Skip to main content

ताजा खबर

08 फरवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

08 फरवरी Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Virat Kohli (Photo Source: X)

1) Champions Trophy 2025: PCB की इस व्यवस्था से ICC भी हो गया परेशान, फैंस को मैच देखने में ना हो कोई परेशानी इसीलिए उठाए सख्त कदम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025  से पहले एक बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक आईसीसी ने कराची के नेशनल स्टेडियम में दो बड़े साइड स्क्रीन की स्थापना पर अपनी असंतोष व्यक्त की है। कराची के नेशनल स्टेडियम में आगामी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। RevSports के अनुसार आईसीसी बड़े साइट स्क्रीन से खुश नहीं है क्योंकि यह उन प्रशंसकों के व्यू को ब्लॉक करेगा जो टिकट लेकर मैच देखने आएंगे। क्रिकेट-शासन बोर्ड ने औपचारिक रूप से पीसीबी को इन प्रशंसकों को धन वापसी के साथ मुआवजा देने के लिए सूचित किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) क्या जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए आएंगे नजर? NCA में स्कैन की रिपोर्ट को लेकर बड़ी खबर आई सामने

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर जसप्रीत बुमराह की फिटनेस की रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह के एनसीए में स्कैन और चिकित्सा मूल्यांकन उनके पुनर्वास के संबंध में अगले कदम का निर्धारण करेंगे। बीसीसीआई की चिकित्सा टीम एक विस्तृत मूल्यांकन करने के लिए तैयार है और शनिवार तक एक आधिकारिक अपडेट की उम्मीद है। इसके अतिरिक्त, डॉ. रोवन शाउटेन, जो न्यूजीलैंड के एक ऑर्थोपेडिक सर्जन हैं और जिन्होंने 2023 में बुमराह का ऑपरेशन किया था, रिपोर्ट तैयार होने पर सलाह के लिए संपर्क किए जाने की संभावना है। (पढ़ें पूरी खबर)

3) Champions Trophy 2025: खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर काफी सतर्क है PCB, फैंस से ना हो कोई परेशानी इसलिए बोर्ड ने उठाया शानदार कदम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड स्टेडियम की तैयारियों को लेकर काफी व्यस्त है। यही नहीं देश के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज खिलाड़ियों की सुरक्षा होगी। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में सुरक्षाकर्मी ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेनिंग सत्र में सुरक्षाकर्मी इस चीज का अभ्यास कर रहे हैं कि कैसे पिच पर आने वाले लोगों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। (पढ़ें पूरी खबर)

4) पैट कमिंस के घर दूसरी बार गूंजी किलकारियां, पत्नी बेकी ने दिया नन्ही परी को जन्म

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस के घर दूसरी बार किलकारियां गूंजी है। उनकी पत्नी रेबेका (बेकी) ने नन्ही परी को जन्म दिया है, जिसका नाम एडी है। इस कपल ने सोशल मीडिया के जरिए यह खबर दी। बेकी ने अपनी नवजात बेटी के साथ एक तस्वीर इस दौरान शेयर करते हुए लिखा, “वह आ गई है। हमारी खूबसूरत बच्ची, एडी… हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते कि हम इस समय कितने खुश और प्यार से भरे हुए हैं।” (पढ़ें पूरी खबर)

5) केसीए का एस श्रीसंत को लेकर बड़ा दावा, कहा- वह मैच फिक्सिंग के आरोपों से बरी नहीं हुए हैं

भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन का समर्थन पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत ने किया। दोनों केरल से आते हैं। हालांकि, सैमसन पर जिस तरह का कमेंट श्रीसंत ने किया है, उससे केरल क्रिकेट संघ (केसीए) नाखुश है। ऐसे में केसीए ने इस पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज पर राज्य की क्रिकेट संचालन संस्था के खिलाफ गलत और अपमानजनक बयान देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, केरल क्रिकेट संघ ने मैच फिक्सिंग वाले जख्मों पर भी नमक छिड़का है और कहा है कि वे मैच फिक्सिंग में अभी बरी नहीं हुए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6) सुरेश रैना का दावा- अगर चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित शर्मा ने लय हासिल कर ली तो हम…

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और मौजूदा क्रिकेट कमेंटेटर सुरेश रैना ने दावा किया है कि अगर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले रोहित शर्मा फॉर्म में आ गए तो फिर हम एक अलग तरह का कप्तान चैंपियंस ट्रॉफी में देखेंगे। इसके अलावा उनकी अप्रोच भी पाकिस्तान और यूएई में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में अलग होगी। रोहित शर्मा लंबे समय से रन बनाने के लिए तरस रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हिटमैन रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट और अब वनडे क्रिकेट में भी फीके नजर आए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

7) IPL के गुण गाते नजर आए SA20 लीग के कमिश्नर ग्रीम स्मिथ, बोले- अगर भारतीय खिलाड़ी उपलब्ध होते तो…

एसए20 को दुनिया की दूसरी सर्वश्रेष्ठ लीग बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए इसके कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अगुआ है और वे उससे लगातार सीख रहे हैं। स्मिथ ने एसए 20 के तीसरे सत्र के दौरान भाषा को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘‘बीसीसीआई और आईपीएल ने हमारी काफी मदद की है और हर फैसला लेने में हमारा मार्गदर्शन किया है। आईपीएल अभी तक फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अगुआ रहा है और हम उससे लगातार सीख रहे हैं।’’ (पढ़ें पूरी खबर)

8) चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड करेगा अफगानिस्तान का बॉयकॉट? भारत के खिलाफ सीरीज के बीच ECB का बड़ा फैसला

चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने जा रहा है, मगर इससे पहले इंग्लैंड में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला बॉयकॉट करने की मांग उठ रही थी। वहां कई राजनेताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच का विरोध किया था। दरअसल, 2021 में जब तालिबान ने दोबारा अफगानिस्तान में अपना राज शुरू किया था तभी से वहां पर महिलाओं की क्रिकेट पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। ICC के नियमों के मुताबिक जो भी देश पुरुष क्रिकेट खेल रहे हैं उन्हें महिला क्रिकेट को भी बढ़ावा देना है और कम से कम अपनी एक टीम तो जरूर रखनी है। हालांकि, तीन साल से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अफगानिस्तान की महिला टीम मैदान पर नहीं उतर सकी है। इसको लेकर ही लगातार अफगानिस्तान की टीम को विरोध भी झेलना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने कई मौकों पर अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से मना किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

इंग्लैंड टेस्ट टीम में बेन स्टोक्स को रिप्लेस करने के सबसे बड़े दावेदार हैं ये 3 धाकड़ खिलाड़ी

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने 28 जून को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया।...

‘सबसे पहले संजू पर गिरेगी गाज’ – आयरलैंड के खिलाफ हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान

Sanju Samson (image via getty) भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा ने आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से सीरीज हारने के बाद भारतीय टीम की प्लेइंग XI में संजू सैमसन की...

“अब और लड़ने की हिम्मत नहीं बची…” – बेन स्टोक्स ने चौंकाने वाले संन्यास के पीछे की वजह बताई

Ben Stokes (image via getty) बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट की दुनिया को चौंका दिया है। उन्होंने ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज...

29 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. Women’s T20 WC 2026: ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुई भारतीय टीम भारत और ऑस्ट्रेलिया...