Skip to main content

ताजा खबर

05 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Gautam Gambhir (Image Credit- Instagram)

1) अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे डेब्यू में इरफान खान ने अविश्वसनीय फील्डिंग कर तमाम फैंस को किया आश्चर्यचकित, पकड़ा बेहतरीन कैच

मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दो विकेट से हराया। इस मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रहे। लेकिन इस मैच में पाकिस्तान की ओर से इरफान खान ने अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे डेब्यू में काफी अच्छी फील्डिंग की और तमाम फैंस का दिल जीत लिया। बता दें कि, इरफान खान ने इस मैच में एक शानदार कैच भी पकड़ा।

2) India A vs Australia A, पहला अनौपचारिक टेस्ट: मेजबान ने किया बड़ा खुलासा, गेंद के साथ छेड़छाड़ मामले से India A का नहीं है कोई वास्ता

Mackay में खेले गए पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया A ने इंडिया A को 7 विकेट से हराया। इस मैच के दौरान इंडिया A टीम पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने गेंद के साथ छेड़छाड़ की थी। अधिकारियों के मुताबिक इंडिया A के खिलाड़ियों ने मेजबान के खिलाफ दबाव बनाने के लिए गेंद के साथ छेड़छाड़ की जिससे उसका शेप भी बदल गया। अब इसी को लेकर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस चीज की पुष्टि की है कि अभी इसको लेकर उनके पास कोई भी सबूत नहीं है की गेंद के साथ छेड़छाड़ किया गया है और साथ ही इंडिया A टीम का इस मामले से कोई भी लेना-देना नहीं है।

3) “ऑस्ट्रेलिया एक अलग चुनौती होने…”, BGT शुरू होने से पहले कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, ऑस्ट्रेलिया में खेलना बाकी चुनौतियों से अलग होगा, खिलाड़ी अपने खेल को जानते हैं और हर मैच के लिए उनकी अपनी मानसिकता होती है। रोहित शर्मा ने बताया कि, हम खेल के बारे में बहुत बात करते हैं, लेकिन हर व्यक्ति के साथ बैठकर उन्हें यह बताना कि उन्हें क्या करना है या उन्हें अपनी मानसिकता को कैसे सही करना है, चुनौतीपूर्ण होने वाला है।

4) अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में 11 टीमों के बीच 2025-29 FTP चक्र में 400 मैच खेले जाएंगे, ICC ने किया बड़ा ऐलान

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने 2025 से 2029 के दौरान महिला भविष्य दौरा कार्यक्रम (FTP) की घोषणा की है। इसके आधार पर आईसीसी महिला चैंपियनशिप का चौथा सीजन भी खेला जाएगा। यही नहीं आईसीसी के कुछ मुख्य टूर्नामेंट और कुछ त्रिकोणीय सीरीज भी इसमें शामिल होंगी। दूसरा महिला FTP मई 2025 से अप्रैल 2029 तक चलेगा जो आईसीसी के सपोर्ट सदस्यों का सामूहिक प्रयास है और इसका लक्ष्य यही है कि तीनों ही अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना। तीनों ही फॉर्मेट में लगभग 400 मुकाबलों की पुष्टि कर दी गई है।

5) AUS vs PAK: मेलबर्न में रिजवान की कप्तानी का दिखा दम, ऑस्ट्रेलिया ने जैसे-तैसे दर्ज की दो विकेट से जीत

AUS vs PAK, 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। पाकिस्तान मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए 46.4 ओवरों में 203 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 33.3 ओवरों में लक्ष्य का पीछा कर दो विकेट से रोमांचक जीत हासिल की।

6) “पाकिस्तान स्पिन ट्रैक पर भारत को आसानी से हरा देगा”- वसीम अकरम का बेतुका बयान

पिछले 24 साल में भारत को पहली बार भारत को अपने घर में वाइटवॉश का सामना करना पड़ा। हाल ही में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को घर पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया। इस हार के बाद पूरे क्रिकेट जगत में टीम इंडिया की आलोचना हो रही है। ऐसे में पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने जो बयान दिया है उसे भारतीय फैंस के लिए हजम कर पाना काफी मुश्किल होगा। वसीम अकरम का मानना है कि, अगर अब पाकिस्तान की टीम स्पिन ट्रैक पर भारत के खिलाफ खेलती है तो वह जीत सकती है।

7) IPL 2025 Mega Auction को लेकर बड़ी अपडेट आई सामने, इस तारीख को लगेगी बोली

 आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन की संभावित तारीख और वेन्यू को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन नवंबर के अंत में रियाद में हो सकता है। बता दें कि, मेगा ऑक्शन से पहले कुल 46 खिलाड़ी रिटेन हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, आईपीएल नीलामी रियाद में 24 से 25 नवंबर होने की संभावना है।

8) Team India के Selectors को फिटनेस दिखाने में लगे हैं Umesh Yadav, हर दिन वीडियो कर रहे हैं शेयर

तेज गेंदबाज Umesh Yadav टीम इंडिया में वापसी के लिए कड़े प्रयास कर रहे हैं, जहां ये खिलाड़ी लगातार घरेलू क्रिकेट और IPL में खुद को साबित कर रहा है। साथ ही उमेश की फिटनेस पर भी काम कर रहे हैं, जिससे जुड़े वीडियो वो लगातार अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रहे हैं और वो वीडियो गजब के हैं।

9) एक तरफ फैन्स Gautam Gambhir को गालियां दे रहे हैं, दूसरी तरफ कोच साहब दिल जीतने में लगे हैं

कीवी टीम के खिलाफ टीम इंडिया का टेस्ट सीरीज में बेहद खराब प्रदर्शन रहा, जिसके बाद कप्तान रोहित के अलावा कोच Gautam Gambhir सभी के निशाने पर आ गए हैं। साथ ही गंभीर को लेकर गजब के मीम्स बनाए जा रहे हैं, तो कुछ फैन्स उनको Troll करने में लगे हैं। इस बीच कोच साहब ने एक ऐसा जेस्चर किया है, तो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

10) चहल की हंसी सुन छूटे Shikhar Dhawan के पसीने, ये वीडियो आप सब जरूर देखना

Shikhar Dhawan ने हाल ही में स्पिनर युजी चहल के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी, वहीं पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने अपनी नई रील वीडियो का हिंट दिया था। ऐसे में अब धवन ने अपनी नई रील वीडियो शेयर कर दी है, जिसे देख आपकी हंसी छूट जाएगी और इस रील में चहल ने भी गजब की एक्टिंग की है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...