Skip to main content

ताजा खबर

11 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Gautam Gambhir (Photo Source: Instagram)

1) “नहीं यार….. मैं अब जिम जा रहा हूं”- ICC से मिले जुर्माने को लेकर अब मोहम्मद सिराज ने तोड़ी चुप्पी

सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड के अनुसार, जब मंगलवार को सिराज से जुर्माने के बारे में पूछा गया तो गेंदबाज ने कहा, ”हां यार, सब ठीक है।” सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, सिराज पर लगभग 16,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना लगा है, जो भारतीय रुपये में करीब 9 लाख है। जब सिराज से पूछा गया कि क्या वह इससे परेशान हैं तो भारतीय तेज गेंदबाज ने जवाब दिया, “मैं अब जिम जा रहा हूं।”

2) WI vs BAN: टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश ने किया स्क्वॉड का ऐलान, लिटन दास करेंगे कप्तानी

बांग्लादेश क्रिकेट टीम इस वक्त वेस्टइंडीज के खिलाफ मल्टी-फॉर्मेट सीरीज खेल रही है। टेस्ट सीरीज दोनों टीमों के बीच 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई। वहीं, तीन मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज ने 2-0 से बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच 16 दिसंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए बांग्लादेश ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। लिटन दास बांग्लादेश की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। यह पहली बार होगा जब लिटन पूरी सीरीज में कप्तानी करने वाले हैं, इससे पहले उन्होंने 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में एक टी20 मैच में कप्तानी की थी।

3) बद से बदतर होता जा रहा है बाबर आजम का फॉर्म, लेफ्ट-ऑर्म पेसर के खिलाफ ऐसा है औसत

बाबर आजम ने 7 सितंबर 2016 को इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। डेब्यू के बाद से 2022 तक टी20 में लेफ्ट-ऑर्म पेसर के खिलाफ उनका औसत 32.83 का था। लेकिन 2022 से अब तक की बात करें तो लेफ्ट-ऑर्म पेसर के खिलाफ उनका औसत 13.35 का हो गया है। बाबर आजम का मौजूदा फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है, उन्होंने पिछले 10 टी20 मैचों में 26.34 की औसत और 115.60 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 234 रन बनाए हैं।

4) हार्दिक पांड्या Google पर सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग इंडियन क्रिकेटर बने, टॉप-10 में नहीं है कोहली

साल 2024 भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहा। आईपीएल 2024 में उन्हें फैंस के Boo का सामना करना पड़ा। फिर उन्हीं फैंस ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद हार्दिक की वाहवाही भी की। हार्दिक इस साल गगूल में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले इंडियन क्रिकेटर बन गए हैं। Tech Giant द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में, पांच नामों का खुलासा किया गया है जो इस साल सबसे अधिक ट्रेंडिंग थे और हार्दिक पांड्या भारत में चौथे सबसे अधिक ट्रेंडिंग सेलिब्रिटी हैं।

5) BGT 2024: देर से आना यशस्वी जायसवाल को पड़ गया भारी, उनके बिना ही टीम बस हुई रवाना

11 दिसंबर को टीम इंडिया ने ब्रिस्बेन के लिए फ्लाइट ली। इसके लिए भारतीय टीम एडिलेड के अपने टीम होटल को जल्द ही छोड़कर एयरपोर्ट पहुंच गई थी और उन्हें सुबह काफी जल्दी अपने होटल से निकलना पड़ा। इन सबके बीच जो बस टीम इंडिया के खिलाड़ियों को एयरपोर्ट ले जा रही थी, वो बिना यशस्वी जायसवाल के ही चली गई। दरअसल, जायसवाल टीम होटल से बाहर देरी में आए। लोकल टाइम के मुताबिक बस को एयरपोर्ट के लिए रवाना सुबह के 8:30 बजे होना था। टीम इंडिया को ब्रिस्बेन के लिए फ्लाइट सुबह के 10:05 बजे पकड़नी थी। यही वजह है कि सुबह 8:20 पर टीम इंडिया को अपने बस में बोर्ड करना था।

6) BBL 2024-25: मेलबर्न स्टार्स ने मार्कस स्टोइनिस को नियुक्त किया कप्तान, मैक्सवेल की जगह लेंगे ऑलराउंडर

मेलबर्न स्टार्स ने आगामी बिग बैश लीग 2024-25 से पहले मार्कस स्टोइनिस को नया कप्तान नियुक्त कर दिया है। स्टोइनिस ग्लेन मैक्सवेल की जगह लेंगे, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने पिछले सीजन मैक्सवेल की गैरमौजूदगी में एक मैच में मेलबर्न स्टार्स की कप्तानी की थी। मार्कस स्टोइनिस मेलबर्न स्टार्स में नई भूमिका निभाने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि फ्रेंचााइजी ने मैदान के अंदर और बाहर जो ग्रुप बनाया है, वह उन्हें सफलता दिलाएगी।

7) जब बिल भरने की बारी आती है तो, “18 करोड़” वाले Arshdeep Singh के तोते उड़ जाते हैं

Arshdeep Singh को अभी तक टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है, ऐसे में ये खिलाड़ी अभी क्रिकेट से दूर है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। इसी कड़ी में गेंदबाज ने अपनी दो तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसका कैप्शन बड़ा मजेदार है और ये तस्वीरें फैन्स के बीच तेजी से वायरल हो रही है।

8) WOW! आपका दिन बन जाएगा Bhuvneshwar Kumar की ये तस्वीरें देखकर

टीम इंडिया से बाहर चल रहे Bhuvneshwar Kumar आज-कल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं, जहां आए दिन वो कोई ना कोई तस्वीर या रील शेयर कर देते हैं। ऐसे में फैन्स को उनके इंस्टा पोस्ट हद से ज्यादा पसंद आते हैं, इसी कड़ी में भुवी ने फिर से ऐसी तस्वीरें शेयर की है जो सुपर वायरल हो चुकी हैं।

9) Jasprit Bumrah की इस तस्वीर ने किया इंटरनेट को हैंग, फैन्स ने लिखा- नजर ना लगे इनको

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया हारे या जीते, Jasprit Bumrah अपनी रफ्तार से लगातार छाप छोड़ रहे हैं। साथ ही इस दौरे पर बुमराह के साथ उनकी वाइफ और बेटा मौजूद है, ऐसे में बुमराह मैदान के बाहर इन दोनों के साथ वक्त बिताते हैं। अब इसी कड़ी में गेंदबाज ने एक ऐसी तस्वीर पोस्ट कर दी है, जो काफी ज्यादा प्यारी है।

10) कभी-कभी Gautam Gambhir भी हंसी-मजाक कर लेते हैं, आप भी देखो ये मजेदार वीडियो

टीम इंडिया के हेड कोच Gautam Gambhir हंसते हुए काफी कम नजर आते हैं, वो ज्यादातर मौके पर काफी ज्यादा गंभीर दिखते हैं। लेकिन जब वो मस्ती-मजाक करने पर आते हैं, तो फैन्स को उनका ये अवतार काफी ज्यादा ही पसंद आता है। वहीं अब एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गौतम एक दम गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।

আরো ताजा खबर

11 सितंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s Asia Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रनों से हराया और फाइनल में जगह बनाई गुरुवार, 10 सितंबर को पहले...

13 सितंबर को ही होगा भारत बनाम अफगानिस्तान पहला टी20 मैच, कंफर्म हुई डेट

India vs Afghanistan 1st T20I (Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाला पहला टी20 मुकाबला तय...

Women’s Asia Cup 2026: पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने भारत के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, देखें प्लेइंग 11

India Women vs Bangladesh Women (Image Credit- Twitter X) भारत और बांग्लादेश की महिला क्रिकेट टीमों के बीच जारी महिला एशिया कप 2026 का पहला सेमीफाइनल आज 10 सितंबर को...

बड़ी खबर! आखिरकार मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया से बाहर होने पर तोड़ ही दी चुप्पी

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन उनका हौसला अभी भी कम नहीं हुआ...