Skip to main content

ताजा खबर

09 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

09 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Prabhath Jaysuriya, Mohammed Shami, Bhvuvneshwar Kumar, Rishabh Pant (Photo Source: X)

1. पिंक बॉल टेस्ट हारने के बाद इस अनचाहे क्लब में हुई रोहित की एंट्री, दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

रोहित लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट मैच हारने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। 2024 में रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार चार टेस्ट गंवा चुकी है। रोहित की कप्तानी में एडिलेड में हार मिलने से पहले भारत का घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ था। इससे पहले विराट कोहली की कप्तानी में टीम ने 2020-21 के बीच लगाचार चार टेस्ट में हार का सामना किया था। धोनी की अगुवाई में टीम ने 2011 और 2014 में चार-चार टेस्ट गंवाए। (पढ़ें पूरी खबर)

2. “वो रिटेन नहीं होना चाहता था, ज्यादा पैसों…”, ऋषभ पंत को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के कोच का बड़ा खुलासा

दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच हेमंग बदानी ने एस. बद्रीनाथ के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, मुझे लगता है कि यह इसके विपरीत है। वह रिटेन नहीं होना चाहता था। उसने कहा कि वह ऑक्शन में जाना चाहता था और मार्केट का टेस्ट करना चाहता था। यदि आप किसी खिलाड़ी को रिटेन करना चाहते हैं, तो दोनों पक्षों (टीम और खिलाड़ी) को कुछ चीजों पर सहमत होना होगा। हमने उससे बात करने की कोशिश की, मैनेजमेंट ने उससे बात करने की कोशिश की। बहुत सारे फोन कॉल और मैसेज भेजे गए। (पढ़ें पूरी खबर)

3. BGT: “उस पर जुर्माना ठोकना चाहिए…”, सिराज की इस हरकत पर भड़के माइकल क्लार्क

माइकल क्लार्क ने Sky Sports Radio Big Sports Breakfast पर बात करते हुए कहा, “सिराज पर लगातार LBW की अपील करने और अंपायर से न पूछने के लिए जुर्माना लगाया जाना चाहिए। वह बल्लेबाज के पैड पर गेंद मारता है और ऐसे भागता है जैसे कि वह आउट हो। मुझे आश्चर्य है कि आईसीसी ने उस पर जुर्माना नहीं लगाया क्योंकि मुझे याद है कि जब मैं खेल रहा था, तो हर बार जुर्माना लगता था। मैं सिराज से ज्यादा चिंतित हूं, न कि उससे और ट्रैविस हेड से। आप जो चाहें उसके लिए अपील कर सकते हैं, लेकिन आपको पीछे मुड़कर अंपायर से पूछना होगा।” (पढ़ें पूरी खबर)

4. SA vs SL: प्रभात जयसूर्या ने रचा इतिहास, इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने वाले बने पहले श्रीलंकाई गेंदबाज

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में प्रभात जयसूर्या ने इस मैच में कुल 6 विकेट हासिल किए हैं। बता दें कि, प्रभात जयसूर्या ने टेस्ट क्रिकेट में 10वां पांच विकेट हॉल पूरा किया है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले प्रभात जयसूर्या 10वें बाएं हाथ के स्पिनर बन गए हैं। श्रीलंका की ओर से दिग्गज स्पिनर रंगना हेराथ ने 34 बार टेस्ट में पांच या उससे ज्यादा विकेट एक पारी में हासिल किए हैं। वो इस सूची में पहले पायदान पर हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5. न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, डेवोन कॉनवे इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से हुए बाहर

न्यूजीलैंड के बेहतरीन सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे तीसरे टेस्ट में भाग नहीं लेंगे। बता दें कि, डेवोन कॉनवे पिता बनने वाले हैं और यही वजह है कि वो तीसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। डेवोन कॉनवे की जगह मार्क चैपमैन को न्यूजीलैंड टीम में शामिल किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. “हमेशा अधिक पाना और लालची…”, हैट्रिक के बाद गस एटकिंसन का बयान आया सामने

गस एटकिंसन ने कहा कि वह अपनी उपलब्धियों के बारे में ज्यादा नहीं सोचते और टिम साउदी को गेंदबाजी करके अपनी हैट्रिक पूरी करने से पहले उन्होंने ज्यादा नहीं सोचा था। हालांकि, क्रिकेटर ने खुलासा किया कि वह कॉन्फिडेंट थे और हैट्रिक पूरी करने के लिए विकेट लेने की उम्मीद के साथ ही गेंद फेंकी थी। गेंदबाज आगे भी इंग्लैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए काफी उत्सुक हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7. SMAT में मोहम्मद शमी ने बल्ले से मचाया धमाल, 188 के स्ट्राइक रेट से ठोके 32* रन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का पहला प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला 9 दिसंबर को बंगाल और चंडीगढ़ के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बंगाल के लिए तूफानी पारी खेली, जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। शमी के चलते ही बंगाल ने 159 रनों का टोटल बोर्ड पर लगाया है। शमी ने 17 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान शमी का स्ट्राइक रेट 188.24 का था। (पढ़ें पूरी खबर)

8. अपने एक जेस्चर से Virat Kohli ने किया फैन्स को हैरान, फिर से कर दिया दिल जीतने वाला काम

ऑस्ट्रेलिया में Virat Kohli का क्रेज गजब का है, जहां ट्रेनिंग सेशन से लेकर मैच के बीच कोहली के जबरा फैन देखने को मिल जाते हैं। वहीं विराट अपने फैन्स को निराश नहीं करते हैं और समय मिलने पर उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवा लेते हैं। इसी कड़ी में विराट का एक वीडियो सामने आया है, जो पिंक बॉल टेस्ट का है और इस वीडियो में उन्होंने अपने फैन्स को खुश कर दिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

9. सचिन तेंदुलकर को अपनी शादी में इनवाइट करने उनके घर पहुंचीं पीवी सिंंधु, मास्टर ब्लास्टर ने शेयर किया खास पोस्ट

इंडियन बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु 22 दिसंबर को वेंकट दत्ता साई के सााथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। सिंधु दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपनी शादी का कार्ड देने के लिए उनके घर पहुंचीं, जहां उनके मंगेतर भी साथ नजर आए। सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा कर पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता को उनकी नयी पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

10. अभी से Bhuvneshwar Kumar ने शुरू की IPL की तैयारी, RCB के खास लोगों के साथ हुए स्पॉट

IPL के जरिए Bhuvneshwar Kumar की एक बार फिर से घर वापसी हुई है , जहां वो अपनी पुरानी टीम यानी की RCB से फिर खेलते हुए नजर आएंगे। जिसे लेकर फैन्स काफी ज्यादा उत्साहित हैं, इस बीच भुवी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देख फैन्स काफी खुश हो गए हैं। तस्वीर में भुवी RCB के Team Management के साथ नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

IPL 2026: मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को 6 विकेट से हराया, तिलक वर्मा ने खेली मैच विनिंग पारी 

Tilak Varma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच, धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस रोमांचक...

एक IPL सीजन में तीन कप्तानों द्वारा लीड की जाने वाली टीमें, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का मैच मैच नंबर 58 आज 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। धर्मशाला के...

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने टाॅस जीतकर पंजाब किंग्स के खिलाफ गेंदबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

PBKS vs MI (Image Credit- Twitter X) पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी आईपीएल का 58वां मैच धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले...

PBKS vs MI: धर्मशाला में बारिश का खतरा, पंजाब किंग्स की प्लेऑफ उम्मीदों पर मंडराया संकट

Punjab Kings IPL (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में लगातार खराब प्रदर्शन से जूझ रही पंजाब किंग्स के सामने अब एक नई मुश्किल खड़ी हो गई है। टीम गुरुवार...