Skip to main content

ताजा खबर

09 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Sanju Samson (Pic Source-X)

1) SA vs IND: डरबन में टीम इंडिया की विजयी शुरूआत, अफ्रीका को 61 रनों से रौंदा

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टी20 मैच में 61 रनों से हरा दिया है। डरबन के किंग्समीड में खेले गए मुकाबले में भारत ने संजू सैमसन के शतक की बदौलत 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 202 रन बनाए। इसके जवाब में अफ्रीका की टीम 141 रन ही बना सकी। भारत ने चार मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

2) SA vs IND: डरबन में “THE Sanju Samson Show” T20I में बैक टू बैक शतक लगाने वाले बने पहले भारतीय

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 8 नवंबर को डरबन में खेला जा रहा है। फैंस को मैदान में आज The Sanju Samson Show देखने को मिला। संजू बांग्लादेश के खिलाफ पिछली सीरीज में खतरनाक फॉर्म में नजर आए थे, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी टी20 में शतक जड़ा था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी आज शतक जड़ बल्लेबाज ने अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखा है। आपको बता दें, संजू टी20 इंटरनेशनल में बैक टू बैक शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

3) SA vs IND: 9वें ओवर का जबरदस्त रोमांच, एक चौका, दो No Ball, 3 Wide, फिर आखिरी गेंद में सूर्या आउट

साउथ अफ्रीका और भारत के बीच चार मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 8 नवंबर को डरबन में खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन अपनी तूफानी बल्लेबाजी से अफ्रीकी गेंदबाजों के परखच्चे उड़ा रहे हैं। इस बीच, भारत की पारी का 9वां ओवर फैंस के बीच काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। इस ओवर में गेंदबाज ने एक चौका खाया, दो नो बॉल और तीन वाइड गेंद फेंकी और फिर ओवर की आखिरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव का विकेट चटकाया।

4) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ी को हैं IPL ऑक्शन की चिंता, सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी-20 के टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि, ‘दिन के अंत में हम सब इंसान हैं, हम इसको लेकर बाकी जरूर करते हैं। हमें सीरीज खेलनी है और सभी का काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है। एक टीम के नजरिए से रन बनाना और इसकी चुनौती लेना हमेशा ही अच्छा होता है। हमारी टीम में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। ड्रेसिंग रूम में जो भी लोग हैं वो काम को काफी आसान बना देते हैं।

5) BGT 2024: मुझे ऐसा लगता है कि पुजारा जैसे खिलाड़ियों के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह जरूर है: रॉबिन उथप्पा

बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले पूर्व खिलाड़ी रॉबिन उथप्पा ने चेतेश्वर पुजारा को लेकर बड़ा बयान दिया है। रॉबिन उथप्पा चेतेश्वर पुजारा को ऑस्ट्रेलिया दौरे की टीम इंडिया में देखना चाहते हैं। बता दें कि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल के बाद चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया है। भारतीय घरेलू क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है।

6) “विराट कोहली का करियर 2027…”, ज्योतिषी ने भारतीय स्टार बल्लेबाज को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी

भारतीय दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली होम टेस्ट सीरीज में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। हालांकि, फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि आगामी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में कोहली के बल्ले से शानदार पारियां देखने को मिलेंगी। इस बीच, किंग कोहली को लेकर प्रसिद्ध ज्योतिषी ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। ज्योतिषी ग्रीनस्टोन लोबो ने विराट की कुंडली का अध्यन किया और उन्होंने बताया कि स्टार बल्लेबाज कम से कम 2027 तक अपना शानदार करियर जारी रखने वाले हैं।

7) अभिषेक शर्मा के लिए साउथ अफ्रीका सीरीज होगी करो या मरो वाली, पूर्व क्रिकेटर ने दिया चौंकाने वाला बयान

आकाश चोपड़ा ने कहा कि अभिषेक शर्मा को अभी भी इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी पहचान बनानी बाकी है। उनका ये भी कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज अभिषेक शर्मा के लिए “करो या मरो” वाली साबित हो सकती है, क्योंकि जायसवाल और गिल इंग्लैंड के खिलाफ अगली टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। ऐसे में अगर वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाकाम रहते हैं, तो टीम से बाहर हो जाएंगे।

8) KL Rahul और अथिया शेट्टी के घर गूंजेगी किलकारियां, क्यूट कपल ने सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

इन दिनों इंडिया A से खेलते हुए अनुभवी खिलाड़ी KL Rahul अपने खराब प्रदर्शन के लिए खबरों में बने हुए हैं, लेकिन इस बीच बल्लेबाज के निजी जीवन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जिसका ऐलान केएल राहुल और उनकी वाइफ ने सोशल मीडिया के जरिए किया है, साथ ही वो इंस्टा पोस्ट कुछ ही देर में सुपर वायरल हो गया।

9) मैदान के बाहर आम आदमी की तरह रहना पसंद करते हैं MS Dhoni, ये वीडियो है इस बात का सबूत

मैदान के बाहर की लाइफ MS Dhoni एक आम आदमी की तरह बिताना पसंद करते हैं, कभी वो रांची में कार या बाइक लेकर सैर करने निकल जाते हैं। तो कभी वो रास्ते पर लोगों से पता पूछने लग जाते हैं, फैन्स को माही की ये सादगी काफी ज्यादा ही पसंद आती है। ऐसा ही कुछ इस बार भी धोनी ने किया है, जिसका वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

10) Virat और अनुष्का पहुंचे डोसा खाने, रेस्टोरेंट के स्टाफ को देकर आ गए खास गिफ्ट

इस बार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद Virat Kohli लंदन नहीं गए, ऐसे में वो अपने परिवार के साथ मुंबई में समय बिता रहे हैं। इसी कड़ी में विराट मुंबई की एक खास जगह पहुंचे थे, इस दौरान उनकी वाइफ अनुष्का भी उनके साथ मौजूद थी। जिसकी कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई है।

আরো ताजा खबर

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...

ODI में NZ के खिलाफ रोहित शर्मा ने छक्कों के मामले में रचा इतिहास; तोड़ा शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड

NZ vs IND: Rohit Sharma breaks Shahid Afridi sixes record (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने शानदार व्हाइट-बॉल करियर...