर्ट भेजी थी, वह ठीक नजर आ रही थीं। लेकिन यह साफ नहीं था कि वह चैम्पियंस ट्रॉफी तक गेंदबाजी शुरू कर पाएंगे या नहीं। जिसके बाद आखिरी कॉल चीफ सिलेक्टर अजीत अगारकर पर छोड़ दिया गया।’
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
IND vs IRE: तिलक वर्मा पर भड़के मोहम्मद कैफ, कहा- खराब खेलोगे तो बाहर हो जाओगे
क्या शादी करने जा रहे हैं काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर? चाचा के बयान से तेज हुई अटकलें
Womens T20 WC 2026: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

