Skip to main content

ताजा खबर

10 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Instagram)

1) टी20 क्रिकेट में हालिया सफलता का श्रेय संजू सैमसन ने गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव को दिया, जानें क्या कहा?

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) हाल के दिनों में टी20 क्रिकेट में कमाल की फाॅर्म में चल रहे हैं। हाल में ही उन्होंने डरबन के किंग्समीड मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में शतकीय पारी खेली थी। उस पारी के बाद संजू ने बताया है कि कैसे कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर के महत्वपूर्ण फोन कॉल उनके करियर में महत्वपूर्ण टर्निंग पाॅइंट साबित हुए।

2) BCCI ने ICC को किया सूचित, हाइब्रिड मॉडल में होगा चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन.! दो देशों को किया गया शॉर्टलिस्ट

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 अगले साल 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान में खेला जाना है। PCB पूरे 18 साल के अंतराल के बाद आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाला है। भारत के पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाने की खबरें लंबे समय से चल रही है। इस बीच, एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें खुलासा हुआ है कि BCCI ने आधिकारिक तौर पर ICC को सूचना दे दी है कि टीम इंडिया टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। इस स्थिति में अब आईसीसी और PCB को हाइब्रिड मॉडल पर विचार करना होगा और एक वेन्यू तलाश करना होगा। 

3) घरेलू क्रिकेट में Yashvardhan Dalal का धमाका, अंडर-23 सीके नायडू ट्राॅफी में ठोके 400+ रन

भारत के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट कर्नल सीके नायडू ट्राॅफी में यशवर्धन दलाल (Yashvardhan Dalal) का धमाका देखने को मिला है। बता दें कि अंडर-23 टूर्नामेंट में सुल्तानपुर के गुरूग्राम क्रिकेट ग्राउंड पर हरियाणा और मुंबई के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में हरियाणा की ओर से खेलने वाले यशवर्धन दलाल ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 400 रनों की पारी खेली है। क्रिकेटर ने यह कीर्तिमान 451 गेंदों में हासिल किया, और इस दौरान उन्होंने 44 चौके और 10 छक्के लगाए।

4) SA vs IND: ‘संजू सैमसन ने सबको हिला डाला’, अहमद शहजाद ने दिल खोलकर की भारतीय खिलाड़ी की प्रशंसा

पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी अहमद शहजाद ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर संजू सैमसन की जमकर तारीफ की है, जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में शानदार शतकीय पारी खेली। अहमद शहजाद ने कहा कि, ‘संजू को सच्ची में ज्यादा से ज्यादा क्रेडिट मिलना चाहिए क्योंकि उन्होंने जो हालिया प्रदर्शन किया है वो साधारण नहीं है। चाहे भारतीय खिलाड़ी युवा टीम के साथ खेल रहे हो या सीनियर टीम के साथ, अंतरराष्ट्रीय मैच में लगातार दो शतक जड़ना छोटी बात नहीं है।

5) WBBL 2024: ब्रिस्बेन हीट बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स मैच के दौरान Katie Mack ने पकड़ा शानदार कैच, देखें वायरल वीडियो

WBBL 2024: महिला बिग बैश लीग के जारी रोमांचक सीजन का 20वां मैच आज 9 नवंबर, शनिवार को गाबा ब्रिस्बेन में ब्रिस्बेन हीट बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स वूमेन टीमों के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में Katie Mack ने शानदार अंदाज में एक कैच लपका है, जिसका वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Katie Mack ने यह कैच ब्रिस्बेन हीट की पारी के 17वें ओवर के दौरान लपका।

6) धोनी फैमिली ने एक बार फिर जीता फैंस का दिल, फ्लाइट में इस छोटी बच्ची से की प्यारी बातचीत, वायरल हुआ वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) का आए दिन कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहता है। इन दिनों धोनी का एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में धोनी परिवार की सादगी ने क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया है। वायरल वीडियो किसी फ्लाइट की है। इस वीडियो में एक छोटी बच्ची को धोनी के परिवार जिसमें पत्नी साक्षी और बेटी जीवा शामिल है, उनके साथ बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

7) “वह अपनी ही रेप्यूटेशन के कैदी बन गए हैं”- अभिषेक शर्मा को लेकर आकाश चोपड़ा ने दिया हैरान करने वाला बयान

अभिषेक शर्मा के लगातार फ्लॉप होने पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने हैरान करने वाला दावा किया है। आकाश चोपड़ा ने शनिवार को अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ”यह दो ओपनर की कहानी है। एक तरफ संजू सैमसन हैं, जिनके सितारे चमक रहे हैं। दूसरी तरफ अभिषेक शर्मा हैं, जिनके सितारे गर्दिश में हैं। अभिषेक ने जब जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक ठोका था, तब वह नए उभरते चमकते स्टार थे। लेकिन उसके बाद से एकदम नीचे की तरफ गिरे हैं।

8) मैदान में पूरी रफ्तार के साथ Shami ने लगाई दौड़, वीडियो ने दी टीम इंडिया के फैन्स को राहत

Mohammed Shami की क्रिकेट में वापसी कब होगी, इसे लेकर किसी के पास कोई अपडेट नहीं है। दूसरी ओर कई महीनों से शमी अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और खुद को फिट करने के लिए NCA में पसीना बहा रहे हैं। जहां से उनकी लगातार रील वीडियो सामने आती रहती है, अब ऐसी ही एक नई वीडियो गेंदबाज ने शेयर की है।

9) संजू ने जीत के बाद क्यों लिया रवि शास्त्री का नाम, तो Team India के गेंदबाजों ने बताया क्या था उनका प्लान

साउथ अफ्रीका में Team India ने जीत के साथ आगाज किया है, जहां SKY की टीम ने पहले टी20 मैच में मेजबान टीम को मात दे दी। वहीं इस मैच में भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी में Sanju Samson, तो गेंदबाजी में Varun Chakaravarthy और Ravi Bishnoi ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में मैच के बाद तीनों खिलाड़ियों का एक स्पेशल वीडियो टीम के सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है।

10) भले ही इंडिया ए टीम फिर से हार गई, लेकिन Dhruv Jurel ने ऑस्ट्रेलिया ए के गेंदबाजों की नाक में दम कर दिया

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ Unofficial Test में इंंडिया ए टीम ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है, इस बीच Dhruv Jurel ने अपनी बल्लेबाजी की छाप छोड़ी। जहां पहली पारी के बाद अब दूसरी पारी में जुरेल का बल्ला बोला है, जिसके बाद फैन्स को उम्मीद है कि जुरेल को BGT में खेलने का मौका मिलेगा।

আরো ताजा खबर

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...

7 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND 2026, 2nd ODI: बारिश से प्रभावित मैच में भारत 4 रन (DLS नियम) से जीता, सीरीज में ली 2-0...