Skip to main content

ताजा खबर

11 मार्च, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. BAN vs PAK: बांग्लादेश-पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच आज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए बांग्लादेश दौरे पर है। तो वहीं, आज 11 मार्च, बुधवार से दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। सीरीज का पहला वनडे मैच ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में दोपहर 1.45 से खेला जाएगा।

2. आईपीएल के पहले 20 मैचों के शेड्यूल का होगा आगाज, बीसीसीआई ने दिया ताजा अपडेट

आगामी आईपीएल सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) पहले 20 मैचों की शेड्यूल की घोषणा करने पर विचार कर रहा है। गौरतलब है कि इस बार का आईपीएल सीजन 28 मार्च से 31 मई के बीच खेला जाएगा। इस बीच, बीसीसीआई सचिन देवजीत सैकिया ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा हम 12 मार्च को पहले 20 मैचों का शेड्यूल रिलीज करने की योजना बना रहे हैं।

3. BCCI ने कर दी टीम इंडिया की चांदी, T20 वर्ल्ड चैंपियन टीम के लिए रिकॉर्ड 131 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। इस घोषणा के साथ बोर्ड ने अपना ही पुराना रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है. इससे पहले जब रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता था, तब बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए 125 करोड़ रुपये के इनाम का ऐलान किया था।

4. पूर्व दिग्ग्ज सचिन तेंदुलकर की भगवान में थी अटूट श्रद्धा, मैच से पहले पीते थे मंदिर का पानी

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और खेल के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर की भगवान में कितनी श्रद्धा थी, ये जगजाहिर है। वे मैदान पर खेलने से पहले कई तरह से टोटके का इस्तेमाल करते थे, जैसे स्ट्राइक ना लेना, बायां पैर मैदान पर पहले रखना आदि। तो वहीं, अब उन्होंने एक विदेशी शख्स को कुछ ऐसा बताया है जिससे उनकी इस श्रद्धा का जीता-जागता उदाहरण देखने को मिला है।

हाल में ही मुंबई के किसी एक मंदिर में सचिन ने वीडियो में इंटरव्यू लेने विदेशी शख्स को बताया, ‘मैं इस मंदिर के नल से पानी पीता था। मुझे यह एहसास होता था, मेरे भीतर यह भरोसा पैदा होता था कि यह पानी मुझे ऊर्जा, कुछ शक्ति प्रदान करता है। इसने मेरे भारत के लिए खेलने का सपना सच करने में मदद की।’

5. ईरान-इजरायल युद्ध से क्रिकेट पर पड़ा बुरा असर, अब नहीं होगी ये 6 मैचों की सीरीज

मिडिल ईस्ट में इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर, अब क्रिकेट पर भी नजर आ रहा है। मिडिल ईस्ट में चल रहे इस सैन्य टकराव के कारण अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाली 6 मैच की व्हाइट बॉल सीरीज को टालना पड़ा है। इस सीरीज का आयोजन UAE में किया जाना था लेकिन तनावपूर्ण हालातों के चलते अफगानिस्तान और श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड ने मिलकर इसे अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया है।

6. IPL 2026: डेब्यू करने से पहले सरफराज खान को आयुष मातरे ने चेन्नई सुपर किंग्स के बारे में ये क्या बता दिया

आईपीएल 2026 में मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले सरफराज खान और आयुष मातरे, अब पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स केलिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं। सीजन शुरू होने से पहले कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और आयुष मातरे की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में रुतुराज ने चलती कार में आयुष को कहा कि मुंबई की टीम में सरफराज तेरा सीनियर है और इधर CSK में तुम उसके सीनियर रहोगे। सरफराज के डेब्यू करने से पहले तुमने उससे CSK के बारे में क्या कहा? कप्तान के इस सवाल का जबाव देते हुए आयुष ने कहा सरफराज खान से बस यही कहा कि CSK घर जैसा है, जहां ढेर सारा फ्रीडम है। सीएसके मैनेजमेंट फैमिली की तरह रखते हैं तो बहुत मजा आएगा।

7. न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान

न्यूजीलैंड ने हाल में ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी20आई सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में अनुभवी बल्लेबाज टाॅम लाथम की वापसी हुई है। सीरीज की शुरुआत 15 मार्च, रविवार को माउंट मगुगुनई में खेले जाने वाले पहले मैच से होगी।

मिचेल सेंटनर (कप्तान) (मैच 1-3), केटीन क्लार्क (मैच 4, 5), जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर) (मैच 4-5), डेवॉन कॉनवे (विकेटकीपर) (मैच 1-3), लॉकी फर्ग्यूसन (मैच 2-3), जैक फाउल्केस, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर, मैच 4, 5 के लिए कप्तान), जेडन लेनोक्स (मैच 4-5), कोल मैककोन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और ईश सोढ़ी

8. आईसीसी रैंकिंग में भारतीय महिला खिलाड़ियों का जलवा, वनडे में स्मृति मंधाना शीर्ष पर

भारतीय महिला टीम की स्टार बल्लेबाज और उपकप्तान स्मृति मंधाना मंगलवार 10 मार्च को जारी हुई आईसीसी की महिलाओं की वनडे बैटिंग रैंकिंग में शीर्ष पर बनी हुई हैं। स्मृति के अलावा भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर भी शीर्ष 10 में शामिल हैं। कप्तान हरमन का नाम रैंकिंग में 8वें स्थान पर है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैच की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत की 0-3 से शिकस्त के बाद जेमिमा रोड्रिग्स एक पायदान नीचे 12वें स्थान पर खिसक गईं।

 

আরো ताजा खबर

IPL 2026: पहला मैच नहीं होगा आरसीबी और पीबीकेएस के बीच, दोनों टीम अलग-अलग दिन दिखेंगी एक्शन में

RCB and PBKS (Image Credit- Twitter X) आईपीएल के आगामी सीजन की शुरुआत इस बार 28 मार्च 2026 से हो रही है। हालांकि, हर बार की तरह इस बार ओपनिंग...

IPL 2026: सीजन शुरू होने से पहले विराट कोहली ने स्टार्ट की प्रैक्टिस, देखें वायरल वीडियो 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है। इसको लेकर एक...

‘वह वकार-वसीम का मिक्स है’ पाकिस्तानी दिग्गज ने जमकर की जसप्रीत बुमराह की तारीफ 

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम ने जब रिकाॅर्ड तीसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप खिताब को अपने नाम किया, तो उसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की...

Middle East War का असर क्रिकेट पर, अब नहीं होगी 6 मैचों की ये सीरीज 

Middle East Conflict (Image Credit- Twitter X) इस समय यूएसए-इजरायल-ईरान के बीच युद्ध हो रहा है, जिसकी वजह से अन्य देशों की अर्थव्यवस्था का हर क्षेत्र प्रभावित हो रहा है।...