Skip to main content

ताजा खबर

09 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

09 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Sunil Gavaskar and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

1) ‘बस उन्हें और अधिक…’ रवि शास्त्री ने बताया रोहित शर्मा को फाॅर्म में आने के लिए क्या करना चाहिए?

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड टेस्ट मैच के समाप्त होने के बाद, रवि शास्त्री ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- यही कारण है कि मैं उसे बल्लेबाजी में टाॅप पर चाहता हूं। यहीं पर वह आक्रामक और एक्सप्रेसिव हो सकता है। बस उसकी शारीरिक भाषा देखकर लगा कि वह कुछ ज्यादा ही दब्बू है। फैक्ट ये है कि उसने रन नहीं बनाए, मुझे नहीं लगता कि मैदान पर पर्याप्त रन थे। मैं बस उसे उन्हें और अधिक एनिमेटेड देखना चाहता था। आपको अभी भी विश्वास करना होगा कि आप इस सीरीज में वापसी कर सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

2) SA-W vs ENG-W: चार्ली डीन ने दूसरे वनडे में हैट्रिक चटकाई, साथ ही जेम्स एंडरसन के इस एलिट क्लब में भी हुई शामिल

चार्ली डीन वनडे में हैट्रिक लेने वाली केवल तीसरी इंग्लिश महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने डरबन के किंग्समीड में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में हैट्रिक ली। कैरोल होजेस इंग्लैंड की पहली गेंदबाज थीं जिन्होंने महिला वनडे में हैट्रिक ली थी, जब उन्होंने 1993 में डेनमार्क के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद क्लेयर कॉनर ने 1999 में भारत के खिलाफ हैट्रिक ली थी और 25 साल बाद 23 वर्षीय चार्ली डीन ने यह उपलब्धि हासिल की।  (पढ़ें पूरी खबर)

3) सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बाॅल टेस्ट में हार के बाद, नेट्स में जाने पर विराट कोहली की सराहना की

भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया में जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के एडिलेड में हुए दूसरे पिंक बाॅल टेस्ट मैच में, पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम के खिलाफ 10 विकेट से बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। तो वहीं इस हार के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) सीधे नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आए हैं। दूसरी ओर, मैच खत्म होने के बाद कोहली के इस जैस्चर की पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) BGT 2024: ट्रेविस हेड के पास यह काबिलियत है कि वो…: पैट कमिंस ने की अपने टीम के साथी की जमकर प्रशंसा

एडिलेड में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। इस महत्वपूर्ण मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 140 रन बनाए और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पैट कमिंस ने कहा कि, ‘ऐसा लगता है कि जब भी हेड बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आते हैं तो खेल बैलेंस में रहता है। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए खेल को हमारे पक्ष में ला दिया था। वो हमेशा ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए खेल को विरोधी टीम से दूर ले जाते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5) फाइनल में भारत को 59 रनों से हराकर बांग्लादेश ने कुल दूसरी बार जीता Under-19 Asia Cup, पढ़ें मैच पूरा लेखा-जोखा

यूएई में जारी एसीसी अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मैच आज 8 दिसंबर, रविवार को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में बांग्लादेश ने भारत को 59 रनों से हराकर, कुल दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम कर लिया है। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले बांग्लादेश खिताब को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। तो वहीं अब कुछ ऐसा ही प्रदर्शन उन्होंने लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाफ कर दिखाया है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) गुयाना और बारबाडोस के प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के कारण, क्रिकेट वेस्टइंडीज के गवर्नेंस रिफाॅर्म अधर में लटके

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के गवर्नेंस रिफाॅर्म गुयाना क्रिकेट बोर्ड (GCB) और बारबडोस क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति के कारण अधर में लटक गए हैं। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने गवर्नेंस को लेकर कई तरह के मुद्दों को लेकर एक चर्चा बैठक आयोजित की थी, लेकिन इस मीटिंग में कुछ सदस्य संगठन शामिल नहीं हुए हैं। साथ ही इस बात में कोई संदेह नहीं है कि क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) में कुछ सुधार किए जाने चाहिए, ताकि बोर्ड सुचारू रूप से काम कर सके और यही कारण है कि CWI एक वेहबी रिपोर्ट लेकर आई है, लेकिन इसने कुछ प्रतिनिधियों के साथ एक बड़ी बहस पैदा कर दी है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) ‘पाकिस्तान टीम को किसी भी इवेंट के लिए इंडिया नहीं भेजना चाहिए,’ चैंपियंस ट्रॉफी विवाद में अब शाहिद अफरीदी ने दिखाए तेवर

पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से यह अपील की है कि उन्हें पाकिस्तान टीम को किसी भी इवेंट के लिए भारत नहीं भेजना चाहिए। उन्होंने कहा है कि पीसीबी को तब तक भारत का दौरा नहीं करना चाहिए, जब तक वो उनके देश में खेलने के लिए हामी नहीं भरते है। बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में खेला जाना है और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में दुनियाभर के तमाम देशों को भाग लेते हुए देखा जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)

8) “150 kmph की स्पीड से बॉलिंग करोगो तभी…”, हर्षित राणा की ट्रेनिंग को लेकर पिता ने किया खुलासा

हर्षित राणा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पहले टेस्ट में भारत के लिए डेब्यू किया था। पर्थ टेस्ट में युवा गेंदबाज ने दो पारियों में 4 विकेट लिए थे। हर्षित एडिलेड टेस्ट के प्लेइंग 11 का भी हिस्सा थे, लेकिन टीम को एक भी सफलता नहीं दिला पाए। इस बीच, हर्षित राणा के पिता प्रदीप राणा का एक बयान काफी वायरल हो रहा है। हर्षित के पिता ने गेंदबाज को 150 की स्पीड से गेंदबाजी करने का चैलेंज दिया था और कहा था कि वह उन्हें एक प्लेयर तभी मानेंगे जब वो 150 की स्पीड से गेंदबाजी करेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

9) Travis Head के लिए Pink Ball टेस्ट मैच की जीत खास है, इन तस्वीरों में कुछ तो अलग बात है

Travis Head ने टीम इंडिया का कई बार 22 गज पर काम खराब किया है, पिंक बॉल टेस्ट मैच में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। जहां भारतीय टीम के गेंदबाजों के सारे प्लान हेड के आगे फेल हो गए थे, जिसके बाद इस बल्लेबाज ने शानदार शतक जड़ अपनी टीम के लिए पहले ही जीत की कहानी लिख दी थी। (पढ़ें पूरी खबर)

10) जैसे ही खत्म हुआ Pink Ball टेस्ट मैच, वैसे ही फैन्स के पास पहुंच गए Australia टीम के खिलाड़ी

टीम इंडिया के खिलाफ जब Australia को पर्थ टेस्ट मैच में हार मिली थी, तब पैट कमिंस की टीम को सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा Troll किया गया था। लेकिन फिर इस टीम ने एडिलेड में मजूबत तरीके से वापसी करते हुए आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ दिया, वहीं दूसरा टेस्ट मैच खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

8 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs IND: इस वजह से हार रही है टीम इंडिया, जोफ्रा आर्चर ने बताई बड़ी वजह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा...

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘प्रिंस ऑफ कलकत्ता’? आज मना रहे हैं अपना 54वां जन्मदिन, करते हैं मोटी कमाई

Sourav Ganguly Net Worth (image via getty) क्रिकेट पिच से संन्यास लेने के कई साल बाद भी, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बिजनेस की दुनिया में बड़ा...

WTC 2025-27 Points Table: 23 साल बाद वेस्टइंडीज की श्रीलंका पर टेस्ट जीत के बाद कुछ ऐसा है अंकतालिका का हाल

WTC 2025-27 Points Table (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली। यह पिछले 23 वर्षों में...

SM Trends: 8 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड के खिलाफ रेड बाॅल सीरीज शुरू होने से पहले, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक वीडियो को बीसीसीआई वुमेन ने अपने आधिकारिक एक्स...