Skip to main content

ताजा खबर

09 फरवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

IND vs ENG (Photo Source: BCCI)

1) मुंबई इंडियंस के नाम एक और खिताब, अब इस टी20 लीग में दिखाया अपना वर्चस्व

IPL के बाद अब दुनियाभर की टी20 लीग्स में भी मुंबई इंडियंस का वर्चस्व देखने को मिल रहा है। एमआई ने अपना 11वां टी20 खिताब SA20 लीग का चैंपियन बनकर जीत। दो बार की चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हराकर एमआई केपटाउन ने पहली बार SA20 लीग पर अपना कब्जा जमाया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस के कैबिनेट में एक और ट्रॉफी जुड़ चुकी है। बात एमआई की कामयाबी की करें तो 5 आईपीएल खिताब के अलावा यह फ्रेंचाइजी दो चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफी (2011, 2013), एक WPL खिताब (2023), एक एमएलसी (2023) और एक आईएलटी20 (2024) ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुकी है।

2) PAK vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने दिखाए दिन में तारे

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से पहले पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के साथ ट्राई सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मैच गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में खेला गया। इस मैच में कीवी टीम ने 78 रनों से जीत दर्ज की। ग्लेन फिलिप्स के शतक के बदौलत न्यूजलैंड ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 331 का टारगेट रखा, जिसके जवाब में पाक टीम फखर जमां की शानदार पारी के बावजूद पाकिस्तान टीम 47.5 ओवर में 252 रनों पर ढेर हो गई।

3) PAK vs NZ: शाहीन अफरीदी की हुई दर्दनाक कुटाई, पाकिस्तान में 17 साल बाद बना बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड

शाहीन अफरीदी पाकिस्तानी सरजमीं पर वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व गेंदबाज सोहेल तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ा है। तनवीर ने 2008 में पाकिस्तान में भारत के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में 87 रन खर्च किए थे। उनके बाद लिस्ट में पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक हैं, जिन्होंने 2008 में भारत के विरुद्ध 83 रन दिए। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज नावेद उल हसन ने 2004 में जिम्बाब्वे के सामने 82 रन लुटाए थे।

4) पाकिस्तान ने ये कैसे नए स्टेडियम बनाए? पहले ही मैच में रचिन रवींद्र के साथ हुआ बड़ा हादसा, पानी की तरह बहा खून

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मेजबान पाकिस्तान ने अपने तीन स्टेडियमों का रिकंस्ट्रक्शन किया। उन्हें इसे बनाने में जरूरत से ज्यादा समय लगा, मगर ऐसा लगता नहीं है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस पर ढंग से काम कर रहा है। शनिवार को पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच शुरू हुई ट्राई सीरीज के जरिए इन तीन में से सबसे पहले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की टेस्टिंग हुई और पहले ही मैच में कीवी प्लेयर के साथ बड़ा हादसा हो गया। न्यूजीलैंड के स्टार प्लेयर रचिन रवींद्र को फील्डिंग करते समय मुंह पर गेंद लग गई, जिस वजह से पानी की तरह उनके चहरे से खून निकला।

5) SL vs AUS: नाथन लियोन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 550 विकेट की अविश्वसनीय उपलब्धि को किया अपने नाम

इस समय ऑस्ट्रेलिया टीम श्रीलंका के खिलाफ उन्हीं के घर में टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने एक बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम की है। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अनुभवी स्पिनर ने टेस्ट क्रिकेट में 550 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने दिनेश चंडीमल को आउट कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। बता दें कि, नाथन लियोन ने श्रीलंका के खिलाफ 2011 में गॉल में ही अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया था। और अब उन्होंने अपने 136वें टेस्ट मैच में बड़ा कारनामा किया है। नाथन लियोन से पहले टेस्ट क्रिकेट में 550 से ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ दो ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज है।

6) कटक वनडे के लिए फिट विराट कोहली का पहला वीडियो आया सामने, फैन्स एक झलक पाने के लिए दिखे बेताब

Virat Kohli in today’s practice : भारत और इंग्लैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 फरवरी को कटक में खेला जाना है। इससे पहले भारतीय टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। विराट कोहली (Virat Kohli) पूरी तरह फिट हो गए हैं और दूसरे वनडे में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि वह पहले वनडे में घुटने में इंजरी के कारण नहीं खेल सके थे। टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने विराट कोहली की फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है। कोटक ने शनिवार को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘विराट कोहली पूरी तरह फिट हैं। वह प्रैक्टिस के लिए आए और खेलने के लिए तैयार हैं।’

7) IND vs ENG: भारत vs इंग्लैंड दूसरे वनडे से पहले बड़ा बवाल, पुलिस ने सात लोगों को किया गिरफ्तार

टी20 सीरीज में 4-1 से शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारत ने वनडे सीरीज की भी पॉजिटिव शुरुआत की है। टीम इंडिया ने 6 फरवरी को नागपुर के वीसीए स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में जीत दर्ज की। अब दूसरा वनडे 9 फरवरी को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए क्रिकेट प्रशंसकों में टिकट खरीदने की होड़ मच गई है। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा पुलिस ने 7 फरवरी को सात लोगों को टिकटों की कालाबाजारी करते हुए गिरफ्तार किया और उनके पास से 25 टिकटों के साथ 30,000 रुपये जब्त किए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू की गई, जिसमें तीन लोगों को दर्गाह बाजार क्षेत्र से और चार अन्य को कैंटोनमेंट पुलिस ने गिरफ्तार किया।

8) Ranji Trophy 2024-25: तमिलनाडु के खिलाफ भी जमकर बोला करुण नायर का बल्ला, इनफॉर्म बल्लेबाज ने जड़ा एक और शतक

इनफॉर्म बल्लेबाज करुण नायर ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की। उन्होंने विदर्भ के लिए पहले दिन का खेल खत्म होने से पहले शानदार शतक जड़ा। उन्होंने अभी तक अपनी पारी में 14 चौके और एक छक्का जड़ा है। आपको बता दें कि यह करुण नायर की पिछली 13 घरेलू पारियों में 7वां शतक है। करुण नायर ने अपनी पिछली 13 पारियों में 100*, 105, 3, 4, 39, 27, 88*, 122*, 112, 111*, 163*, 44*, 112* रन बनाए हैं।

9) Shubman Gill ने लिया विराट-रोहित का नाम, बड़ा खुलासा करने का किया काम

Shubman Gill का एक स्पेशल वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने रोहित और विराट को लेकर बात की है। गिल ने कहा कि- मैं जैसे ODI में खेलता हूं वो विराट और रोहित का मिक्स है। जब मैं रोहित भाई के साथ खेलता हूं तो, बातचीत काफी आसानी होती है और विकेट देखने की बात होती है। कभी-कभी कुछ गेंदबाजों को टारगेट करना मेरे लिए आसान होता है, तो कभी-कभी कुछ गेंदबाजों को टारगेट करना रोहित भाई के लिए आसान होता है और वो बहुत जरूरी है। गिल ने आगे कहा कि- जब में विराट भाई के साथ बल्लेबाजी करता हूं, तो वो सिंगल-डबल में खेल आगे बढ़ाते हैं। दोनों के साथ खेलना काफी अलग है, लेकिन दोनों के साथ मजा आता है।

10) छोटू फैन को खुश करने से लेकर मजाक-मस्ती करने तक, कुछ ऐसे कटक पहुंची Team India

टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद Team India ने वनडे सीरीज का भी जीत के साथ आगाज किया है, जिसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों में खुशी की अलग ही लहर है। जिसका नजारा टीम के नए वीडियो में देखने को मिला है और इस दौरान खिलाड़ियों ने एक छोटू फैन का दिन भी बना दिया। Team India और इंग्लैंड के बीच कुल 3 वनडे मैचों की सीरीज है, जिसका पहला मैच भारतीय अपने नाम कर चुकी है। ऐसे में अब अगर टीम इंडिया दूसरा मैच भी जीत जाती है, तो सीरीज में अजेय बढ़त बना लेगी।

আরো ताजा खबर

IPL 2026, Match 44: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, CSK vs MI: match preview (image via X) मुंबई इंडियंस शनिवार, 2 मई को एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 44वें मैच में चेन्नई...

‘मैं बस चाहता था कि गेंद जमीन पर न गिरे’ – GT vs RCB मैच के बाद अपने विवादित कैच पर Jason Holder ने दिया बड़ा बयान!

IPL 2026, GT vs RCB: Jason Holder (image via X) अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात और बेंगलुरु के बीच हुए मुकाबले के...

IPL 2026: GT की RCB पर दमदार 4 विकेट से जीत के बाद, मैच में देखने को मिले ये बड़े रिकॉर्ड व स्टैट

IPL 2026, GT vs RCB: Stats Review (image via X) गुजरात टाइटंस ने गुरुवार, 30 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के 42वें मैच में मौजूदा...

1 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: कल (30 अप्रैल) गुजरात टाइटन्स ने RCB को 4 विकेट से हराया गुजरात टाइटन्स ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आरसीबी के...