Skip to main content

ताजा खबर

12 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli, Deepak Chahar, KL Rahul, Noman Ali, Amelia Kerr (Photo Source: X)

1. “मैं वहां जाकर खेलना चाहता हूं, जहां मुझे थोड़ी आजादी मिल सके”- LSG का साथ छोड़ने पर KL Rahul ने तोड़ी चुप्पी

केएल राहुल ने आखिरकार लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वह नए विकल्प तलाशना चाहते थे और एक ऐसी टीम की तलाश कर रहे थे जहां वह आजादी के साथ खेल सकें। राहुल के LSG छोड़ने के बाद से क्रिकेट बिरादरी में लगातार ये बातें हो रही थी कि आखिर क्यों उन्होंने फ्रेंचाइजी के साथ अपना रिश्ता खत्म किया।

2. न पाकिस्तान, न UAE अब इस देश में हो सकता है चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन, रिपोर्ट आई सामने

आईसीसी ने पीसीबी से पूछा है कि क्या उसे हाइब्रिड मॉडल स्वीकार्य है, जिसमें भारत के मैच और फाइनल दुबई में खेले जाएंगे। आईसीसी ने यह भी कहा कि इसके तहत उसे पूरी मेजबानी फीस और अधिकांश मैच मिलेंगे। सूत्र ने कहा कि PCB अगर चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी से इनकार करता है तो पूरा टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में कराया जा सकता है।

3. ऑस्ट्रेलियाई न्यूज पेपर में छाए विराट कोहली, फ्रंट पेज पर हुआ हिंदी शब्दों का इस्तेमाल

भारतीय टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के प्लेयर्स दो बैच में ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं। विराट के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद वहां के अखबारों में किंग कोहली का जलवा देखने को मिला है। स्पोर्ट्स पेज ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के कई अखबारों में फ्रंट पेज पर विराट कोहली के आगमन की सूचना दी गई है।

4. BGT 2024-25: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है केएल राहुल, जिम में अनुभवी खिलाड़ी ने जमकर बहाया पसीना

हाल ही में केएल राहुल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तैयारी की तस्वीरें और वीडियो को साझा किया है जो काफी वायरल भी हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में केएल राहुल अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। बता दें, ऐसी रिपोर्ट भी सामने आ रही है कि केएल राहुल रोहित शर्मा की पर्थ टेस्ट में अनुपलब्धता की वजह से टीम इंडिया की ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं।

5. “मुझे नहीं पता कि इस साल क्या होगा”- IPL 2025 मेगा ऑक्शन में CSK द्वारा खरीदे जाने पर बोले दीपक चाहर

IPL 2025 मेगा ऑक्शन को लेकर दीपक चाहर ने बड़ा बयान दिया है और उन्होंने उम्मीद जताई है कि आगामी ऑक्शन में CSK फिर से उनके लिए बोली लगाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत में दीपक चाहर ने कहा कि, “पिछले मेगा ऑक्शन में भी उन्होंने मुझे रिटेन नहीं किया था, लेकिन फिर मेरे लिए पूरी तरह प्रयास किया और वापस खरीदा।

6. BGT 2024-25: मुझे शत प्रतिशत भरोसा है की टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में मात देगी: चेतन शर्मा

चेतन शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया पर बात करते हुए कहा कि, ‘मैं शत प्रतिशत कह सकता हूं की टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराएगी। रोहित की कप्तानी में हम ऑस्ट्रेलिया में जीत की हैट्रिक पूरी करेंगे। इंडिया ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में एक बार फिर से मात देगी। हमने उनके घर में ऑस्ट्रेलिया को लगातार दो बार हराया है। दबाव ऑस्ट्रेलिया के ऊपर होगा। यह दबाव ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के ऊपर होगा रोहित शर्मा के ऊपर नहीं।

7. टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोहम्मद शमी ODI वर्ल्ड कप 2023 के बाद अब खेलेंगे पहला मैच

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लगभग एक साल तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं। शमी बुधवार से इंदौर में मध्य प्रदेश के खिलाफ शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में बंगाल का प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) ने उन्हें खेलने के लिए मंजूरी दे दी है। शमी की वापसी की काफी समय से उम्मीद थी, उम्मीद थी कि वह रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे।

8. ICC पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ़ द मंथ अक्टूबर के विजेताओं के बारे में जाने यहां

आईसीसी ने आज यानी 12 नवंबर को पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अक्टूबर के विजेताओं की घोषणा कर दी है। बता दें कि, पाकिस्तान के बेहतरीन स्पिनर नोमान अली ने पुरुष प्लेयर ऑफ़ द मंथ अक्टूबर जीता है जबकि न्यूजीलैंड की बेहतरीन ऑलराउंडर अमेलिया केर ने महिला कैटेगरी में यह उपलब्धि अपने नाम की है।

9. अज़मतुल्लाह उमरज़ई का ऑलराउंड प्रदर्शन और रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक की बदौलत अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज की अपने नाम

शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे और अंतिम वनडे मैच में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया। इस मुकाबले में अफगानिस्तान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने तीन मैच की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया।

আরো ताजा खबर

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...

यशस्वी जायसवाल का न्यूजीलैंड में धमाका, लगातार दूसरे मैच में भारत ए के लिए जड़ा शतक

Yashasvi Jaiswal (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे चार दिवसीय मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने 138 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने पिछले...

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0 की बढ़त

NZ vs IND 2026, 2nd ODI: India defeated New Zealand by just 4 runs via DLS method (image via getty) शनिवार 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे...