
IND vs ENG (Photo Source: BCCI)
1) मुंबई इंडियंस के नाम एक और खिताब, अब इस टी20 लीग में दिखाया अपना वर्चस्व
IPL के बाद अब दुनियाभर की टी20 लीग्स में भी मुंबई इंडियंस का वर्चस्व देखने को मिल रहा है। एमआई ने अपना 11वां टी20 खिताब SA20 लीग का चैंपियन बनकर जीत। दो बार की चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप को हराकर एमआई केपटाउन ने पहली बार SA20 लीग पर अपना कब्जा जमाया। इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस के कैबिनेट में एक और ट्रॉफी जुड़ चुकी है। बात एमआई की कामयाबी की करें तो 5 आईपीएल खिताब के अलावा यह फ्रेंचाइजी दो चैंपियंस लीग टी20 ट्रॉफी (2011, 2013), एक WPL खिताब (2023), एक एमएलसी (2023) और एक आईएलटी20 (2024) ट्रॉफी भी अपने नाम कर चुकी है।
2) PAK vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार, न्यूजीलैंड ने दिखाए दिन में तारे
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से पहले पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के साथ ट्राई सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का पहला मैच गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में खेला गया। इस मैच में कीवी टीम ने 78 रनों से जीत दर्ज की। ग्लेन फिलिप्स के शतक के बदौलत न्यूजलैंड ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में 331 का टारगेट रखा, जिसके जवाब में पाक टीम फखर जमां की शानदार पारी के बावजूद पाकिस्तान टीम 47.5 ओवर में 252 रनों पर ढेर हो गई।
3) PAK vs NZ: शाहीन अफरीदी की हुई दर्दनाक कुटाई, पाकिस्तान में 17 साल बाद बना बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी पाकिस्तानी सरजमीं पर वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने पूर्व गेंदबाज सोहेल तनवीर का रिकॉर्ड तोड़ा है। तनवीर ने 2008 में पाकिस्तान में भारत के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में 87 रन खर्च किए थे। उनके बाद लिस्ट में पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक हैं, जिन्होंने 2008 में भारत के विरुद्ध 83 रन दिए। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज नावेद उल हसन ने 2004 में जिम्बाब्वे के सामने 82 रन लुटाए थे।
4) पाकिस्तान ने ये कैसे नए स्टेडियम बनाए? पहले ही मैच में रचिन रवींद्र के साथ हुआ बड़ा हादसा, पानी की तरह बहा खून
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए मेजबान पाकिस्तान ने अपने तीन स्टेडियमों का रिकंस्ट्रक्शन किया। उन्हें इसे बनाने में जरूरत से ज्यादा समय लगा, मगर ऐसा लगता नहीं है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस पर ढंग से काम कर रहा है। शनिवार को पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच शुरू हुई ट्राई सीरीज के जरिए इन तीन में से सबसे पहले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की टेस्टिंग हुई और पहले ही मैच में कीवी प्लेयर के साथ बड़ा हादसा हो गया। न्यूजीलैंड के स्टार प्लेयर रचिन रवींद्र को फील्डिंग करते समय मुंह पर गेंद लग गई, जिस वजह से पानी की तरह उनके चहरे से खून निकला।
5) SL vs AUS: नाथन लियोन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 550 विकेट की अविश्वसनीय उपलब्धि को किया अपने नाम
इस समय ऑस्ट्रेलिया टीम श्रीलंका के खिलाफ उन्हीं के घर में टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन ने एक बेहतरीन उपलब्धि अपने नाम की है। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अनुभवी स्पिनर ने टेस्ट क्रिकेट में 550 विकेट पूरे कर लिए हैं। उन्होंने दिनेश चंडीमल को आउट कर यह उपलब्धि अपने नाम की है। बता दें कि, नाथन लियोन ने श्रीलंका के खिलाफ 2011 में गॉल में ही अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया था। और अब उन्होंने अपने 136वें टेस्ट मैच में बड़ा कारनामा किया है। नाथन लियोन से पहले टेस्ट क्रिकेट में 550 से ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ दो ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज है।
29 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ दीप्ति शर्मा का नाम, महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं
न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
IND vs IRE: तिलक वर्मा पर भड़के मोहम्मद कैफ, कहा- खराब खेलोगे तो बाहर हो जाओगे

