Skip to main content

ताजा खबर

07 फरवरी, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

07 फरवरी Morning News Headlines आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli, Shreyas Iyer, Abhishek Sharma, Shubman Gill (Photo Source: X)

1. IND vs ENG: दूसरे वनडे में खेलेंगे विराट कोहली, चोट नहीं है ज्यादा गहरी

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच का हिस्सा नहीं थे। मैच के एक दिन पहले उनके घुटने में सूजन हो गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक टीम इंडिया के सपोर्ट स्टाफ के सूत्रों ने बताया कि, कोहली को पहले वनडे में आराम देने का फैसला बुधवार देर रात लिया गया। प्रैक्टिस के दौरान उनका दाहिना घुटना ठीक था, लेकिन होटल वापस आने के बाद, सूज गया। हालांकि चोट गहरी नहीं है और पूरी संभावना है कि वह कटक वनडे में खेलेंगे।

2. IND vs ENG: नागपुर मैच को टीम इंडिया ने किया अपने नाम, इंग्लैंड के खिलाफ किया जबरदस्त प्रदर्शन

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। इंग्लैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.4 ओवरों में 248 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में भारत ने 38.4 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर 4 विकेट से जीत दर्ज की।

3. SA20 2025: पार्ल रॉयल्स को हराकर फाइनल में पहुंची सनराइजर्स ईस्टर्न केप

SA20 2025 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला सनराइजर्स ईस्टर्न केप और पार्ल रॉयल्स के बीच खेला गया। पार्ल रॉयल्स की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 4 विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। इसके जवाब में सनराइजर्स की टीम ने 19.2 ओवरों में आसानी से लक्ष्य का पीछा कर 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टीम ने लगाातार तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल मैच 8 फरवरी को MI केपटाउन और सनराइजर्स ईस्टर्न केप के बीच जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

4. IND vs ENG: “विराट कोहली खेलते तो मैं प्लेइंग XI में नहीं होता…”, मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने किया बड़ा खुलासा

टीम इंडिया ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 4 विकेट से शिकस्त दी।  नागपुर में मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने एक बड़ा खुलासा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। बल्लेबाज ने बताया कि, अगर विराट कोहली खेल रहे होते तो वह प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं होते। स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए अय्यर ने बताया कि मैच के एक दिन पहले यानी 5 जनवरी की शाम को कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें फोन करके बताया कि वह खेल सकते हैं।

5. IND vs ENG: “जानना चाहता हूं कि रोहित भाई क्या सोच…”, मैच विनिंग पारी के बाद शुभमन गिल का बड़ा बयान

भारतीय उप-कप्तान शुभमन गिल ने 96 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 87 रन की शानदार पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। मैच के बाद शुभमन ने पारी के दौरान अपने फेवरेट शॉट का खुलासा किया और बताया कि रोहित शर्मा ने उन्हें बैटिंग को लेकर इनपुट देने में कोई भी संकोच न करने के लिए बोला है।

6. ICC ने जनवरी 2025 के लिए ‘Player of the Month’ नॉमिनी का किया ऐलान, भारत से 2 खिलाड़ी लिस्ट में शामिल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आज जनवरी 2025 के लिए पुरुष और महिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के दावेदारों की घोषणा की, जिसमें महीने भर में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मेन्स कैटेगरी में नोमान अली, जोमेल वॉरिकन, वरुण चक्रवर्ती और विमेंस कैटेगरी में बेथ मूनी, करिश्मा रामहरक और गोगांडी तृषा शामिल है।

7. खास पारी के बाद Shreyas Iyer ने एक खास पोस्ट किया शेयर, आलोचकों के मुंह पर जड़ा ताला

टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में भी इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ आगाज किया, वहीं इस जीत में स्टाइलिश बल्लेबाज Shreyas Iyer ने कमाल की पारी खेली थी। अय्यर की ये पारी आलोचना करने वालों को एक कड़े जवाब की तरह थी, वहीं मैच के बाद अय्यर ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट भी शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा-No better feeling।

8. मैं अब फ्रेंचाइजी लीग खेलने के लिए बहुत बूढ़ा हो गया हूं, तेज गेंदबाजी नहीं संभाल सकता: वीरेंद्र सहवाग

वीरेंद्र सहवाग ने क्रिकट्रैकर के साथ स्पेशल बातचीत के दौरान बताया, “अगर कोई भारतीय खिलाड़ी हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या आईपीएल से रिटायर हुआ है और अगर वह खेलना चाहता है, तो यह टूर्नामेंट उसके लिए एक बेहतरीन मंच है। जैसे दिनेश कार्तिक दक्षिण अफ्रीका 20 में गए और उन्होंने वहां हिस्सा लिया। इसलिए, हम कुछ भारतीय खिलाड़ियों को डीपी वर्ल्ड आईएलटी20 में भी हिस्सा लेते देखना पसंद करेंगे। मैं युवराज सिंह को इस टूर्नामेंट में खेलते देखना पसंद करूंगा। वह सिक्सर किंग हैं, इसलिए हां। लेकिन मैं नहीं खेल सकता, मैं अब खेलने के लिए बहुत बूढ़ा हो गया हूं। मैं अब तेज गेंदबाजी नहीं कर सकता।”

9. नागपुर में पहले वनडे के दौरान विराट कोहली के क्रेज को लेकर केविन पीटरसन ने बोली यह बात

विराट कोहली पहले वनडे में खेल नहीं रहे थे लेकिन मैदान में फैंस के बीच उनके लिए जबरदस्त क्रेज देखने को मिला, जिसके बारे में बात करते हुए केविन पीटरसन ने कहा, “जितना बड़ा खेल होता है, खिलाड़ी भी उतना ही बड़ा होता है। वह जितना बड़ा हो सकता है, उतना बड़ा है। इसलिए, यहां बहुत सारे लोग है, मुझे पता है कि वहां बहुत सारे स्कूली बच्चे ऊपर स्टैंड में बैठे है और वहां बहुत सारे “विराट कोहली” के बोर्ड लगे होंगे। बहुत सारे लोग विराट की शर्ट पहने हुए होंगे। आप मैदान पर गाड़ी चलाकर जाते हैं, तो चारों तरफ बस विराट विराट विराट ही होता है,”

আরো ताजा खबर

ऐतिहासिक! पहले महिला चैंपियंस ट्राॅफी की मेजबानी करेगा भारत 

ICC Women’s Champions Trophy 2027 (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। बता दें इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले...

 Asian Games 2026: एशियन गेम्स के लिए बांग्लादेश ने की टीम की घोषणा, लिटन दास को सौंपी कप्तानी 

Bangladesh Cricket Team (Image Credit- Twitter X) Asian Games 2026 Bangladesh Squad: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने आज 2 सितंबर, बुधवार को आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए 15 सदस्यीय...

कल मुंबई में BCCI की बड़ी बैठक, रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगी चर्चा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने टीम इंडिया के भविष्य और हालिया प्रदर्शन को लेकर मुंबई में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।...

IND vs AFG: पूरी तरह फिट न होने के बावजूद 4 खिलाड़ियों को भारतीय T20I टीम में शामिल क्यों किया गया?

Harshit Rana, Jasprit Bumrah and Nitish Reddy (Image credit Twitter – X) अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। टीम...