Skip to main content

ताजा खबर

1 पर 1 फ्री- कुसल मेंडिस-अविष्का फर्नांडो ने वाशिंगटन सुंदर को ऐसे दिए 2 बैक टू बैक विकेट

1 पर 1 फ्री- कुसल मेंडिस-अविष्का फर्नांडो ने वाशिंगटन सुंदर को ऐसे दिए 2 बैक टू बैक विकेट

IND vs SL (Source X)

भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 4 अगस्त को खेला गया। इस मैच के लिए टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि श्रीलंका को अपने प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव करने पड़े थे।

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर श्रीलंकाई कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो ने पारी का आगाज किया। भारत की ओर से मोहम्‍मद सिराज ने पहला ओवर किया। सिराज ने ओवर की पहली ही गेंद पर पथुम निसांका को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया और श्रीलंका को बड़ा झटका किया।

कुसल मेंडिस-अविष्का फर्नांडो को वाशिंगटन सुंदर ने बनाया शिकार

पहले विकेट के नुकसान के बाद कुसल मेंडिस और अविष्का फर्नांडो सूझबूझ से बल्लेबाजी कर रहे थे और दोनों के बीच 74 रनों की साझेदारी हो चुकी थी जिसे तोड़ना जरूरी था। इस समय कप्तान रोहित ने वाशिंगटन सुंदर को अटैक पर लाया।

वॉशिंगटन सुंदर ने अपने दूसरे और पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर अविष्का फर्नांडो को पवेलियन की राह दिखाई। सुंदर ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका। फर्नांडो 62 गेंदों पर 40 रन बनाकर आउट हुए।

उसके बाद अगले ही ओवर में सुंदर ने भारत को अपनी तीसरी सफलता दिलाई। 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर मेंडिस आउट हो गए। सुंदर की गेंद उनके पैड पर लगी और अंपायर ने LBW अपील पर आउट करार देने के लिए अपनी उंगली उठा दी। इसके बाद मेंडिस ने अपने साथी बल्लेबाज से कुछ बात की लेकिन फिर मुंह लटका पर वापस चले गए।

सुंदर ने फुल लेंथ गेंद फेंकी जिसे बल्लेबाज ने स्वीप करने की कोशिश की और पूरी तरह से चूक गए। यह भारत के लिए बड़ा विकेट था क्योंकि मेंडिस अविष्का के समान एक और सेट बल्लेबाज थे जो भारत के लिए घातक साबित होते। इस सीरीज में हमने बार-बार ऐसा देखा है जहां श्रीलंका ने दो सेट बल्लेबाजों को जल्दी-जल्दी खो दिया है। 

আরো ताजा खबर

दिनेश कार्तिक ने बताए बेहतरीन विकेटकीपिंग के राज, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड टेस्ट के बीच दिया खास ज्ञान

Dinesh Karthik (Image credit Twitter – X) भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन खेल के प्रति उनका जुनून आज भी बरकरार...

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...