Skip to main content

ताजा खबर

07 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

07 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Australia vs India, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

1) हैरी ब्रूक एक अविश्वसनीय रूप से आत्मविश्वासी बच्चा है जिसके पास स्मार्ट क्रिकेट दिमाग है: माइकल वाॅन

वेलिंगटन टेस्ट मैच में हैरी ब्रूक के प्रदर्शन से प्रभावित होकर foxsports.com.au के साथ चर्चा करते हुए माइकल वाॅन ने कहा- वह (हैरी ब्रूक) एक बहुत ही चतुर, स्मार्ट क्रिकेट दिमाग वाला अविश्वसनीय रूप से आत्मविश्वासी बच्चा है। उन्होंने अब तक 23 मैचों में आठ शतक बनाए हैं और घर से बाहर छह शतकों के साथ उनका औसत 100 के करीब है। हम यशस्वी जयसवाल जैसे किसी युवा के बारे में बात कर रहे हैं, जिनके बारे में जाहिर तौर पर इस पीढ़ी के खिलाड़ी के रूप में चर्चा की जा रही है। लेकिन ईमानदारी से कहें तो, हैरी ब्रुक भी वहीं हैं, अगर उससे ऊपर नहीं हैं तो। (पढ़ें पूरी खबर)

2) AUS vs IND: एक नहीं बल्कि दो बार Floodlights हुई बंद, टीम इंडिया के गेंदबाज हुए नाराज, आप भी देखें वीडियो

एडिलेड टेस्ट के खेल के पहले दिन एकदम से फ्लडलाइट बंद हो गई। हालांकि थोड़ी देर के बाद उसे फिर से शुरू कर दिया गया। कुछ मिनट बाद ही यह घटना फिर से देखने को मिली जिससे तमाम खिलाड़ी काफी निराश दिखे खासतौर पर भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा। इन्हीं सब चीजों के बीच में पूर्व खिलाड़ी डेविड वार्नर को कमेंट्री करते समय मजाकिया मोड में देखा गया। डेविड वार्नर ने कमेंट्री करते समय कहा कि, ‘लगता है किसी ने बिल नहीं भरा है।’ (पढ़ें पूरी खबर)

3) VIDEO: मार्नस लाबुशेन और जसप्रीत बुमराह के बीच देखने को मिला प्रतिस्पर्धा का एक मजेदार मुकाबला

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अक्सर विरोधी टीम के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए नजर नहीं आते हैं। हालांकि, एडिलेड ओवल में आज 6 दिसंबर, शुक्रवार को शुरू हुए दूसरे BGT पिंक बाॅल टेस्ट मैच में बुमराह का एक अलग ही रूप देखने को मिला है। दिन के खेल के आखिरी सेशन में लाबुशेन और बुमराह के बीच एक मजेदार प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बुमराह द्वारा फेंकी गई कुछ गेंदों को लाबुशेन ने डिफेंस किया, तो कुछ गेंदों पर वह बीट भी हुए, जिसके बाद दोनों का एक्शन देखने लायक था। (पढ़ें पूरी खबर)

4) ‘पुराने चीजों के ऊपर तो बात ही नहीं हुई’ एडिलेड टेस्ट मैच के दौरान रिकी पोंटिंग के साथ बातचीत को लेकर हरभजन सिंह

एडिलेड में खेले जा रहे पिंक बॉल टेस्ट में कमेंट्री करने के दौरान हरभजन सिंह ने कहा- आज बात ये हुई कि पंजाब की टीम कैसे बनाई है, मैंने तो ये पूछा। पुराने चीजों के ऊपर तो बात ही नहीं हुई, उन्होंने (पोंटिंग) कहा- दोस्त, तुम पहले से कहीं ज्यादा फिट दिख रहे हो। इसलिए, मैंने उनसे कहा कि मैं फिट रहने और फिर से मैदान पर उतरने की कोशिश कर रहा हूं, भले ही यह माइक के साथ हो। (पढ़ें पूरी खबर)

5) VIDEO: मार्नस लाबुशेन की हरकत से आगबबूला हुए मोहम्मद सिराज, बीच मैदान निकाली भड़ास

एडिलेड टेस्ट के पहले दिन के आखिरी में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करने के लिए तैयार थे, और उन्होंने अपना रनअप शुरू कर दिया था। मार्नस लाबुशेन भी इस गेंद का सामना करने के लिए तैयार थे। हालांकि, अचानक से बल्लेबाज के सामने वाली साइट स्क्रीन के ठीक पीछे एक दर्शक आ जाता है। क्रिकेट फैन को सामने से गुजरता देख लाबुशेन एकदम से क्रीज से हट गए और उन्होंने साइट स्क्रीन की ओर इशारा किया। हालांकि, लगभग अपना रनअप पूरा करके गेंद डालने जा रहे सिराज को लाबुशेन का यूं क्रीज से अचानक हटना बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। सिराज लाबुशेन की इस हरकत पर आगबबूला हो गए और उन्होंने गेंद को स्टंप पर दे मारा। (पढ़ें पूरी खबर)

6) SA vs SL: श्रीलंका के साउथ अफ्रीका दौरे के बीच बल्लेबाजी कोच JP Duminy ने छोड़ा टीम का साथ, जानें बड़ी वजह?

साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जेपी डुमिनी (JP Duminy) ने व्यक्तिगत कारणों से दक्षिण अफ्रीका टीम के सफेद गेंद बल्लेबाजी कोच के रूप में अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि डुमिनी को टीम में यह जिम्मेदारी मार्च 2023 में राॅब वाॅल्टर की अगुवाई वाले सपोर्ट स्टाफ में दी गई थी। डुमिनी साउथ अफ्रीकी टीम में मार्क बाउचर के जाने के बाद यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हालांकि, अब उन्होंने श्रीलंका के जारी साउथ अफ्रीका दौरे के बीच खुद को, इस जिम्मेदारी से व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए मुक्त कर लिया है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) Vaibhav Suryavanshi का अंडर-19 एशिया कप में देखने को मिला जलवा, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे ओवर में ठोके 31 रन

यूएई में जारी अंडर-19 एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज 6 दिसंबर, शुक्रवार को भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। तो वहीं इस मुकाबले में भारतीय पारी के दौरान 13 वर्षीय बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का तूफान देखने को मिला है। बता दें कि भारत की पारी के दूसरे ओवर में युवा खिलाड़ी ने श्रीलंका टीम के खिलाफ चौकों और छक्कों की बरसात करते हुए कुल 31 रन ठोक दिए। (पढ़ें पूरी खबर)

8) ACC U19 Asia Cup 2024: वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी ने भारत को पहुंचाया फाइनल में, श्रीलंका को मिली करारी शिकस्त

ACC U19 एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की की। टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। बता दें कि, श्रीलंका U19 टीम अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रही और 173 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर इस मैच को अपने नाम किया। (पढ़ें पूरी खबर)

9) बीच सड़क पर फूट पड़ा MS Dhoni का गुस्सा, इशारों के जरिए फैन्स से पूछा- हेलमेट कहां हैं तुम्हारा?

आए दिन MS Dhoni रांची की सड़कों पर बाइक चलाते हुए स्पॉट हो जाते हैं, जिसके वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। इसी कड़ी में ऐसा फिर से देखने को मिला है, जहां इस बार के नए वीडियो में माही ने बाइक चलाते हुए एक शख्स को खास सलाह दी है और उसके बाद धोनी के इस जेस्चर को काफी पसंद किया जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

10) Jasprit Bumrah के जूतों के जरिए हुआ एक बड़ा खुलासा, सामने आया उनकी जर्सी नंबर का सच

टीम इंडिया के स्पीड स्टार यानी की Jasprit Bumrah आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, इसी कड़ी में पिंक बॉल टेस्ट मैच शुरू होने से पहले Fox Cricket ने बुमराह से खास बातचीत की थी। इस दौरान बुमराह ने अपनी जर्सी नंबर से जुड़ा राज खोला, साथ ही इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह का भी नाम सामने आया। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...