
1) IND vs ENG: इंग्लैंड ने पहले वनडे के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा की, 15 महीने बाद इस अनुभवी बल्लेबाज की हुई वापसी
टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 6 फरवरी को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाना है। लेकिन इससे पहले इंग्लैंड ने पहले वनडे मैच के लिए अपनी प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। जहां 15 महीने के लंबे अंतराल के बाद अनुभवी बल्लेबाज जो रूट की वापसी हुई है। जो रूट ने इंग्लैंड के लिए इस फॉर्मेट में महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो सकते हैं और उनके आने से इंग्लैंड टीम काफी मजबूत नजर आ रही है।
इंग्लैंड की प्लेइंग XI: बेन डकेट, फिल साल्ट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद (पढ़ें पूरी खबर)
2) ऋषभ पंत ने एक बार फिर जीता तमाम फैंस का दिल, मददगार लोगों के लिए उठाया महत्वपूर्ण कदम
भारतीय टीम के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उनकी फैन फॉलोइंग भी पूरी दुनिया में है। पंत को दुनिया के आक्रामक बल्लेबाजों में गिना जाता है और उन्होंने हाल ही में एक महत्वपूर्ण ऐलान किया है। ऋषभ पंत अपनी व्यावसायिक आय का 10% अर्थपूर्ण कारण के लिए ऋषभ पंत फाउंडेशन के माध्यम से दान करेंगे। पंत ने पहले भी कई मददगार लोगों के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है और एक बार फिर से उन्हें ऐसा करने का फैसला किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
3) लालच के चक्कर में बुमराह को चोटिल मत कीजिए, दिग्गज तेज गेंदबाज ने दी टीम इंडिया को वार्निंग; जानें क्यों कहा ऐसा?
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर ने बुमराह की फिटनेस और वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन को बुमराह के कार्यभार को संतुलित तरीके से मैनेज करना चाहिए, ताकि वह महत्वपूर्ण टूर्नामेंटों में उपलब्ध रह सकें। उन्होंने कहा कि, “मुझे लगता है कि उसने (बुमराह) गेंदबाजी के उच्च मानक तय किए हैं। उसकी स्किल्स, गति में बदलाव करने की क्षमता, सबकुछ शानदार है। लेकिन अगर आप भारतीय क्रिकेट कैलेंडर को देखें, तो वह बहुत व्यस्त रहता है। इसलिए यह इस बात पर निर्भर करेगा कि टीम प्रबंधन उसे कैसे संभालता है।” (पढ़ें पूरी खबर)
4) IND vs ENG: रोहित शर्मा की कप्तानी के फैन हुए जोस बटलर, नागपुर वनडे से पहले जमकर की प्रशंसा
टीम इंडिया को अब इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 6 फरवरी से हो रही है। आगामी वनडे सीरीज को दोनों ही टीम अपने नाम जरूर करना चाहेगी। हालांकि वनडे सीरीज से पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की जमकर प्रशंसा की है। रोहित शर्मा की बात की जाए तो पिछले कुछ समय से भारतीय कप्तान अपने शानदार फॉर्म में नजर नहीं आए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
5) IPL 2025: जो चीजें आप अब तक करते आ रहे हैं उन्हें बिल्कुल भी मत छोड़िए: जहीर खान का ‘गुरु ज्ञान’ युवा तेज गेंदबाजों के लिए
IPL 2025 शुरू होने से पहले से पहले जहीर खान ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पत्रकारों से बात करते हुए युवा खिलाड़ियों को शानदार सलाह दी है। उन्होंने कहा कि, अगर मुझे उन्हें सलाह देनी है तो यही कहूंगा कि इस मुकाम पर जब आते हैं तो जो भी आपने सीखा है उसे बिल्कुल भी छोड़ने की जरूरत नहीं है। यह खेल है और यह ऐसे ही आगे बढ़ता है। जिस तरीके से आप अभी तक अच्छी गेंदबाजी करते हुए यहां तक आए हैं उसी को आप आगे भी जारी रखें। जितना आप सीख सकते हैं उतना आप सीखे। अनुभवी खिलाड़ियों से आप काफी चीजों के बारे में जाने और फिर अपने खेल में भी निखार लाए। (पढ़ें पूरी खबर)
6) IND vs ENG: पहले वनडे मैच के लिए क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI, पंत को मिलेगा मौका? जानिए यहां
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुरुवार, 6 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमें नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इंग्लैंड की नजरें टी20 में मिली तगड़ी हार का बदला लेने पर रहेंगी। वहीं भारतीय टीम एक बार फिर अंग्रेजों को रौंदने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। अब सवाल ये है कि अगर टीम इंडिया को अगर इस मैच को अपने नाम करना है तो उनकी प्लेइंग XI क्या होनी चाहिए।
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर कुलदीप यादव / वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी (पढ़ें पूरी खबर)
7) कुछ दिनों में उनका…बुमराह की चोट पर रोहित ने दिया ‘टेंशन वाला अपडेट’, क्या बदलेगी चैंपियंस ट्रॉफी टीम?
जसप्रीत बुमराह की चोट पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ‘टेंशन वाला अपडेट’ दिया है। दरअसल, रोहित के पास भी बुमराह की फिटनेस के बारे में कोई स्पष्टता नहीं है। उन्होंने कहा कि टीम स्कैन की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे आने वाले दिनों में बुमराह की उपलब्धता का फैसला होगा। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”हम जसप्रीत के स्कैन और अन्य चीजों के बारे में कुछ अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। अगले कुछ दिनों में उनका स्कैन होना है। एक बार जब हमें स्कैन मिल जाएगा तो हम आपको इस बारे में अधिक स्पष्टता दे पाएंगे।” (पढ़ें पूरी खबर)
8) रोहित के ‘फ्यूचर’ पर लटकी तलवार, विराट के हिस्से में इंतजार; चैंपियंस ट्रॉफी के बाद BCCI मांगेगा जवाब
बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से खबर ये आई है कि, “चयनकर्ताओं और बोर्ड के लोगों ने रोहित के साथ पिछली सिलेक्शन मीटिंग के समय इस मुद्दे पर चर्चा की थी। रोहित से चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपने फ्यूचर प्लान को लेकर फैसले लेने के बारे कहा गया। टीम प्रबंधन के पास अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र और वनड वर्ल्ड कप के लिए कुछ योजनाएं हैं। वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि सभी लोग सहज बदलाव के लिए एक ही पेज पर हों।” (पढ़ें पूरी खबर)
9) रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे लिए इस बारे में बात करना…
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने भविष्य के बारे में अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसे समय में उनके करियर के बारे में बात करना अप्रासंगिक है जब उनका ध्यान इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मुकाबलों और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर है। भारत 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैच की सीरीज के साथ करेगा, जिसका पहला मैच गुरुवार को नागपुर में खेला जाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)
10) नई जर्सी में Team India के खिलाड़ी दिखे काफी खुश, लेकिन कप्तान साहब की तस्वीर नहीं आई सामने
काफी लंबे समय बाद Team India के खिलाड़ी वनडे सीरीज खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे, जहां ये वनडे सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही है। वहीं इस सीरीज के जरिए टीम इंडिया के खिलाड़ी नए अवतार में नजर आएंगे, इसी को लेकर टीम के सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया गया है। (पढ़ें पूरी खबर)
ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप में अपना आखिरी मैच जीता, ओमान को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त
T20 World Cup 2026 – ग्रुप स्टेज में इन 3 अंडररेटेड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया
NZ vs PAK: सुपर 8 के पहले मैच में होगी कांटे की टक्कर, जाने क्या कहते हैं हेड टू हेड आंकड़े?
‘मैं यह चैप्टर बंद करता हूं’ – राहुल चाहर ने पत्नी इशानी जौहर से अलग होने की पुष्टि की!

