
Mohammed Shami (Photo Source: X)
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 का 127वां मुकाबला 9 दिसंबर को बंगाल और चंडीगढ़ के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने बंगाल के लिए तूफानी पारी खेली, जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। शमी के चलते ही बंगाल ने 159 रनों का टोटल बोर्ड पर लगाया है।
मोहम्मद शमी ने 17 गेंदों में बनाए नाबाद 32 रन
चंडीगढ़ के खिलाफ बंगाल की बैटिंग यूनिट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम ने मात्र 70 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे। अभिषेक पोरेल (8), सुदीप कुमार (0), शकीर गांधी (10), वी चैटर्जी (28) और शाहबाज अहमद (7) सस्ते में पवेलियन लौट गए थे।
मोहम्मद शमी 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे और उन्होंने 17 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 32 रन की नाबाद पारी खेल टीम का टोटल 159 तक पहुंचाया। इस दौरान शमी का स्ट्राइक रेट 188.24 का था।
MOHAMMED SHAMI MADNESS WITH BAT IN SYED MUSHTAQ ALI KNOCK-OUTS. 🤯👌 pic.twitter.com/rAG0bAPPSF
— Johns. (@CricCrazyJohns) December 9, 2024
चंडीगढ़ के गेंदबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो जगजीत सिंह ने 4 ओवर में 21 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट झटके। वहीं, राज बावा ने दो विकेट चटकाए।
BGT के आखिरी दो मैचों में खेल सकते हैं शमी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद शमी जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के आखिरी दो मैचों में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया रवाना हो सकते हैं, एक सूत्र के मुताबिक शमी की किट बैग पहले ही ऑस्ट्रेलिया भेज दी गई है। बता दें, शमी लंबे समय से टखने की चोट के चलते इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने आखिरी मैच वर्ल्ड कप 2023 के दौरान खेला था।
शमी की वापसी को लेकर भारतीय कप्तान ने दिया यह बयान
एडिलेड टेस्ट के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शमी की वापसी को लेकर बात करते हुए बताया, “शमी के लिए टीम के दरवाजे खुले हैं, हम उन पर नजर बनाए रखे हुए हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेलते हुए शमी के घुटने में फिर से सूजन आ गई थी, जिसने उनकी टेस्ट क्रिकेट में वापसी की तैयारियों में बाधा डाली है और हमें शमी को लेकर काफी ध्यान रखना होगा। हम नहीं चाहते कि वो यहां खेलने आए और फिर से उनको कुछ हो जाए, इसलिए उनका 100 प्रतिशत फिट होना जरूरी है।”
ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत चौथा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
जिम्बाब्वे दौरे और एशियन गेम्स के लिए वीवीएस लक्ष्मण हो सकते हैं भारतीय टीम के कोच: रिपोर्ट्स
‘हम गेम को सही से रीड नहीं कर पाए’ – शर्मनाक हार के बाद कोच गौतम गंभीर का ईमानदारी भरा कबूलनामा
ENG vs IND: पॉवरप्ले में ही आधी टीम लौटी पैवेलियन! भारत के T20I इतिहास में पहली बार दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

