Skip to main content

ताजा खबर

05 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

1) “बुमराह को अभी कप्तान बना दो और रोहित शर्मा को बतौर प्लेयर……”- ये कैसा बयान दे गए सुनील गावस्कर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेट एक्सपर्ट सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि बीसीसीआई की सिलेक्शन कमिटी को अभी ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर कप्तान को बदल देना चाहिए। गावस्कर ने कहा कि उन्हें अभी ही पूरे दौरे के लिए रोहित शर्मा की जगह जसप्रीत बुमराह को कप्तान नियुक्त करना चाहिए।

2) “BGT के बाद रोहित शर्मा को संन्यास ले लेना…”, पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने हिटमैन को लेकर दिया ऐसा बयान

पूर्व भारतीय खिलाड़ी के श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि, आपको आगे के बारे में सोचना शुरू करना होगा (अगर भारत ऑस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन नहीं करता है)। अगर रोहित शर्मा अच्छा प्रदर्शन नहीं करते हैं, तो मुझे लगता है कि वह खुद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे, आप सभी जानते हैं। वह केवल वनडे खेलेंगे। वह पहले ही टी20 क्रिकेट छोड़ चुके हैं। हमें यह ध्यान रखना होगा कि उनकी उम्र भी बढ़ रही है। वह अब जवान नहीं रह गए हैं।

3) VIDEO: इस फैन ने Virat के बर्थडे को बना दिया और भी खास, गिफ्ट में दी ये स्पेशल फोटो

दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पांच नवंबर को अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। इससे पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक फैन ने उन्हें हनुमान जी की तस्वीर तोहफे में दी। किंग कोहली भी हनुमान जी के भक्त हैं। इसी वजह से जब फैन ने उन्हें ये खास तोहफा दिया तो वह काफी खुश नजर आए और उन्हें ये गिफ्ट काफी ज्यादा पसंद भी आया।

4) गावस्कर ने 0-3 से सीरीज हार के बाद टीम इंडिया को दिया तेंदुलकर का उदाहरण, कहा- “ऐसी तैयारी करनी…”

सुनील गावस्कर ने कहा कि, इसलिए इस तरह की तैयारी की वजह से सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में लगभग 16,000 रन और 100 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि इस तरह की तैयारी हर किसी को करनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो हमेशा शरीर की गति और पीठ की गति की कमी बनी रहेगी, जिसे वापस पाने में बहुत समय लगता है।

5) BGT 2024-25 ट्रॉफी में टीम इंडिया के चयन से नाखुश हैं पूर्व खिलाड़ी, आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर रख अपना पक्ष

TimesofIndia.com से बात करते हुए करसन घावरी ने कहा कि, ‘चयनकर्ता उम्र का फैक्टर देख रहे हैं। रहाणे और पुजारा के पास ऑस्ट्रेलिया में खेलने का काफी अनुभव है और इन दोनों ही खिलाड़ियों ने भारतीय घरेलू क्रिकेट में भी काफी रन बनाए हैं। उनके रहने से टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में काफी मजबूती मिलती। यह बात हम सब जानते हैं कि इन दोनों ही खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया में धमाकेदार प्रदर्शन किया है और उन्हें मौका जरूर दिया जाना चाहिए था।

6) IPL 2025: एमएस धोनी नहीं खेलेंगे….वह कप्तान हों या नहीं, वह हमेशा टीम के लिए मेंटोर- पोंटिंग की बड़ी भविष्यवाणी

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और पंजाब किंग्स के नए हेड कोच रिकी पोंटिंग ने बताया है कि IPL 2025 में एमएस धोनी के वर्कलोड मैनेजमेंट को मैनेज करने में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) क्या अपना फॉर्मूला अपना सकता है। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में इतने लंबे समय तक खेलने के लिए सीएसके के पूर्व कप्तान की सराहना की। पोंटिंग का कहना है कि सीएसके आईपीएल 2025 में माही को सभी मैच में नहीं उतारेगी।

7) मैं यहां से बाहर निकलकर कल टेस्ट मैच खेल सकता हूं: स्टीव स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के बाद दिया हैरान कर देने वाला बयान

SEN Radio से पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच के खत्म होने के बाद स्टीव स्मिथ ने कहा कि, ‘मैं तैयार हूं। मैं कल जाकर टेस्ट मैच खेल सकता हूं। फिलहाल मैं खुद को फिट मान रहा हूं। पिछले हफ्ते हमने काफी मेहनत की है और मैंने काफी अच्छे शॉट्स भी खेले। मुझे आने वाली चुनौती के लिए खुद पर पूरा भरोसा है।’

8) “दो-तीन डॉट गेंदों के बाद बड़े शॉट…”, भारतीय बल्लेबाजों की मानसिकता पर सुनील गावस्कर बुरी तरह भड़के

सुनील गावस्कर का मानना है कि खिलाड़ियों की मानसिकता यह है कि अगर वे कुछ डॉट गेंदें खेलते हैं तो वे एरियल शॉट खेलने लगते हैं, जिसकी रेड बॉल वाले क्रिकेट में जरूरत नहीं होती। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जोखिम उठाने की मानसिकता के कारण भारती जल्दी-जल्दी विकेट खो रहा है। सुनील गावस्कर कहा, निश्चित रूप से टेम्परामेंट की समस्या अधिक है क्योंकि अब टेम्परामेंट ऐसा है और यह फिर से व्हाइट-बॉल की विरासत है।

9) AUS vs PAK: पहले वनडे में बाबर आजम ने बनाए सिर्फ 37 रन लेकिन पूर्व खिलाड़ी कर रहे पाकिस्तानी बल्लेबाज की जमकर प्रशंसा

बासित अली ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘बाबर आजम आज अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे। आज बाबर टॉप क्लास में खेल रहे थे। हालांकि एडम जम्पा के खिलाफ वो बैकफुट पर चले गए थे और उन्हें अपना विकेट खोना पड़ा। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि बाबर आजम अभी भी रनों के लिए भूखे हैं। पिछले काफी समय से सभी फॉर्मेट में इसी चीज की कमी नजर आ रही थी लेकिन इतने सालों के बाद उन्हें फिर से टॉप क्लास बल्लेबाजी करते हुए देखा गया।’

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...