Skip to main content

ताजा खबर

10 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

10 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IND vs AUS (Image Credit- Twitter X)

1) इंग्लिश क्रिकेटर सैम और टाॅम के भाई बेन करन को आगामी वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम में किया गया शामिल

जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने हाल में ही इंग्लिश क्रिकेटर टाॅम और सैम करन के भाई बेन करन (Ben Curran) को, अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए नेशनल टीम में चुना है। गौरतलब है कि ऑल फाॅर्मेट क्रिकेट सीरीज के लिए अफगानिस्तान जिम्बाब्वे दौरे पर जाने वाली है। यहां अफगान टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज और इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। तो वहीं 17 दिसंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए बेन करन का जिम्बाब्वे टीम में पहली बार चयन किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) लौरा वोल्वार्ट ने मिताली राज को पछाड़ा, 100 वनडे मैच खेलने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी बनी

दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ट ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान एक शानदार उपलब्धि अपने नाम की है। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को पछाड़ दिया है और वो 100 वनडे मैच खेलने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी बन गई है। बता दें कि, मिताली राज ने यह उपलब्धि 25 साल और 273 दिन में पूरी की थी जबकि लौरा वोल्वार्ट ने 25 साल और 226 दिन में यह रिकॉर्ड बनाया है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) एडिलेड टेस्ट मैच में विवाद के लिए मोहम्मद सिराज पर आईसीसी ने ठोका जुर्माना, तो ट्रैविस हेड को लगाई फटकार

एडिलेड टेस्ट मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और बाएं हाथ के विस्फोटक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रैविस हेड के बीच विवाद देखने को मिला था। दोनों के बीच हुए मैदानी नोंकझोंक की वीडियो भी काफी तेजी से सोशल मीडिया पर हुई थी। दूसरी ओर, अब इस विवाद के लिए आईसीसी ने सिराज पर मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना ठोका है, तो वहीं हेड को फटकार लगाई है। हालांकि, दोनों ही खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में 1-1 डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। यह दोनों खिलाड़ियों का पिछले 24 महीनों में पहला ऑफेंस था। (पढ़ें पूरी खबर)

4) कठिन समय में विनोद कांबली की मदद लिए आगे आई 1983 वर्ल्ड विजेता टीम, सुनील गावस्कर ने कहा- वो हमारे…

हाल में ही सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- 1983 की टीम युवा खिलाड़ियों के प्रति बहुत सचेत है। हम उन क्रिकेटरों का ख्याल रखना चाहते हैं, जो किस्मत के साथ संघर्ष कर रहे हैं। मेरे लिए वो हमारे पोते की तरह हैं। अगर आप उनकी उम्र देखें, तो वो कुछ तो मेरे बेटे जैसे हैं। हम सभी बहुत चिंतित रहते हैं, खासकर जब किस्मत उनका साथ नहीं छोड़ती। मुझे मदद शब्द पसंद नहीं है, लेकिन 1983 टीम जो करना चाहती है वो उसकी देखभाल है। हम विनोद कांबली की देखभाल करना चाहते हैं और उन्हें अपने पैरों पर वापस खड़ा होने में मदद करना चाहते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) ‘हर स्पैल के बाद मैं उनसे बात करता हूं’, BGT में जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को लेकर रोहित शर्मा

एडिलेड टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच के दौरान कहा- देखिए जैसे-जैसे उनका (जसप्रीत बुमराह) स्पैल होता है, मैं बात करता हूं, उनसे पूछता हूं कि बॉडी को कैसा फील हो रहा है। फ्रेश है नहीं है, क्योंकि पांच मैच की सीरीज है। जैसे आपने बताया है और पांच मैच की सीरीज में हम चाहते हैं कि बुमराह सारे मैच खेलें और फ्रेश रहें, तो महत्वपूर्ण हो जाता है कि ये सब चीजों का अनुमान लगाना, जब आप एक टेस्ट मैच खेल रहे हों। (पढ़ें पूरी खबर)

6) ‘मेरे और सचिन तेंदुलकर के बीच सब कुछ ठीक है’, विनोद कांबली ने किया बड़ा खुलासा

विनोद कांबली ने टाइम्स आफ इंडिया के साथ इंटरव्यू में कहा कि, ‘हां, हम लोगों के बीच में सब ठीक है और मैं उनसे काफी खुश हूं। हम दोनों एक-दूसरे के गले मिले। हम सभी को यह बताना चाहते थे कि हम साथ हैं। यह म्युचुअल था और मैं सच में सचिन तेंदुलकर से बिल्कुल भी दुखी नहीं हूं।’ विनोद कांबली ने आगे कहा कि, ‘मैं उनसे इसलिए निराश था, क्योंकि मुझे ऐसा लगा कि सचिन अपनी फेयरवेल स्पीच में मेरा नाम जरूर लेंगे। हमारी बेहतरीन साझेदारी को लेकर सचिन जरूर बोलेंगे, क्योंकि यह वर्ल्ड रिकॉर्ड साझेदारी थी और यही हमारे क्रिकेटिंग करियर का टर्निंग पॉइंट था। (पढ़ें पूरी खबर)

7) अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत को हराने के बाद जमकर थिरके बांग्लादेशी खिलाड़ी, देखें वायरल वीडियो

अंडर-19 एशिया कप 2024 का फाइनल मैच कल 9 दिसंबर रविवार को दुबई में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। बता दें कि इस मुकाबले में बांग्लादेश ने भारत को 59 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया।यह दूसरी बार है, जब बांग्लादेश ने इस मल्टीनेशन अंडर-19 टूर्नामेंट को अपने नाम किया। खैर, भारत के खिलाफ अप्रत्याशित जीत के बाद बांग्लादेशी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में जमकर मस्ती और डांस करते हुए नजर आए। बांग्लादेशी खिलाड़ियों का फाइनल मैच जीतने के बाद मस्ती करते हुए एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। (पढ़ें पूरी खबर)

8) पूर्व दिग्गजों ने दी अपनी राय, बताया Team India क्या सुधार कर सकती है अगली बार

Team India अपनी घटिया बल्लेबाजी के कारण पिंक बॉल टेस्ट मैच हार गई, जिसके बाद रोहित की सेना को आलोचना का सामना करना पड़ा है काफी ज्यादा। इस बीच दोनों देशों के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि भारतीय टीम अगले मैच में क्या सुधार कर सकती है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) RCB टीम ने कर दिया है अभी से अपनी तैयारियों का आगाज, इन तस्वीरों ने खोल दिया टीम का राज

इस बार के IPL मेगा ऑक्शन में RCB टीम ने एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है, जिसके बाद ये टीम काफी ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। इस बीच ऑक्शन के कुछ दिनों बाद ही टीम ने अपने घरेलू खिलाड़ियों लिए पहला ट्रेनिंग कैंप लगाया है, जिसकी तस्वीरें टीम के सोशल मीडिया पर सामने आई है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...