Skip to main content

ताजा खबर

05 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

05 जनवरी, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Twitter X)

1. मार्को यानसेन की नो बॉल को देख फैंस को आई मोहम्मद आमिर की याद, स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ा है मामला

दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच जारी टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन गलत कारणों की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। अफ़्रीकी स्टार ऑलराउंडर यानसेन ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक बड़ी नो बॉल डाली, जिस पर विवाद खड़ा हो गया। (पढ़ें पूरी खबर)

2. “आप अपनी जर्नी जानते हैं, आप अपना दर्द जानते हैं”- तलाक की खबरों के बीच चहल का क्रिप्टिक पोस्ट हुआ वायरल

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल तलाक की खबरों को लेकर इस वक्त सुर्खियों में बने हुए हैं। इन खबरों ने और तूल तब पकड़ ली, जब चहल और उनकी पत्नी धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया। चहल ने तो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी पत्नी की सभी फोटो भी डिलीट कर दी, हालांकि धनश्री की प्रोफाइल में अभी भी चहल की कई फोटोज नजर आ रही है। (पढ़ें पूरी खबर)

3. Rishabh Pant: इंटरनेशनल क्रिकेट में पंत का बड़ा कारनामा, सिडनी टेस्ट में अपने नाम किया ये माइलस्टोन

भारत के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेले जा रहे अंतिम टेस्ट मैच की दूसरी पारी में तूफानी अर्धशतक लगाया। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने दूसरी पारी में 157 रन बनाए। 61 रनों की पारी खेलने के दौरान पंत ने एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल कर ली है। ऋषभ पंत ने इस मैच के दौरान 5000 इंटरनेशनल रन भी पूरे कर लिये हैं। पंत ने 29 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज भी बने। (पढ़ें पूरी खबर)

4. VIDEO: विराट ने ऑस्ट्रेलियाई फैंस को दिलाई सैंडपेपर कांड की याद, छिड़का कंगारूओं के जख्मों पर नमक

भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी में चल रहे पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई फैंस को परेशान करते देखा गया। कोहली, जो कि जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में भारत के लिए स्टैंड-इन कप्तान हैं, वो ऑस्ट्रेलियाई क्राउड के सामने अपनी जेबें खाली करते हुए नजर आए। उन्होंने इशारों-इशारों में ये कह दिया कि वह गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए अपनी जेब में कुछ भी नहीं रखते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

5. भारत को मात देकर WTC Final में पहुंचा ऑस्ट्रेलिया, रोहित शर्मा की टीम ने किस स्थान पर बनाई जगह? जानें यहां

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का आखिरी टेस्ट मैच सिडनी में खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज कर 3-1 से सीरीज पर कब्जा किया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए मात्र 162 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया। सिडनी टेस्ट में जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पूरे 10 साल के बाद BGT के खिताब पर कब्जा किया है। साथ ही टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में भी पहुंच गई है। वहीं, टीम इंडिया दौड़ से बाहर हो गई है। (पढ़ें पूरी खबर)

6. जसप्रीत बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार

ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी टेस्ट में भारत को 6 विकेट से हराकर सीरीज 3-1 से जीत ली। इसके साथ ही भारत ने करीब 10 साल बाद भारत को हराकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने नाम की है। भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने 5 मैचों में सबसे ज्यादा 32 विकेट अपने नाम किए, जिसमें उनका औसत 13.06 रहा। बुमराह ने श्रृंखला में तीन बार पारी में पांच विकेट लिए और पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में खेले गए श्रृंखला के पहले मैच में बतौर कप्तान भारत को 295 रनों से जीत दिलाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए अनुभवी खिलाड़ी को प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवाॅर्ड से नवाजा गया। (पढ़ें पूरी खबर)

7. Mohammed Siraj: टेस्ट में सिराज ने पूरा किया खास शतक, ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शानदार उपलब्धि हासिल की। उन्होंने इस मुकाबले में टेस्ट क्रिकेट में अपना विकेटों का शतक पूरा किया। उन्होंने टेस्ट मैच की चौथी पारी में उस्मान ख्वाजा को आउट करके ये उपलब्धि हासिल की। सिराज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 100 विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा के बाद चौथे भारतीय गेंदबाज बने। (पढ़ें पूरी खबर)

8. “मैं किसी भी खिलाड़ी के भविष्य पर टिप्पणी नहीं कर सकता”- RO-KO के टेस्ट फ्यूचर को लेकर बोले गंभीर

सिडनी टेस्ट की हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतम गंभीर से रोहित शर्मा और विराट कोहली के फ्यूचर को लेकर सवाल किया गया। इसका जवाब देते हुए गंभीर ने कहा कि, “मैं किसी भी खिलाड़ी के भविष्य पर टिप्पणी नहीं कर सकता। यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है, उनमें भूख और कमिटमेंट्स हैं। उम्मीद है कि वे भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

9. यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग को आईसीसी से मिली मंजूरी, पढ़ें बड़ी खबर

हाल में ही क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने यूरोपियन टी20 प्रीमियर लीग (ETPL) के आयोजन को लेकर मंजूरी दे दी है। बता दें कि यह क्रिकेट खेलने वाले देश आयरलैंड, स्काॅटलैंड और नीदरलैंड की एक संयुक्त साझेदारी है। टी20 लीग को आईसीसी से ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद इसका पहला सीजन इस साल 15 जुलाई से 3 अगस्त, 2025 के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के अलावा पूरे यूरोप के युवा और अनुभवी क्रिकेटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। (पढ़ें पूरी खबर)

10. ‘मुझे बताएं, विराट कोहली ने आखिरी बार घरेलू क्रिकेट कब खेला था’ अनुभवी बल्लेबाज की गिरावट पर इरफान पठान ने साधा निशाना

हाल में ही स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में पठान ने कोहली को लेकर कहा- कई खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने का मौका मिला, लेकिन वे नहीं खेले। ऐसा क्यों हो रहा है? क्योंकि टीम कल्चर बदल गया है। हमें यह कल्चर बदलना होगा, हमें एक टीम के रूप में भारतीय क्रिकेट के लिए चीजों में सुधार करना होगा।मुझे बताइए, विराट कोहली ने आखिरी बार घरेलू क्रिकेट कब खेला था? यह कब हुआ? यहां तक ​​कि महान सचिन तेंदुलकर ने भी रणजी ट्रॉफी तब खेली, जब उन्हें इसकी आवश्यकता नहीं थी, केवल इसलिए क्योंकि वह मैदान पर समय बिताना चाहते थे। (पढ़ें पूरी खबर) 

“This article is sourced from CricTracker’s feed”

আরো ताजा खबर

‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’

Fielding Coach Subhadeep Ghosh Decodes Kohli’s Catch, Rohit’s Run-Out (image via X) भारत के नए फील्डिंग कोच, सुभादीप घोष (Subhadeep Ghosh) ने उन जरुरी एलिमेंट्स को हाईलाइट किया है, जिनकी...

SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) अनुभवी बल्लेबाज व पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के एक बड़े कटआउट की वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। किंग...

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: वेलिंगटन में बारिश का अलर्ट, दूसरे वनडे में खलल डाल सकता है खराब मौसम?

NZ vs IND 2nd ODI, Weather Report: Wet Outfield and Showers Threaten Play at Wellington (image via getty) बारिश से प्रभावित पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को हराने के बाद,...

‘पैट कमिंस का खेलना 50-50 है’: CSK-SRH ट्रेड डील पर पूर्व SRH बल्लेबाज का बड़ा दावा!

Former SRH Batter Tirumalasetti Suman Links CSK–SRH Trade to Pat Cummins Uncertain Availability in IPL 2027 (image via getty) आईपीएल 2027 सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स...