Skip to main content

ताजा खबर

03 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

03 दिसंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Hardik Pandya (Photo Source: Instagram)

1) Nepal Premier League 2024: अपने पहले मैच में बड़ी पारी खेलने में असफल साबित हुए शिखर धवन, पढ़ें मैच का हाल?

नेपाल प्रीमियर लीग के पहले सीजन की शुरुआत 30 नवंबर से हो चुकी है। तो वहीं इस टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan), अपने पहले मैच में बड़ी पारी खेलने में असफल साबित हुए हैं। गौरतलब है कि एनपीएल के डेब्यू सीजन में धवन करनाली याक्स (Karnali Yaks) के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं इस मैच में अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद धवन बड़ी पारी खेलने में असफल साबित हुए। शिखर अपने पहले मैच में 14 गेंदों में महज 14 रन बनाकर आउट हो गए। (पढ़ें पूरी खबर)

2) “पिंक गेंद को समझना कभी-कभी बहुत ही मुश्किल हो जाता है”, स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट से पहले दिया बड़ा बयान

आगामी टेस्ट से पहले स्टीव स्मिथ ने पिंक बॉल को लेकर अपना पक्ष रखा है। उनके मुताबिक पिंक बॉल को खेलना इतना आसान नहीं है और कभी-कभी उसे समझना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले पिंक बॉल टेस्ट मैच में टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 36 रन पर ऑलआउट हो गई थी। स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो साझा की है, जिसमें स्टीव स्मिथ ने कहा कि, ‘पिंक बॉल को कभी-कभी दिन और रात में समझना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। आपको खेल की परिस्थिति को समझकर बल्लेबाजी करनी होती है।’ (पढ़ें पूरी खबर)

3) टेनिस खेलते हुए नजर आए पूर्व कप्तान MS Dhoni, वायरल हुआ वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) का एक वीडियो काफी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। बता दें कि इस वीडियो में धोनी टेनिस खेलते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी के इस वायरल वीडियो पर फैंस, सोशल मीडिया के माध्यम से तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं धोनी के इस वीडियो को पेशेवर टेनिस खिलाड़ी सुमीत कुमार बजाज ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) कर्नाटक के तुमकुरु में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM Siddaramaiah ने रखी आधारशिला

कर्नाटक राज्य के तुमकुरु जिले में बहुत ही जल्द एक नया इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार होने वाला है। बता दें कि इस नए स्टेडियम को लेकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) ने आज 2 नवंबर को आधारशिला रखी है। हालांकि, राज्य में कई क्रिकेट स्टेडियम मौजूद हैं, लेकिन लेकिन बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को ही राज्य में सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलों की मेजबानी का विशेषाधिकार मिलता है।नए स्टेडियम को लेकर मुख्यमंत्री Siddaramaiah ने 50 एकड़ जमीन आवंटित की है। (पढ़ें पूरी खबर)

5) IPL 2025: “ओपन करने के लिए हमारे पास विकल्प हैं”, ऋषभ पंत के बल्लेबाजी क्रम को लेकर संजीव गोयनका

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका ने आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत के बल्लेबाजी क्रम को लेकर बड़ा खुलासा किया है। संजीव गोयनका ने आकाश चोपड़ा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बताया कि, ‘ओपन करने के लिए हमारे पास विकल्प के रूप में एडन मार्करम और मिचेल मार्श और ऋषभ पंत हैं। मार्करम और ऋषभ पंत भी साथ में ओपन कर सकते हैं। अब देखना यह है कि ऋषभ पंत नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं या नंबर दो पर। सच बताऊं तो यह सब फैसला लेना मेरे हाथ में नहीं है। (पढ़ें पूरी खबर)

6) ACC U19 Asia Cup, 2024: विकेट लेने के बाद ‘तबरेज शम्सी’ की तरह सेलेब्रेशन के चक्कर में युवराज खत्री का पैर मुड़ गया, देखें वीडियो

U19 एशिया कप में हाल ही में नेपाल और बांग्लादेश के बीच मैच खेला गया। तो वहीं इस मैच के दौरान नेपाल के युवा स्पिनर युवराज खत्री (Yuvraj Khatri) के साथ एक अजीबोगरीब घटना घटित हो गई, जिसकी वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद मोहम्मद रिजान हुसैन का विकेट लेने के बाद, युवराज तेजी से भागे, लेकिन इस दौरान उछलते हुए उनका पैरा मुड़ गया। खिलाड़ी की यह चोट काफी गंभीर थी। इसके बाद उन्हें मैदान से अन्य खिलाड़ी के कंधे पर बैठकर बाहर जाना पड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)

7) AUS vs IND: फैन का 10 साल पुराना सपना हुआ पूरा, आखिरकार मिल ही गया रोहित शर्मा का ऑटोग्राफ, आप भी देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले, सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा अपने फैंस को स्टेडियम से निकलते हुए ऑटोग्राफ दे रहे हैं। इन्हीं फैंस में से एक ने रोहित शर्मा से ऑटोग्राफ की अपील की और साथ ही यह भी कहा कि वो उनके ऑटोग्राफ के लिए 10 साल से इंतजार कर रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8) Mohammed Siraj ने पिता के लिए शेयर की ऐसी इंस्टा स्टोरी, जिसे देख आपके भी आ जाएंगे आंसू

आज के समय में Mohammed Siraj टीम इंडिया के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिराज ने काफी मुश्किलों का सामना किया है। इस दौरान सिराज के पिता ने उनका काफी साथ दिया था, जो अब इस दुनिया में नहीं रहे और अब इस गेंदबाज ने अपने पिता को लेकर खास इंस्टा स्टोरी शेयर की है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) मेगा ऑक्शन पर कप्तान Hardik ने रखी थी पैनी नजर, अब Mumbai Indians के नए दल को बताया सबसे बेस्ट

इस बार के मेगा ऑक्शन के बाद Mumbai Indians का दल काफी मजबूत नजर आ रहा है, साथ ही पूर्व दिग्गज भी इस टीम को शानदार बता रहे हैं। इस बीच टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें MI की नई टीम को लेकर कप्तान हार्दिक बात करते हुए नजर आ रहे हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

10) Suryakumar Yadav ने बहन के लिए इतना प्यारा पोस्ट शेयर किया है, जिसे आप बार-बार देखना पसंद करेंगे

टीम इंडिया ने Suryakumar Yadav की कप्तानी में अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज जीती थी, उसके बाद SKY ने खास कारण के चलते क्रिकेट से ब्रेक लिया था। दरअसल, हाल ही में SKY की बहन दीनल यादव की शादी हुई है, इसी को लेकर उन्होंने ब्रेक लिया था और सूर्यकुमार यादव ने अपनी बहन के लिए खास पोस्ट शेयर किया है। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

NZ vs IND: वेलिंगटन में कैसा है विराट कोहली का ODI रिकॉर्ड? 12 साल बाद मैदान पर हो रही है वापसी; देखें आंकड़े

NZ vs IND: Virat Kohli record in ODIs in Wellington (Image credit Twitter – X) 7 नवंबर को विराट कोहली वेलिंगटन रीजनल स्टेडियम लौट रहे हैं। भारत और न्यूजीलैंड के...

क्रिकेट नेपाल के कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी! 4 दिसंबर से काठमांडू में सजेगा ICC वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ का मंच

Nepal confirmed as host for 8-team ICC ODI World Cup Qualifier Playoff in December (Image credit Twitter – X) अगले साल होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां तेज...

BAN vs WI: हसन महमूद ने सिलहट में 6 विकेट चटकाकर रचा इतिहास! नेथन लायन के इस एलीट क्लब में हुए शामिल

BAN vs WI: Hasan Mahmud Matches Nathan Lyon Rare Test Feat With Sylhet Six-For (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार...

SMAT 2026: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी बने बिहार के कप्तान! शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Vaibhav Sooryavanshi named captain of Bihar in SMAT 2026 (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को एक और बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बिहार क्रिकेट...