
Team India (Photo Source: Getty Images)
10 Indian Cricketers Who don’t Drink Alcohol: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त ब्रेक पर है। रोहित शर्मा एंड कंपनी ने पिछली सीरीज श्रीलंका दौरे पर खेली थी, जहां टीम को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से हार झेलनी पड़ी थी। टीम इंडिया अब सीधे 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ घर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।
इस बीच, आज हम आपको उन 10 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो बिल्कुल भी शराब का सेवन नहीं करते हैं। ये खिलाड़ी शराब से बहुत ही ज्यादा नफरत करते हैं।
10 Indian Cricketers Who don’t Drink Alcohol: ये 10 भारतीय खिलाड़ी नहीं करते हैं शराब का सेवन
10. राहुल द्रविड़
Rahul Dravid (Photo Source: Getty Images)
पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ एक हेल्थी लाइफस्टाइल जीते हैं, वह न तो शराब का सेवन और न ही स्मोकिंग करते हैं। द्रविड़ के नेतृत्व में भारत ने हाल ही में 11 साल के आईसीसी सूखे के खत्म कर टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीता है।
9. वीवीएस लक्ष्मण
VVS Laxman (Photo Source: Twitter)
पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण टेस्ट क्रिकेट में अपनी कई शानदार पारियों के लिए जाने जाते हैं। वीवीएस मौजूदा समय में नेशनल क्रिकेट अकादमी के हेड भी है। उन्होंने आज तक कभी शराब का सेवन नहीं किया है।
8. गौतम गंभीर
Gautam Gambhir (Photo Source: X/Video)
गौतम गंभीर ने 2003 से लेकर साल 2016 तक भारत के लिए क्रिकेट खेला है। मौजूदा समय में वह तीनों फॉर्मेट में भारत के मुख्य कोच है। गौतम गंभीर उन भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने आज तक कभी शराब को हाथ नहीं लगाया है।
7. कुलदीप यादव
Kuldeep Yadav (Photo Source: X/Twitter)
भारतीय युवा स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव मैदान में अपनी फिरकी से बड़े से बड़े बल्लेबाजों की हालत खराब करने का काम करते हैं। हाल ही में भारत के टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने में कुलदीप ने बड़ी भूमिका निभाई है। कुलदीप यादव भी बिल्कुल शराब का सेवन नहीं करते हैं।
6. भुवनेश्वर कुमार
Bhuvneshwar Kumar (Pic Source-Twitter)
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लंबे समय से टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं। भुवी की छवि एक जेंटलमैन की है उन्होंने भी कभी शराब का सेवन और स्मोकिंग नहीं की है।
5. चेतेश्वर पुजारा
Cheteshwar Pujara (Image Credit- Twitter)
भारतीय दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा सिर्फ मैदान में ही नहीं बल्कि बाहर भी एक अनुशासन भरी जिंदगी जीते हैं। पुजारा भक्ति-भावना में डूबे रहते हैं, वह हमेशा शराब और बुरी आदतों से दूर रहते हैं।
4. अजिंक्य रहाणे
Ajinkya Rahane. (Image Source: Twitter/ICC)
अंजिक्य रहाणे ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था, जिसके बाद से ही वह टीम से बाहर चल रहे हैं। रहाणे आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे, लेकिन इस सीजन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। रहाणे भी उन भारतीय खिलाड़ियों में से एक हैं जो हेल्थी लाइफस्टाइल जीते हैं और बिल्कुल भी शराब का सेवन नहीं करते हैं।
3. केदार जाधव
Kedar Jadhav (Photo Source: Getty Images)
भारतीय खिलाड़ी केदार जाधव ने इसी साल जून में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 10 अक्टूबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। केदार जाधव को भी किसी बुरी आदतों की लत नहीं है, वह शराब का सेवन नहीं करते हैं।
2. महेंद्र सिंह धोनी
MS Dhoni (Photo Source: Getty Images)
पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 41 साल के हैं और आज भी वह काफी फिट है। धोनी की फिटनेस का सबसे बड़ा कारण शराब का सेवन न करना है।
1. विराट कोहली
Virat Kohli (Getty Images)
विराट कोहली की गिनती क्रिकेट की दुनिया के सबसे फिट खिलाड़ियों में होती है। विराट अपनी डाइट और रूटीन को पूरे अनुशासन से फॉलो करते हैं। विराट शराब का सेवन बिल्कुल नहीं करते हैं, लेकिन एक समय था जब उन्हें यह बहुत पसंद था। क्रिकेट के लिए जुनून ने उन्हें पूरी तरह से बदल दिया और इसी कारण से वह आज युवाओं की सबसे बड़ी प्रेरणा है।
Duleep Trophy 2026: ईशान किशन को मिली ईस्ट जोन टीम की कमान, सूर्यवंशी को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
‘मुझे लगता है वह वहां बेस्ट करेंगे’ श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत को लेकर डिविलियर्स ने की बड़ी भविष्यवाणी
29 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
ICC ODI रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत; डेरिल मिचेल को पछाड़ 6 महीने बाद दोबारा हासिल किया नंबर-1 स्थान

