Skip to main content

ताजा खबर

1 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

1 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)
Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X)

1. The Hundred: जेमिमा रोड्रिग्ज ने पाकिस्तानी क्रिकेटर को लगाया गले, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

गुरुवार, 30 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के एक मैच के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में सदर्न ब्रेव और बर्मिंघम फीनिक्स के बीच हुए मैच के बाद भारतीय क्रिकेट स्टार जेमिमा रोड्रिग्ज को पाकिस्तानी ऑल-राउंडर फातिमा सना को गर्मजोशी से गले लगाते हुए देखा गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, सदर्न ब्रेव और बर्मिंघम फीनिक्स के बीच मैच खत्म होने के बाद दोनों महिला क्रिकेटर एक-दूसरे से बातचीत करती दिखीं। 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय क्रिकेटरों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने का अपना रुख बनाए रखा है। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने हाथ मिलाया और जेमिमाह व फातिमा ने भी ऐसा ही किया।

2. श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले एमएस धोनी के साथ ऋषभ पंत ने की प्रैक्टिस, देखें फोटो

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर 28 वर्षीय बल्लेबाज फिलहाल रांची में है और श्रीलंका दौरे से पहले पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के साथ प्रैक्टिस करते हुए नजर आए।

इसको लेकर टीम इंडिया के लिए दो टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व स्पिनर शाहबाज नदीम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में नदीम धोनी और पंत के साथ नजर आए। इस दौरान नदीम ने फोटो के कैप्शन में लिखा- इंडियन क्रिकेट के दो बेस्ट फिनिशर

3. ‘कैरेबियन आने वाली हर टीम का जीतना हम मुश्किल कर देंगे’ पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बोले रोस्टन चेज

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले रोस्टन चेज ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में रोस्टन चेज ने क्रिकबज के हवाले से कहा “पिछले साल के बाद, हमने एक प्लान बनाया और तय किया कि हम कहाँ पहुँचना चाहते हैं। और जैसा कि मैंने कहा, हम ठीक वहीं हैं जहाँ हम होना चाहते थे। हम अब और आगे बढ़ना चाहते हैं।”

“हम बहुत खुशकिस्मत हैं और अपने घरेलू मैदान पर अब तक मिले नतीजों से बहुत खुश हैं। लेकिन मैं चाहता हूँ कि हम अपने घरेलू मैदान को एक अभेद्य किले में बदल दें, जहाँ दूसरी टीमों के लिए कैरिबियन आकर हमें हराना बहुत मुश्किल हो जाए। क्योंकि ये हमारी अपनी परिस्थितियाँ हैं, हम इन्हें अच्छी तरह जानते हैं, विरोधी टीम से भी बेहतर। इसलिए मुझे लगता है कि हमें घरेलू मैदान के फायदे का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए।”

4. श्रीलंका के इस पूर्व तेज गेंदबाज ने काॅमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा को हराकर जीता गोल्ड मेडल

स्काॅटलैंड के ग्लासको शहर में जारी काॅमनवेल्थ गेम्स से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें श्रीलंका का पूर्व तेज गेंदबाज जो अब थ्रोअर एथलीट बन गया है, जिसका नाम रूमेश पाथिरगे (Rumesh Pathirage) है, उसने दो बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट व वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा को हराकर, जेवलिन फाइनल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

5. SL vs IND 2026: टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत, जसप्रीत बुमराह फिटनेस टेस्ट में हुए पास

टीम इंडिया के लिए एक बड़ी अच्छी खबर है; स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। फिटनेस टेस्ट में सफल होने के बाद, अब वे श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बुमराह को इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान चोट लगी थी, जिसके कारण उन्हें लॉर्ड्स में तीसरा मैच नहीं खेलना पड़ा था। नतीजतन, टेस्ट टीम में उनका शामिल होना पूरी तरह मेडिकल क्लीयरेंस प्राप्त करने पर निर्भर था।

6. One-Day Cup: कुलदीप यादव की फिरकी के जाल में फंसे बेन स्टोक्स, यॉर्कशायर के लिए चटकाए 2 विकेट

31 जुलाई, शुक्रवार को यॉर्क के क्लिफ्टन पार्क ग्राउंड में खेले गए रोमांचक वन-डे कप ग्रुप बी मैच में, भारतीय लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव ने स्पिन बॉलिंग का शानदार प्रदर्शन किया और यॉर्कशायर को डरहम का स्कोर कम रखने में मदद की। कुलदीप के लिए सबसे यादगार पल तब आया जब उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को आउट किया।

7. अगरकर-गंभीर को मिली पूर्व दिग्गज से दो टूक सलाह, कहा भुवी को वर्ल्ड कप में जगह दें

क्रिकइन्फो पर बात करते हुए पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने भुवी को लेकर अपनी राय दी और बीसीसीआई को सलाह दी है। पूर्व दिग्गज ने कहा, “लेकिन भुवनेश्वर कुमार कहां हैं? उन्हें तो टीम में होना ही चाहिए, मैं उनसे बात करूंगा और उन्हें सभी फर्स्ट-क्लास टूर्नामेंट, विजय हजारे ट्रॉफी और बाकी सभी टूर्नामेंट खिलाऊंगा, और साउथ अफ्रीका जाने से पहले उन्हें बेहतरीन फ़ॉर्म में लाऊंगा, मुझे लगता है कि हमें उनकी जरूरत पड़ेगी।”

8. SL vs IND 2026: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल बदला, अब सिर्फ 3 दिन का होगा ये मैच

श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के शेड्यूल में एक बड़ा बदलाव किया गया है। बता दें भारतीय टेस्ट टीम और लोकल श्रीलंका XI के बीच खेले जाने वाले वॉर्म-अप मैच को एक दिन कम का कर दिया गया है। यानी पहले यह मुकाबला 4 दिन का था, लेकिन अब यह 3 दिन का हो गया है। यह वॉर्म-अप मैच 7 अगस्त से 9 अगस्त के बीच कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड में खेला जाएगा। इस प्रैक्टिस मैच के बाद, भारतीय टीम 4 अगस्त को कोलंबो के लिए रवाना होगी।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 2 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) 2 अगस्त 2026 को अमृतसर की ओर से तरनतारन मेन्स सीनियर के खिलाफ एक दिवसीय जिला मैच में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 91 गेंदों...

SL vs IND: टीम इंडिया को तगड़ा झटका! श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह – रिपोर्ट्स

SL vs IND: Jasprit Bumrah Ruled Out of Sri Lanka Test Series Due to Injury Discomfort: Report (image via getty) भारत के बॉलिंग लाइनअप को एक बड़ा झटका लगा है...

Duleep Trophy 2026-27: साउथ जोन की कमान संभालेंगे तिलक वर्मा, करुण नायर की भी टीम में वापसी; देखें स्क्वाड

Tilak Varma to lead South Zone in Duleep Trophy 2026–27 (image via X) आगामी दलीप ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए साउथ जोन टीम का कप्तान बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज...

तिरुपति बालाजी के दर्शन करने पहुंचे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड माहिका भी आईं नजर; वायरल हुआ नया लुक

Hardik Pandya Offers Prayers at Tirupati Balaji with Mahika Sharma Ahead of Team India Return (image via X) रविवार, 2 अगस्त को भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, माहिका शर्मा के साथ...