Skip to main content

ताजा खबर

1 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

1 अगस्त, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty)

1. अल्जारी जोसेफ ने वेस्टइंडीज हेड कोच डैरेन सैमी के बयान का दिया करारा जवाब, कहा ‘मैं उनका नहीं, टीम का प्रतिनिधित्व करता हूं’

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज से बाहर रहने को लेकर, मुख्य कोच डैरेन सैमी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सैमी ने कहा था कि जोसेफ को टीम में चुना गया था, लेकिन उन्होंने खेलने से इनकार कर दिया। हालांकि, जोसेफ ने इस दावे को पूरी तरह सही नहीं माना और कहा कि उनके फैसले के पीछे की पूरी सच्चाई सामने नहीं रखी गई।

जोसेफ ने साफ कहा कि उनका फैसला टीम से दूरी बनाने के लिए नहीं था, बल्कि अपनी फिटनेस को ध्यान में रखकर लिया गया था। उन्होंने कहा कि वह एक पेशेवर खिलाड़ी हैं और हमेशा वेस्टइंडीज के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए उनके फैसले को गलत तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए। अल्जारी जोसेफ ने संकेत दिए कि उनकी प्राथमिकता पूरी तरह फिट होकर मैदान पर वापसी करना है।

2. ICC ने किया 2027 ODI वर्ल्ड कप के वेन्यू का खुलासा, तीन देशों की इन जगहों पर खेला जाएगा टूर्नामेंट

आईसीसी ने 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के मेजबान शहरों और टूर्नामेंट की नई ब्रांड लोगो का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इस बार टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में अक्टूबर और नवंबर 2027 के बीच खेला जाएगा।

इनमें दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग का वांडरर्स स्टेडियम, सेंचुरियन, न्यूलैंड्स (केपटाउन), किंग्समीड (डरबन), सेंट जॉर्ज पार्क, मंगाउंग ओवल, बोलैंड पार्क और बफेलो पार्क शामिल हैं।

वहीं जिम्बाब्वे में हरारे स्पोर्ट्स क्लब, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब और नया फाले मोसी-ओआ-टुन्या इंटरनेशनल स्टेडियम मेजबानी करेंगे। राजधानी विंडहाॅक में नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड भी टूर्नामेंट का हिस्सा होगा।

3. WI vs PAK 2026: शान मसूद दूसरे टेस्ट से बाहर, इंग्लैंड दौरे पर भी संकट

पाकिस्तान के बल्लेबाज शान मसूद की उंगली में चोट लग गई है, जिसके कारण वे वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। यह टेस्ट रविवार, 2 अगस्त को त्रिनिदाद और टोबैगो के क्वींस पार्क ओवल में शुरू होगा। मेजबान टीम पहला टेस्ट 90 रनों से जीतकर सीरीज में अभी 1-0 से आगे है।

4. ‘हमारे पास उनका कप्तान बनने के लिए धोनी जैसा कोई नहीं है’ – इंग्लैंड टेस्ट टीम का कोच बनने के बाद माइकल वॉन ने स्टीफन फ्लेमिंग को चेतावनी दी

वॉन ने ‘द टेलीग्राफ’ में लिखा, “फ्लेमिंग का बहुत सम्मान किया जाता है और वे एक बेहतरीन मैनेजर और रणनीतिकार के तौर पर जाने जाते हैं। मैंने उन्हें आईपीएल में देखा है और इंग्लिश क्रिकेट में उन्हें एक समस्या यह हो सकती है कि हमारे पास उनके कप्तान के तौर पर धोनी जैसा कोई खिलाड़ी नहीं है।”

5. Duleep Trophy में इस वजह से मिली 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तानी की जिम्मेदारी, ईस्ट जोन के सेलेक्टर ने किया खुलासा

23 अगस्त से शुरू हो रही दलीप ट्राॅफी 2026 में ईस्ट टीम में वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाए जाने पर, ईस्ट टीम के सेलेक्टर कमिटी में झारखंड के प्रतिनिधि मनीष वर्धन ने क्रिकइन्फो के हवासे से कहा-

“हम सिर्फ आज के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उप-कप्तान को कप्तान को करीब से देखने और यह समझने का मौका मिलता है कि टीम कैसे चलाई जाती है। हम चाहते थे कि वैभव टीम के साथ ज्यादा जुड़े, क्योंकि हमें लगता है कि इससे उनके विकास में मदद मिलेगी। वह बहुत प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं और लगातार परिपक्व हो रहे हैं। उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपना उसी प्रक्रिया का एक और हिस्सा है।”

6. SL W vs PAK W, 1st T20I: दुलानी की शानदार सेंचुरी से श्रीलंका 1-0 से हुआ आगे

शुक्रवार, 31 जुलाई को डाम्बुला में खेले गए पहले टी20आई मैच में, श्रीलंका महिला टीम ने पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ छह विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की और अपना सबसे बड़ा सफल टी20आई रन-चेज पूरा किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, पाकिस्तान ने शवाल जुल्फिकार के 63 रनों की मदद से 7 विकेट पर 176 रन बनाए। जवाब में, इमेशा दुलानी ने 64 गेंदों पर शानदार नाबाद 101 रन बनाए और एक ओवर बाकी रहते हुए श्रीलंका को जीत दिलाई।

7. बेन स्टोक्स को टी20 में मोटी रकम वाला कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है; टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद इस फ्रेंचाइजी से जुड़ सकते हैं

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद फ्रेंचाइजी टी20 लीग में वापसी करने के लिए तैयार हैं और कथित तौर पर ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में जाने की भी योजना है। ऑस्ट्रेलिया स्थित समाचार आउटलेट कोड स्पोर्ट्स के अनुसार, 35 वर्षीय स्टोक्स बीबीएल फ्रेंचाइजी सिडनी सिक्सर्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर सकते हैं। जो बात सिक्सर्स को स्टोक्स को उतारने के लिए पसंदीदा बनाती है, वह उनके सहयोगी स्टाफ में इंग्लैंड के पूर्व के मुख्य कोच मैथ्यू मॉट की मौजूदगी है, दोनों ने अतीत में एक साथ काम किया है।

8. ‘उनके साथ सबसे अच्छी बात यह हुई थी कि वे अब कप्तान नहीं थे’ – जो रूट की टेस्ट कप्तानी में वापसी से मार्क बुचर नाखुश

बुचर ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, “बेन स्टोक्स, ब्रेंडन मैकुलम और रॉब की, जो रूट की पहली बार की कप्तानी पर आई प्रतिक्रिया का नतीजा थे। टेस्ट मैच क्रिकेट खेलने के हमारे तरीके में यह क्रांतिकारी बदलाव, जो रूट की कप्तानी में खेले गए 17 टेस्ट मैचों में सिर्फ एक जीत मिलने के बाद आया था।”

उन्होंने कहा, “उनके और उनके खेल के लिए सबसे अच्छी बात यह हुई थी कि वे अब कप्तान नहीं रहे थे। उसके बाद से उनकी बैटिंग एक अलग ही लेवल पर रही है, और मुझे उम्मीद थी कि यह ऐसी ही बनी रहेगी, और वे हैरी ब्रूक या जिसे भी परमानेंट तौर पर यह जिम्मेदारी दी जाती, उनके एक वफदार साथी के तौर पर काम करते।”

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...