Skip to main content

ताजा खबर

10 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में हुई रोहित शर्मा की एंट्री, मुंबई के लिए खेलेंगे मैच

10 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में हुई रोहित शर्मा की एंट्री मुंबई के लिए खेलेंगे मैच

Rohit Sharma (Photo Source: X)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात की घोषणा की है कि रणजी ट्रॉफी 2025 के मुंबई और जम्मू और कश्मीर के बीच मुकाबले में वो भी भाग लेंगे। यह मैच 23 जनवरी से 26 जनवरी तक मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

बता दें कि, रोहित शर्मा ने अपना अंतिम रणजी मैच नवंबर 2015 में उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ही खेला था। उन्होंने इस बात की घोषणा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की टीम इंडिया के स्क्वॉड के ऐलान के दौरान किया।

इससे पहले ऐसे भी देखा गया था कि रोहित शर्मा मुंबई के खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रहे हैं। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने कहा है कि जम्मू और कश्मीर के बीच मैच के लिए टीम की घोषणा 20 जनवरी को होगी।

हाल ही में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी जिसमें रोहित शर्मा का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। वो इस पूरी सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे थे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में रोहित शर्मा छोड़ना चाहेंगे अपनी छाप

बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। यही नहीं इससे पहले टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज भी खेलनी है और इसमें भी मेजबान की कप्तानी रोहित शर्मा करते हुए नजर आएंगे। भारतीय टीम की उपकप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है।

पिछले कुछ समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित शर्मा ने काफी खराब बल्लेबाजी की है लेकिन इन दोनों ही इवेंट्स में उन्हें अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान देते हुए देखा जा सकता है। मुंबई टीम भी इस बात से काफी खुश होगी कि रोहित शर्मा लंबे समय के बाद रणजी ट्रॉफी 2025 में भाग लेंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए यह रही टीम इंडिया:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह (फिटनेस के अधीन), मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत, और रवींद्र जड़ेजा

रिजर्व: हर्षित राणा

আরো ताजा खबर

T20 WC 2026: ‘बिना सोचे-समझे की गई बैटिंग’ – सेमीफाइनल के बाद महान क्रिकेटर ने अभिषेक शर्मा को लगाई फटकार

T20 World Cup 2026: Abhishesk Sharma (image via getty) रविचंद्रन अश्विन ने टी20 विश्व कप 2026 में एक और खराब परफॉर्मेंस के बाद अभिषेक शर्मा की आलोचना की, इस बार...

SM Trends: 6 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) इंटरनेशनल पॉप सुपरस्टार रिकी मार्टिन रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच से पहले...

6 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via getty) 1. ‘भारत की पार्टी खराब कर देंगे’ – पूर्व विकेटकीपर ने टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड की जीत की भविष्यवाणी की...

T20 World Cup 2026: जसप्रीत बुमराह को सेमीफाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच होना चाहिए था: इरफान पठान

Jasprit Bumrah Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत की रोमांचक जीत के बाद पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने मैच के ‘प्लेयर...