Skip to main content

ताजा खबर

07 दिसंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli, Gus Atkinson & England Cricket Team (Photo Source: X)

1. 181.6 KMPH की रफ्तार से गेंद फेंककर DSP सिराज ने किया सभी को हैरान, क्या है पूरा मामला यहां जानिए

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड टेस्ट के पहले दिन जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। मुकाबले में एक तकनीकी खराबी भी सामने आई, जिसके कारण भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की गेंद आश्चर्यजनक रूप से 181.6 किमी प्रति घंटे की रफ्तार दिखाई दी। 24वां ओवर फेंकते हुए, सिराज की अंतिम गेंद ने रिकॉर्ड तोड़ने वाली गति दिखाई, जो स्पष्ट रूप से एक गलती थी। इसके बाद इसको लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई।

2. इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज गस एटकिंसन ने शनिवार को शानदार हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। उनके इसी हैट्रिक के बदौलत न्यूजीलैंड की टीम अपनी पहली पारी में मात्र 125 रनों पर सिमट गई। एटकिंसन की इस हैट्रिक का हिस्सा नाथन स्मिथ, मैट हेनरी और टिम साउदी बनें। वह वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में लगातार तीन गेंदों पर तीन विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने।

एटकिंसन ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की 48वीं हैट्रिक ली है। वहीं वह इंग्लैंड के लिए हैट्रिक लेने वाले 15वें खिलाड़ी बने हैं। बता दें, इंग्लैंड टीम के लिए 2017 के बाद किसी गेंदबाज ने हैट्रिक लगी है। 7 साल पहले मोईन अली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह कारनामा किया था।

3. “बीसीसीआई हमेशा खिलाड़ियों और उनकी सुरक्षा के बारे में सोचता है”- चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर युसूफ पठान का बड़ा बयान

भारत के पूर्व ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने अगले साल होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने के भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के फैसले का सपोर्ट किया है। भारत ने अगले साल की शुरुआत में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए टीम को पाकिस्तान नहीं भेजने का फैसला किया है। इरफान पठान ने NDTV के हवाले से कहा, “बीसीसीआई हमेशा खिलाड़ियों और उनकी सुरक्षा के बारे में सोचता है। इसलिए बीसीसीआई जो भी करता है वह खिलाड़ियों और देश के हित में होता है।”

4. “वह जानता है कि कैसे बल्लेबाजी करनी है”- पिंक बॉल टेस्ट में विराट के जल्दी आउट होने के बाद बोले गावस्कर

सुनील गावस्कर ने कोहली के ट्रैक रिकॉर्ड और अनुभव पर जोर देते हुए कहा कि हमें उनको लेकर टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। गावस्कर ने पहले दिन के खेल के बाद बाद जियोसिनेमा पर कहा, “उस बल्लेबाज ने एक ही तकनीक से बल्लेबाजी करते हुए 9000 से अधिक टेस्ट रन बनाए हैं। वह दो बार आउट हुआ है, तो क्या हुआ? उसके पास 30 शतक हैं। वह जानता है कि कैसे बल्लेबाजी करनी है।”

5. इंग्लैंड के 50 प्लेयर्स ने दी ECB को धमकी, NOC को लेकर करेंगे द हंड्रेड का बहिष्कार

इस वक्त इंग्लैंड क्रिकेट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। इंग्लैंड के 50 खिलाड़ी इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नीति में बदलाव के विरोध में का एक समूह अगले साल की द हंड्रेड प्रतियोगिता का बहिष्कार कर सकता है। खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट में भाग लेने की बोर्ड से NOC की आवश्यकता होती है।

6. Joe Root ने टेस्ट क्रिकेट में पूरा किया अनोखा शतक, इस मामले में द्रविड़ को छोड़ा पीछे

जो रूट ने रेड बॉल फॉर्मेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना जारी रखा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में जो रूट ने शानदार अर्धशतक लगाया। वह वेलिंग्टन में दूसरे दिन स्टंप्स के समय 106 गेंदों में 73 रन बनाकर नाबाद रहे, इस दौरान उन्होंने 5 चौके लगाए। 33 वर्षीय रूट का यह 65वां टेस्ट अर्धशतक था। इसी के साथ रूट ने टेस्ट क्रिकेट में 50 प्लस स्कोर का शतक पूरा किया। रूट टेस्ट क्रिकेट में 100 या उससे ज्यादा 50+  स्कोर बनाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड बनाने वाले वो इंग्लैंड के पहले क्रिकेटर हैं।

7. NZ vs ENG, 2nd Test: Day 2: पहली पारी में 125 पर सिमटी न्यूजीलैंड, इंग्लैंड ने बनाई 533 रनों की बढ़त

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। खेल के पहले दिन इंग्लैंड पहली पारी में 280 पर ऑलआउट हो गई थी। मेजबान की शुरुआत भी पहली पारी में कुछ खास नहीं रही, न्यूजीलैंड ने दिन के अंत तक 5 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए थे। खेल के दूसरे दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी मात्र 125 रनों पर सिमट गई। दिन के अंत तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 378 रन बना लिए हैं, टीम 533 रन से आगे चल रही है।

8. 500,000 रन, टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड ने रचा अनोखा इतिहास, ऐसा करनी वाली पहली टीम बनी

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट में 5 लाख रन का आंकड़ा छूने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। जी हां, इंग्लैंड को यह आंकड़ा छूने में कुल 1082 मैच और 717 प्लेयर्स की मदद लगी। इंग्लिश टीम ने 1877 में अपना पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इंग्लैंड वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाली टीम भी है।

9. अंपायर के फैसले पर आगबबूला हुए विराट कोहली, बोले- “पर्थ में केएल राहुल को तो…”

दूसरे टेस्ट के दौरान थर्ड अंपायर ने विवादित अंदाज में मिचेल मार्श को नॉटआउट करार दिया। अंपायर के फैसले से विराट कोहली गुस्से में आ गए और उन्होंने याद दिलाया कि पर्थ में केएल राहुल के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था लेकिन तब उन्हें आउट करार दिया गया था। कोहली ने अंपायर से कहा, “केएल का पर्थ में भी यही हाल था, दो स्पाइक्स बैट और पैड थे”

10. AUS vs IND: “टीम इंडिया को कोच की जरूरत नहीं है…”, बीच एडिलेड टेस्ट रयान टेन ने क्यों दिया ऐसा बयान?

भारतीय टीम के सहायक कोच रायन टेन ने एडिलेड टेस्ट के पहले दिन के खेल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा, मुझे पता है कि स्कोर देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों टीमों के बीच काफी अंतर है, लेकिन फिर भी हमें लगता है कि हम खेल में बने हुए हैं और कल (शनिवार) कुछ बदलावों के साथ हम खेल में वापस आ सकते हैं। इस टीम को कोचों की जरूरत नहीं है जो ड्रेसिंग रूम में जाकर कहें कि हमें लड़ना है। खिलाड़ी इस बात को अच्छी तरह समझते हैं और यह स्पष्ट रूप से एक बहुत ही प्राउड टीम है जो यहां आकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...