Skip to main content

ताजा खबर

08 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Ravi Shastri and Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X)

1) BGT सीरीज के आखिरी दो मैचों में हिस्सा ले सकते हैं मोहम्मद शमी: रिपोर्ट्स

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मैचों में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। गौरतलब है कि इस समय अनुभवी तेज गेंदबाज जारी सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट 2024 में बंगाल के लिए खेल रहे हैं। तो वहीं इस टूर्नामेंट के खत्म होने के बाद उनके ऑस्ट्रेलिया रवाना होने की पूरी संभावना है। क्रिकेटर से करीब से जुड़े एक सोर्स ने जानकारी दी है कि शमी की किट को पहले ही ऑस्ट्रेलिया भेज दिया गया है।

2) VIDEO: एक बार फिर ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद के खिलाफ कैच आउट हुए विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया का एडिलेड ओवल मैदान जो भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) को क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेट में खूब रास आता है। इस मैदान पर कोहली ने ढेरों रन बनाने के साथ कई ऐतिहासिक शतक भी लगाए हैं। हालांकि, जारी BGT सीरीज के दूसरे मैच में पूर्व कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी लय में नजर नहीं आए। पिंक बाॅल टेस्ट मैच की दोनों पारियों में कोहली अपना प्रभाव डालने में असफल रहे। एडिलेड टेस्ट मैच की पहली पारी में वह मिचेल स्टार्क के खिलाफ 8 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हुए, तो दूसरी पारी में कोहली लगभग एक ही तरह से आउट हुए, बस गेंदबाज अलग था।

3) VIDEO: ऋषभ पंत ने खेला गजब का रिवर्स स्कूप शॉट… कमेंटेटर्स, फैंस, सभी रह गए हैरान

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा मुकाबला एडिलेड में रोमांचक अंदाज में खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहली पारी में 180 पर सिमट गई थी। खेल के दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाजों ने अटैक जरूर किया लेकिन ट्रैविस हेड के शतक के चलते ऑस्ट्रेलिया ने 337 रन बोर्ड पर लगाए। दूसरी पारी में भी भारत के टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों से शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला। इस बीच, ऋषभ पंत द्वारा लगाया गया रिवर्स-स्कूप शॉट सुर्खियां बटोर रहा है। दिग्गज खिलाड़ी समेत फैंस पंत का यह शॉट देखकर काफी ज्यादा हैरान रह गए हैं।

4) BGT 2024: ‘मैंने तो सिर्फ उन्हें यह कहा था कि…’, मोहम्मद सिराज के खराब व्यवहार को लेकर ट्रेविस हेड ने किया बड़ा खुलासा

एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को ट्रेविस हेड के ऊपर काफी आक्रामक होते हुए देखा गया। यही नहीं मोहम्मद सिराज ने जैसे ही ट्रेविस हेड का विकेट झटका, उन्हें गुस्से में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को काफी कुछ बोलते हुए देखा गया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ट्रेविस हेड ने इस चीज का खुलासा किया कि उन्होंने मोहम्मद सिराज को यह कहा था कि उन्होंने काफी अच्छी गेंद फेंकी है, लेकिन भारतीय खिलाड़ी उनकी बातों को गलत समझ बैठे।

5) ‘रिटायर हो जाओ भाई’ BGT टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में रोहित के 6 रनों पर आउट होने के बाद फैंस के रिएक्शन

ऑस्ट्रेलिया में जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की वापसी हुई थी। हालांकि, अपनी वापसी पर रोहित बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। बता दें कि एडिलेड में जारी दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में रोहित 15 गेंदों में महज 6 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए हैं। तो वहीं रोहित इस मैच की पहली पारी में भी रोहित 23 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए थे। मुकाबले में रोहित के फ्लाॅप प्रदर्शन के बाद फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से तीखी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

6) मोहम्मद शमी को BGT सीरीज में बहुत ही जल्द खेलते हुए देखना चाहते हैं रवि शास्त्री, पढ़ें बड़ी खबर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) टेस्ट सीरीज में, भारतीय क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाजी का वर्कलोड भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अकेले की उठाते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं अब बुमराह के वर्कलोड को कम करने के लिए पूर्व भारतीय कोच और कमेंटेटर रवि शास्त्री, बहुत ही जल्द अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भारतीय टीम की ओर से खेलते हुए देखना चाहते हैं। इसको लेकर शास्त्री ने हाल में ही एक बड़ा बयान भी दिया है।

7) BGT 2024: ट्रेविस हेड के शतक के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने दिखाया दम, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत बैकफुट पर

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच एडिलेड ओवल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ। खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 128 रन पर अपने 5 विकेट खो दिए हैं और वह फिलहाल वह बैकफुट पर नजर आ रही है। बता दें कि, टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 180 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बनाए। मेजबान की ओर से ट्रेविस हेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और 17 चौके और 4 छक्कों की मदद से 140 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

8) ‘सिराज क्राउड के लिए विलेन बन गए’ ट्रैविस हेड के प्रति मोहम्मद सिराज के जैस्चर की सुनील गावस्कर ने की आलोचना

पिंक बॉल टेस्ट के दौरान लाइव कमेंट्री कर रहे गावस्कर ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा- उस बंदे (ट्रैविस हेड) ने 140 रन बनाए हैं। यदि उसने एक या दो रन बनाए हैं, और आप उसे इस तरह विदा कर देते हैं, तो यह पूरी तरह से अलग बात है। वह एक लोकल हीरो है। हेड को विदाई देकर सिराज क्राउड के लिए विलेन बन गए। अगर उनके शतक पर तालियां बजतीं, तो उन्हें सराहना मिलती। आपको (सिराज को) विनम्र होना आना चाहिए।

9) मयंक अग्रवाल पत्नी और दोस्तों के साथ बेंगलुरु में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हुए शामिल, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) अपनी पत्नी असीता सूद और दोस्तों के साथ, बेंगलुरू में मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के एक कॉन्सर्ट में नजर आए हैं। बता दें कि खिलाड़ी ने इसको लेकर कुछ फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई हैं। गौरतलब है कि फेमस सिंगर दिलजीत दोसांझ का यह कॉन्सर्ट प्रमुख दिल-लुमिनाती इंडिया टूर का हिस्सा था, जो 26 अक्टूबर को दिल्ली में शुरू हुआ और 29 दिसंबर, 2024 को गुवाहाटी में समाप्त होगा।

আরো ताजा खबर

PBKS vs MI, Top 10 Memes: पंजाब बनाम मुंबई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, PBKS vs MI: top 10 memes (image via X) तिलक वर्मा ने 33 गेंदों में शानदार 75* रन बनाकर मुंबई इंडियंस को गुरुवार (14 मई) को धर्मशाला में...

IPL 2026: मुंबई ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब को 6 विकेट से हराया, तिलक वर्मा ने खेली मैच विनिंग पारी 

Tilak Varma (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच, धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेला गया। बता दें इस रोमांचक...

एक IPL सीजन में तीन कप्तानों द्वारा लीड की जाने वाली टीमें, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का मैच मैच नंबर 58 आज 14 मई को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। धर्मशाला के...

IND vs AFG 2026: वनडे सीरीज के लिए कुछ ऐसी हो सकती है भारतीय टीम, देखने मिलेगा युवा-अनुभव का मिश्रण

Indian Cricket Team (Image Credit- Twitter X) भारत अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटने जा रही है। जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे...