Skip to main content

ताजा खबर

12 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. श्रीलंका को सिर्फ इस भारतीय से है खतरा, टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले Farveez Maharoof ने टीम को चेताया

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज फरवीज महरूफ (Farveez Maharoof) ने गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को मेजबान टीम के लिए सबसे खतरनाक खिलाड़ी बताया है। कोलंबो में भारत के तीन दिन के वॉर्म-अप मैच में पंत ने भले ही 2 और 28 रन ही बनाए हों, लेकिन महरूफ ने श्रीलंका को इन आंकड़ों से खुश न होने की चेतावनी दी है।

महरूफ का मानना ​​है कि उन स्कोर से श्रीलंका को टेस्ट से पहले कोई खास भरोसा नहीं मिलना चाहिए, क्योंकि पंत में तेजी से मैच का रुख अपनी तरफ मोड़ने की काबिलियत है। पूर्व क्रिकेटर ने विकेटकीपर-बल्लेबाज के अनोखे अंदाज और आक्रामक खेल को मेजबान टीम के लिए मुख्य चिंता का विषय बताया है।

2. SL vs IND 2026: पूर्व भारतीय ने Sarfaraz Khan को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में खिलाने की वकालत की

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त को गाले में शुरू होने वाले मुकाबले से पहले मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- “अगर वे उन खिलाड़ियों को ही सपोर्ट करने का ट्रेंड अपनाते हैं जो पहले से टीम के लिए खेल रहे हैं, तो वे शायद कहें, ‘जुरेल पहले से ही हमारे साथ हैं। उन्होंने लगातार अच्छा स्कोर नहीं किया है, लेकिन हम उन्हें सपोर्ट करेंगे क्योंकि वे पहले से ही टीम का हिस्सा रहे हैं। अगर यही सोच रही, तो सरफराज को इंतजार करना होगा। लेकिन, अगर आप मुझसे पूछें कि बेस्ट XI क्या है, तो सरफराज का नाम मेरी बेस्ट XI में आता है क्योंकि उनमें नंबर 5 या नंबर 6 पर स्पिन खेलने की काबिलियत है। स्पिन के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है।”

3. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले पाकिस्तान को राहत, Shan Masood की फिटनेस में सुधार

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि बाएं हाथ के बल्लेबाज शान मसूद (Shan Masood) 11 अगस्त को बेकनहम में पूरी टीम के साथ ट्रेनिंग करते नजर आए हैं। मेडिकल देखरेख में मसूद ने बैटिंग प्रैक्टिस का सेशन सफलतापूर्वक पूरा किया, जिससे संकेत मिलता है कि वह 19 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले में शुरू होने वाले सीरीज के पहले मैच में खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

4. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा ‘डबल सेंचुरी’ लगाने वाले टॉप-5 दिग्गज खिलाड़ी, देखें बल्लेबाजों की सूची

सबसे ज्यादा टेस्ट दोहरे शतक लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

  1. सर डॉन ब्रैडमैन (ऑस्ट्रेलिया): 12
  2. कुमार संगकारा (श्रीलंका): 11
  3. ब्रायन लारा (वेस्ट इंडीज़): 9
  4. वॉली हैमंड (इंग्लैंड): 7
  5. विराट कोहली (भारत): 7

5. SL vs IND 2026: 3 कारण जिनसे श्रीलंका टेस्ट सीरीज में भारत को हरा सकता है

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला श्रीलंका और भारत (SL vs IND) के बीच 15 अगस्त से गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरे पर होने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है, जिसमें दोनों ही टीमें जीत हासिल करना चाहेंगी।

दूसरी ओर, इस टेस्ट सीरीज में मेजबान श्रीलंका के सामने भारतीय टीम का पलड़ा थोड़ा हल्का नजर आ रहा है। आइए जानें उन 3 बडे़ कारणों के बारे में, जिनकी वजह से श्रीलंका क्रिकेट टीम भारत को हार का स्वाद चखा सकती है।

1. भारत के फर्स्ट चाॅइस प्लेयर्स चोटिल

2. स्पिन फ्रेंडली पिचें और भारत का स्पिन के खिलाफ हालिया प्रदर्शन

3. भारत का टेस्ट क्रिकेट में हालिया ट्रैक रिकाॅर्ड

6. IND vs AFG T20I सीरीज को हरी झंडी, बांग्लादेश व्हाइट-बॉल सीरीज लगभग रद्द

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच होने वाली आगामी व्हाइट-बॉल सीरीज लगभग रद्द हो चुकी है। यह फैसला हालिया डिप्लोमेटिक और क्रिकेट से जुड़े तनावों के साथ-साथ अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की नई सीरीज के कारण बने व्यस्त शेड्यूल की वजह से लिया गया है।

बीसीसीआई और बीसीबी के बीच तनाव आईपीएल 2026 के दौरान तब शुरू हुआ था, जब बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टूर्नामेंट से रिलीज कर दिया गया था। इस स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए, बीसीबी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का दौरा करने से इनकार कर दिया था; जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया गया। हालांकि दोनों क्रिकेट बोर्ड के रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार के संकेत दिखे थे, फिर भी टीम इंडिया प्रस्तावित द्विपक्षीय सीरीज के लिए बांग्लादेश जाने को लेकर हिचकिचाती नजर आई।

7. ‘खिलाड़ियों की चोट के लिए कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर जिम्मेदार’, पूर्व बल्लेबाज का बड़ा आरोप

हाल के समय में भारतीय खिलाड़ी काफी चोटिल हुए हैं, जिसकी वजह से बीसीसीआई और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस निशाने पर रहते हैं। तो वहीं, अब पूर्व बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ ने सीजन के बाकी हिस्से के महत्वपूर्ण चरण से पहले जसप्रीत बुमराह की स्थिति के खराब मैनेजमेंट के लिए भारतीय टीम प्रबंधन की जमकर आलोचना की।

बद्रीनाथ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुझे नहीं पता कि यह फैसला किसने लिया. सीओई (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) चयन तो नहीं करेगा, है ना? वे केवल यह बताएंगे कि खिलाड़ी किस स्थिति में है, वे कौन से मैच खेल सकता है और उसका शरीर किस स्थिति में है। लेकिन, मुझे लगता है कि कप्तान, कोच और चयनकर्ता मिलकर फैसला ले रहे हैं। सीओई केवल जानकारी पहुंचाता है, वे चयनकर्ता नहीं हैं।’

8. भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, धनंजय डी सिल्वा को मिली कप्तानी

भारत के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए श्रीलंका ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम की कमान धनंजय डी सिल्वा को सौंपी गई है, जबकि कामिंदु मेंडिस उप-कप्तान होंगे।

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लाहिरू उदारा, निशान मदुशंका, कामिंदु मेंडिस (उप-कप्तान), दिनेश चांदीमल, पसिंदु सूरियाबंदर, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशारा नुवंथा, मिलान रत्नायके, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज में Ravindra Jadeja के निशाने पर होंगे ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

Ravindra Jadeja Eyes Major Test Milestones on Sri Lanka Tour (image via X) Ravindra Jadeja Test records: भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज...

“ट्रॉफी के साथ विदा लेना चाहता हूं” – वर्ल्ड कप जीतने के सपने पर बोले David Miller

David Miller Sets Sights on 2027 World Cup Glory Before Retirement (image via getty) David Miller 2027 World Cup: साउथ अफ्रीका के अनुभवी और मिडिल-ऑर्डर के धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर...

खिलाड़ियों की चोट पर भड़के S Badrinath कप्तान गिल और कोच गंभीर पर फोड़ा ठीकरा

S. Badrinath Blames Team Management, Captain Gill, and Coach Gambhir for Rising Indian Player Injuries (image via X) S Badrinath India player injuries: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू...

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, Dhananjaya De Silva को मिली कप्तानी

Srilanka Test Team (Image credit Twitter – X) भारत के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए श्रीलंका ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान...