Skip to main content

ताजा खबर

03 फरवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

03 फरवरी, Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

IND vs ENG (Photo Source: Getty Images)

1) IND vs ENG 5th T20I: भारत ने इंग्लैंड को 5वें टी20 मैच में 150 रनों से रौंदा, अभिषेक के तूफान के बाद गेंदबाजों ने किया कमाल प्रदर्शन

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज 2 फरवरी, रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेला गया। बता दें कि इस मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में इंग्लैंड पर 150 रनों से बड़ी जीत हासिल की है। यह भारत की इंग्लैंड पर खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट में हासिल की गई, अब तक की सबसे बड़ी टी20 जीत है। भारत ने अभिषेक शर्मा की शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 248 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए वह 97 रनों पर ऑलआउट हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

2) IND vs ENG 5th T20I : वानखेड़े में अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी, जड़ा भारत के लिए दूसरा सबसे तेज शतक

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी व पांचवां मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कुछ हद तक उनका ये फैसला सही भी साबित हुआ, क्योंकि संजू सैमसन एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद मैदान में आया अभिषेक शर्मा नाम का तूफान। उन्होंने मैदान के चारों ओर बल्ले से आतिशबाजी की और सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। वह यही नहीं रुके और लगातार रन बनाते रहे। अभिषेक शर्मा ने मात्र 37 गेंदों में अपने T20I करियर का दूसरा शतक बना डाला। इसके साथ ही भारत के लिए किसी बल्लेबाज द्वारा लगाया यह दूसरा सबसे तेज शतक है। इससे पहले रोहित शर्मा ने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक बनाया था। (पढ़ें पूरी खबर)

3) IND vs ENG 5th T20I: 5वें मैच में भी उसी तरीके से आउट हुए संजू सैमसन, फैंस ने सोशल मीडिया पर साधा निशाना

 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के आखिरी मैच में भी अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) ने निराश किया है। 5वें टी20 मैच में भी वह एकदम उसी तरह से आउट हुए, जैसे वह इस सीरीज के दौरान अभी तक आउट होते हुए नजर आए हैं। भारत की पारी के दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद को गेंदबाज मार्क वुड ने शरीर की लाइन पर शाॅर्ट गेंद फेंकी, जिसपर पुल शाॅट खेलते हुए संजू स्क्वाॅयर लेग पर जोफ्रा आर्चर को कैच थमा बैठे। (पढ़ें पूरी खबर)

4) VIDEO: विराट कोहली ने दिखाया बड़ा दिल, खुद को बोल्ड करने वाले हिमांशु सांगवान के लिए गेंद की साइन, देखें वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) हाल में ही करीब 12 साल बाद घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्राॅफी में वापसी करते हुए नजर आए थे। रेलवे के खिलाफ मैच में दिल्ली की ओर से पहली पारी में सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली को रेलवे की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने क्लीन बोल्ड आउट कर सुर्खियां बटोरी थी। दूसरी ओर, अब कोहली ने हिमांशु के प्रति दिल जीतने वाला जेस्चर दिखाया है, जिसका वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वायरल वीडियो में कोहली हिमांशु के लिए गेंद को साइन करते हुए नजर आ रहे हैं और खिलाड़ी के साथ कोहली ने तस्वीर भी खिंचवाई है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) इसलिए MS Dhoni रहते हैं छिपे-छिपे, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कर दिया बड़ा खुलासा

हाल में ही फेमस यूट्यूब रणवीर अलाहबादिया राजीव शुक्ला के साथ एक पाॅडकास्ट करते हुए नजर आए हैं। इस पाॅडकास्ट में राजीव शुक्ला ने कहा- उनका नेचर ऐसा है। वे अपने पास मोबाइल नहीं रखते हैं। यहां तक कि बीसीसीआई सेलेक्टर्स को बड़ी तकलीफ होती थी कि कैसे उन्हें एप्रोच करे। कि भाई इस टीम में आपका सेलेक्शन हो गया है, आपको जाना है। वह थोड़े सिद्धांतवादी हैं, जो बात है कमिटमेंट है उसे गंभीरता से करना है। उनमें कोई छिछोरापन या हल्कापन नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) क्या संजू सैमसन को और मौके मिलने चाहिए? संजय मांजरेकर ने बताया उन्हें टीम से बाहर करना चाहिए या नहीं…

संजू सैमसन के इस खराब फॉर्म के बावजूद दिग्गज क्रिकेट विशेषज्ञ संजय मांजरेकर ने उनका समर्थन किया है। मांजरेकर का मानना है कि सैमसन जैसे खिलाड़ी जब फॉर्म में होते हैं, तो बड़े शतक जड़कर टीम को जीत दिलाते हैं। उन्होंने चयनकर्ताओं से संजू को लगातार मौके देने और उन पर धैर्य बनाए रखने की अपील की है। मांजरेकर ने ESPNcricinfo से बातचीत में कहा, “जब संजू सैमसन लय में होते हैं, तो वह अविश्वसनीय शतक लगाते हैं और टीम को जीत की ओर ले जाते हैं। ऐसे खिलाड़ियों को न केवल विफलता के लिए बल्कि लंबे समय तक खराब फॉर्म के लिए भी छूट दी जानी चाहिए, क्योंकि टी20 क्रिकेट में आपको हमेशा जोखिम लेना पड़ता है।” (पढ़ें पूरी खबर)

7) T20 सीरीज जीतने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर बोले- हम 120 पर आउट हो जाएं तो कोई…

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने मैच के बाद कहा, “इंग्लैंड एक बहुत ही हाई क्वॉलिटी वाली टीम है। हम मैच हारने से नहीं डरना चाहते। हम 250-260 के स्कोर तक पहुंचना चाहते हैं और कई बार हम 120 रन पर आउट हो जाते हैं, लेकिन हम सही रास्ते पर हैं। हम आगे भी ऐसा ही करेंगे, हमें निडर क्रिकेट खेलना होगा। हम अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहते हैं। हमें इन लड़कों के साथ धैर्य रखना होगा, उनका समर्थन करते रहना महत्वपूर्ण है। इनमें से अधिकांश लड़के निडर क्रिकेट खेलने की विचारधारा में विश्वास करते हैं।” (पढ़ें पूरी खबर)

8) रिकॉर्ड तोड़ सेंचुरी जड़ने वाले अभिषेक शर्मा बने प्लेयर ऑफ द मैच, इन्हें मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब

इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तूफानी रिकॉर्ड तोड़ सेंचुरी जड़ने वाले बाएं हाथ के ओपनर अभिषेक शर्मा को इस टी20 मैच के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने महज 37 गेंदों में शतक जड़ दिया था। वे भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए। शुरुआत से ही अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों पर आक्रमण किया था। वहीं, अगर बात प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड की करें तो ये खिताब मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपने नाम किया। (पढ़ें पूरी खबर)

9) अपने बल्लेबाजी प्रदर्शन से निराश थे KL Rahul, मैच खत्म होते ही करने लगे नेट्स में अभ्यास

विराट-रोहित की तरह KL Rahul ने भी इस बार रणजी ट्रॉफी का मैच खेला था, लेकिन वो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। वहीं मैच खत्म होने के बाद भी ये खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हुए नजर आया, जिसका वीडियो सामने आया है। वैसे केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। केएल राहुल हरियाणा के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद अभ्यास करते हुए नजर आए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

10) आज भी देसी तरीके से रहना पसंद करते हैं Ravindra Jadeja, खुद ने दिखाई अपनी अलग दुनिया

Ravindra Jadeja आज भी देसी अंदाज से रहना पसंद करते हैं, जिसका नजारा उनके सोशल मीडिया पर समय-समय पर देखने को मिल जाता है। ऐसे में एक बार फिर से सर जडेजा ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और इन तस्वीरों में उनका देसी स्वैग फैन्स को काफी ज्यादा ही पसंद आया है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

‘विराट कोहली शतक लगाएंगे, भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज ड्रॉ रहेगी’ पहले वनडे से पहले पुजारा ने की बड़ी भविष्यवाणी 

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से भारतीय...

कुलदीप इन ईशान ड्राॅप, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ODI के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन पर डालें नजर 

Ishan Kishan and Kuldeep Yadav (Image Credit- Twitter X) न्यूजीलैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज के बाद, पांच मैचों की वनडे सीरीज की बारी है। वनडे...

WTC 2027, Final: बचे हुए 7 टेस्ट मैचों के साथ कैसे क्वालीफाई कर सकती है टीम इंडिया? समझें पूरा गणित

WTC 2025–27: How India Can Still Qualify for the Final with Seven Tests Remaining (image via X) आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल 2027 के लिए क्वालीफाई करने के लिए...

‘वह डोमेस्टिक क्रिकेट खेलेंगे’ – हार्दिक पांड्या की टीम इंडिया में वापसी पर शुभमन गिल का बड़ा बयान

Shubman Gill Gives Fitness Update on Hardik Pandya Ahead of New Zealand ODIs (image via X) भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने पुष्टि की है कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को...