Skip to main content

ताजा खबर

1 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

IND vs NZ, Rachin Ravindra, Washington Sundar, Virat Kohli, Sanjay Manjrekar, IND vs PAK (Photo Source: X)

1. IND vs NZ: मुंबई टेस्ट मैच में क्यों नहीं खेल रहे हैं बुमराह, कप्तान रोहित ने बताई बड़ी वजह

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी टेस्ट शुक्रवार से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू हो गया है।  मुंबई टेस्ट में भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। इसको लेकर टॉस के वक्त कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि बुमराह की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके चलते वो प्लेइंग XI से बाहर हुए हैं। बुमराह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में तीन विकेट चटकाए थे।

2. IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में पहली सफलता आकाश दीप के नाम, डेवोन कॉनवे 4 रन बनाकर हुए आउट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 1 नवंबर से वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन के पहले सेशन में ही कीवी ओपनर डेवोन कॉनवे को आउट कर आकाश दीप ने टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। न्यूजीलैंड की पहली पारी का चौथा ओवर आकाश दीप ने डाला था। पहली गेंद को टॉम लैथम ने मिड-ऑफ की तरफ खेला था और तीन रन लिए थे। आकाश ने फिर अगली गेंद पर डेवोन कॉनवे को LBW को आउट कर दिया। पहली पारी में कॉनवे 11 गेंदों में मात्र 4 रन बना पाए।

3. IND A vs AUS A, पहला अनौपचारिक टेस्ट: साई सुदर्शन के बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऋतुराज गायकवाड़ एंड कंपनी ने मैच में बनाई अपनी पकड़

ऑस्ट्रेलिया A और इंडिया A के बीच पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच McKay के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेला जा रहा है। इस मैच के खेल के दूसरे दिन इंडिया A की ओर से उनकी दूसरी पारी में बेहतरीन बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शानदार अर्धशतक जड़ा। साई सुदर्शन ने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है जिसकी वजह से इंडिया A ने ऑस्ट्रेलिया A खिलाफ बढ़त बना ली है।

4. “पिछले कुछ सीजन में उनका प्रदर्शन”- विराट कोहली को कप्तान बनाने पर मांजरेकर ने जताई नाराजगी

संजय मांजरेकर ने कहा कि विराट कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिए। मांजरेकर ने कहा कि कोहली के कद को देखने के बजाय यह देखना चाहिए कि कोहली ने पिछले कुछ सीजन में बल्ले से कैसा प्रदर्शन किया है।

5. BGT 2024: पर्थ टेस्ट से पहले टीम इंडिया नहीं खेलेगी अपना इंट्रा-स्क्वॉड मैच, जाने क्या है पूरा मामला

टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया का दौरा 5 मैच की टेस्ट सीरीज के लिए करना है जिसकी शुरुआत 22 नवंबर से पर्थ में हो रही है। टीम इंडिया आगामी दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि पर्थ टेस्ट से पहले टीम इंडिया को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पर्थ टेस्ट से पहले भारतीय टीम को 14 नवंबर से 17 नवंबर के बीच इंट्रा स्क्वॉड मैच खेलना था, लेकिन अब यह इंट्रा स्क्वॉड मैच नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम मैनेजमेंट ने इंट्रा स्क्वॉड मैच के बजाय ट्रेंनिंग सेशन करना बेहतर समझा।

6. श्रीलंका दौरे के लिए कंगारू टीम है पूरी तरह से तैयार, CA ने की शेड्यूल की घोषणा

ऑस्ट्रेलिया टीम जनवरी-फरवरी 2025 में श्रीलंका का दौरा दो मैच की टेस्ट सीरीज और एकमात्र वनडे मैच के लिए करेगी। इन दोनों टीमों के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 29 जनवरी से होगी और यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्र का ही भाग होंगे। बता दें कि, यह दोनों ही टेस्ट गाले में खेले जाएंगे।

पहले टेस्ट की शुरुआत 29 जनवरी से होगी जबकि दूसरा टेस्ट 6 फरवरी से शुरू होगा। इस शेड्यूल्ड की घोषणा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने की है। यही नहीं श्रीलंका क्रिकेट ने भी इस शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। अभी तक इन दोनों टीमों के बीच एकमात्र वनडे के लिए वेन्यू की घोषणा नहीं की गई है।

7. एक बार फिर Washington Sundar के आगे Rachin Ravindra ने टेके घुटने’ लगा बैठे ‘बोल्ड की हैट्रिक’

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत के ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने तीसरे टेस्ट के पहले दिन रचिन रवींद्र को लगातार तीसरी बार आउट करके उन्हें परेशान करना जारी रखा। सुंदर इस सीरीज में इससे पहले भी रचिन रवींद्र को आउट कर चुके हैं। रचिन ने 12 गेंदों का सामना करने के बाद महज 5 रन बनाए।

8. IND vs NZ, 3rd Test: पहली पारी में 235 पर सिमटी न्यूजीलैंड की टीम, जडेजा ने 5 और सुंदर ने झटके 4 विकेट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मैच 1 नवंबर से वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों पर ऑलआउट हो गई है। डेरिल मिचेल ने 82 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। वहीं, भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट चटकाए।

9. Hong Kong Sixes: भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 ओवर में कूटे 119 रन, फिर भी मिली शर्मनाक हार

Hong Kong Sixes 2024-25 का आगाज 1 नवंबर से हो चुका है। भारत को टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 6 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। टीम इंडिया ने 6 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 6 गेंदें शेष रहते हुए ही 120 रनों के लक्ष्य का पीछा कर लिया।

10. बल्लेबाजी तो होती नहीं है Virat Kohli से आज-कल, अपने डांस के जरिए ही फैन्स को खुश कर रहे हैं

जब भी टीम इंडिया का मैच होता है, तब Virat Kohli के मैदान पर अलग ही रूप देखने को मिलते हैं। वहीं इन दिनों कोहली का मजाक-मस्ती वाला अवतार देखने को मिल रहा है, अब ऐसा ही कुछ न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच में भी देखने को मिला है और उसी का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

আরো ताजा खबर

14 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर मंगलवार, 14 जुलाई...

SM Trends: 14 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर पहले...

ENG vs IND: एजबेस्टन में विराट-गंभीर की दूरी ने खींचा फैंस का ध्यान, नेट्स का वीडियो हुआ वायरल

Virat Kohli, Gautam Gambhir (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले एजबेस्टन में भारतीय टीम ने अभ्यास किया, लेकिन इस दौरान सबसे ज्यादा चर्चा किसी...

ENG vs IND, 1st ODI: टॉस जीतकर इंग्लैंड ने बल्लेबाजी चुनी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI पर डालें नजर

ENG vs IND, 1st ODI: England opted to bat first (image via JioHotstar) मंगलवार, 14 जुलाई को बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड के...