Skip to main content

ताजा खबर

03 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

(Image Credit- Instagram)

1) स्टार स्पिनर R Ashwin ने तीन विकेट लेकर अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, अनिल कुंबले को छोड़ा पीछे

भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन तीन विकेट लेने के बाद अपने शानदार टेस्ट करियर में एक और स्पेशल लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया है। अश्विन ने 16 ओवरों में 3/63 के आंकड़े दर्ज किए। अपने इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत अश्विन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन के नाम 6 मैचों में 41 विकेट हैं, जिसमें तीन विकेट हॉल और एर 10 विकेट हॉल मौजूद है। वह दिग्गज अनिल कुंबले से आगे निकल गए हैं। इस मैदान पर कुंबले ने अपने करियर में सात मैचों में 38 विकेट लिए थे।

2) इंडिया ए टीम पर लगा बॉल टेंपरिंग का आरोप, अंपायर के साथ उलझे ईशान किशन, हुई लंबी बहस

इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच मैके में खेले गए पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच में मेजबान टीम ने बाजी बारी। इस मैच मैच के आखिरी दिन की सुबह इंडिया ए और खासकर टीम के विकेटकीपर ईशान किशन एक बड़े विवाद में फंस गए। दरअसल इंडिया ए की टीम पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा है। इस मैच के आखिरी दिन की सुबह बॉल चेंज कॉन्ट्रोवर्सी देखने को मिली। इस विवाद में ईशान किशन आगे आए और वे अंपायर से बहस करने लगे। यहां तक कि उन्होंने अंपायर के गेंद चेंज करने के फैसले को बेवकूफी भरा बताया।

3) VIDEO: एजाज पटेल की गेंद को Misjudge कर गए शुभमन गिल, हुए बोल्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 147 रनों का लक्ष्य रखा, जवाब में टीम इंडिया 29 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा चुकी है। भारत ने कप्तान रोहित शर्मा सहित, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली और सरफराज खान के विकेट गंवाए हैं। क्रीज पर ऋषभ पंत के साथ रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। इस पारी में जिस तरह से शुभमन गिल आउट हुए उसे देखकर सभी लोग हैरान रह गए।

4) Team India के खिलाड़ियों से काफी नाराज हैं कोच गौतम गंभीर, मैच के तीसरे दिन सभी को दिया ज्ञान

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में Team India के खिलाड़ियों का फ्लॉप प्रदर्शन रहा, जिसके चलते रोहित की सेना के हाथ से टेस्ट सीरीज निकल गई। वहीं तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने थोड़ा अच्छा खेल दिखाया है, जिसके बाद टीम के कोच गौतम गंभीर ने भी अपने खिलाड़ियों से बात की और उसी का वीडियो सामने आया है।

5) पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI का हुआ ऐलान, इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने की टीम में वापसी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 4 नवंबर को होने वाले पहले वनडे मैच के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम की प्लेइंग XI की घोषणा कर दी है। इस प्लेइंग XI में बेहतरीन तेज गेंदबाज पैट कमिंस की वापसी हुई है। यह मुकाबला मेलबर्न के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। बता दें कि, ऐसे कई शानदार खिलाड़ी है जो पाकिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

मैट शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा।

6) Ravindra Jadeja ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज

रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट में 10 विकेट (10/120) लेकर शानदार प्रदर्शन पूरा करते हुए, रवींद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में भी पांच विकेट हॉल लिए। न्यूजीलैंड की पहली पारी में पांच विकेट लेने के बाद, यह जडेजा के टेस्ट करियर का दूसरा बेस्ट प्रदर्शन बन गया। यह रवींद्र जडेजा के करियर में पहली बार है जब जडेजा ने दोनों पारियों में पांच विकेट लिए हैं।

7) IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने मुंबई में रचा इतिहास, भारत का पहली बार घर में हुआ सूपड़ा साफ

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कीवी टीम ने अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का क्लीन स्वीप कर दिया। भारत अपने घर में दो या इससे ज्यादा मैचों की टेस्ट सीरीज में दूसरी बार क्लीन स्वीप हुआ है। इससे पहले फरवरी 2000 में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दो मैचों की सीरीज में 2-0 से हराया था।

8) OMG! नाम बड़े और दर्शन छोटे, मुंबई टेस्ट मैच में Team India के बल्लेबाजों की खुल गई पोल

टेस्ट क्रिकेट में Team India के बल्लेबाज फैन्स को लगातार निराश कर रहे हैं, जहां कीवी टीम के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों का 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में फ्लॉप प्रदर्शन रहा है। जिसके बाद पूरी टीम को ही सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा Troll किया जा रहा है, इस दौरान फैन्स सबसे ज्यादा गुस्सा विराट और रोहित से हैं।

9) मिशन साउथ अफ्रीका पर निकले Suryakumar Yadav, युवा टीम पर होगी जीत की जिम्मेदारी

टीम इंडिया की टी20 कप्तानी में Suryakumar Yadav लगातार सफल हो रहे हैं, ऐसे में अब उनसे सीरीज दर सीरीज उम्मीद बढ़ती जा रही है। इस बीच अब टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा, साथ ही इस बार भारत के युवा खिलाड़ियों पर इस सीरीज में जीत की जिम्मेदारी होगी।

10) Team India की हार देख फूटा Virender Sehwag का गुस्सा, टीम में चल रहे प्रयोग से हैं नाखुश

न्यूजीलैंड के खिलाफ Team India ने टेस्ट सीरीज में बेहद घटिया प्रदर्शन किया है, जिसके बाद मेहमान टीम ने इस टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया। वहीं इस हार को देख भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज Virender Sehwag काफी ज्यादा नाखुश हैं और उन्होंने अपनी टीम के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दिया है।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...