Skip to main content

ताजा खबर

02 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

02 नवंबर Morning न्यूज हेडलाइंस आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
Virat Kohli (Photo Source: X)

1) IND vs NZ : पहले दिन खेल के बाद रवींद्र जडेजा ने दिया बड़ा बयान, बोले- आखिरी 15 मिनट…

मुंबई टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कहा कि दिन के आखिरी 15 मिनट टीम के पक्ष में नहीं गए और गलत फैसले ने मेजबान टीम को मुश्किल स्थिति में डाल दिया। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि अन्य खिलाड़ी छोटी साझेदारियां बनाएंगे और पहली पारी में बढ़त लेंगे। जडेजा ने कहा, एक बैटिंग यूनिट के रूप में, हमें सामूहिक प्रयास की जरूरत है। ऐसा सोचा नहीं था, मिसकम्युनिकेशन और मिसजजमेंट होता रहता है। (पढ़ें पूरी खबर)

2) ‘वह हमारी लिस्ट में नंबर-1 पर थे’, वेंकी मैसूर ने श्रेयस अय्यर के रिलीज होने का बताया कारण

वेंकी मैसूर ने रेवस्पोर्ट्ज को बताया, यह आपसी सहमति का मामला है। यह किसी फ्रेंचाइजी के पास एकतरफा अधिकार नहीं है। खिलाड़ियों को विभिन्न कारकों पर विचार करना पड़ता है और सहमत होना पड़ता है। कहीं न कहीं, वह समझौता विभिन्न कारकों के कारण नहीं होता है – पैसा या कोई और कारण हो। वह हमारी लिस्ट में नंबर-1 पर थे। वह कप्तान थे, इसलिए नेतृत्व के इर्द-गिर्द सब कुछ बनाना होगा। (पढ़ें पूरी खबर)

3) मुझे लगता है कि सुंदर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है: साइमन डूल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे टेस्ट के खेल के पहले दिन के खत्म होने के बाद साइमन डूल ने ब्रॉडकास्ट को बताया कि, ‘जो कला वाशिंगटन सुंदर ने दिखाई है मैं उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखने के लिए बेताब हूं। उन्होंने अपनी बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खामोश रखा है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी युवा खिलाड़ी काफी घातक साबित हो सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

4) MS Dhoni का अनकैप्ड प्लेयर नियम के तहत रिटेन होना पूर्व क्रिकेटर को नहीं आया रास!, कह दी बड़ी बात

मोहम्मद कैफ ने जियो सिनेमा पर कहा, सीएसके ने वास्तव में अच्छा खेला है। उन्होंने 10-15 करोड़ रुपये बचाए हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह से इस नियम को वापस लाया गया, क्योंकि हम भावनाओं से प्रेरित थे, और हम सभी वास्तव में चाहते थे कि एमएस धोनी एक और साल खेलें। मुझे लगता है कि सीएसके ने वहां बहुत चतुराई से खेला। हां, वह कम पैसे ले रहे हैं, लेकिन इससे सीएसके को नीलामी में बड़े नाम वाले खिलाड़ियों को खरीदने की अनुमति मिलेगी। (पढ़ें पूरी खबर)

5) IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में विराट कोहली अपनी गलती की वजह से हुए रनआउट, रवि शास्त्री ने भारतीय खिलाड़ी को लगाई जमकर फटकार

पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री विराट कोहली के उस रनआउट से काफी निराश नजर आए और उन्होंने कमेंट्री करते समय भारतीय बल्लेबाज को जमकर फटकार लगाई। रवि शास्त्री ने कमेंट्री करते हुए कहा कि, ‘उन्होंने अपने विकेट को खराब कर दिया। यह समझ नहीं आ रहा कि विराट कोहली के दिमाग में क्या चल रहा है।’ (पढ़ें पूरी खबर)

6) “मेरे फेवरेट क्रिकेटर के लिए बहुत खुश हूं…”, रवींद्र जडेजा की तारीफ में संजय मांजरेकर का खास ट्वीट

रवींद्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी के चलते ही न्यूजीलैंड की टीम मुंबई टेस्ट की पहली पारी में 235 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस बीच, क्रिकेट कमेंटेटर संजय मांजरेकर जडेजा के प्रदर्शन की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए। मांजरेकर ने कहा कि जडेजा का स्पैल बिल्कुल वैसा ही था जिसकी भारत को जरूरत थी। संजय मांजरेकर ने रवींद्र जडेजा की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट पर करते हुए लिखा, मेरे फेवरेट क्रिकेटर जडेजा के लिए मैं बहुत खुश हूं। पांच विकेट! उन्हें इसकी जरूरत थी! और टीम को भी इसकी जरूरत थी। (पढ़ें पूरी खबर)

7) बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले मार्नस लाबुशेन ने बुमराह और पंत की जमकर की तारीफ

भारत को इस साल नवंबर में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि वह हमेशा खेल के सबसे लंबे प्रारूप में बेस्ट बॉलर्स के खिलाफ चुनौतियों के लिए तैयार रहते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

8) Hardik Pandya की ये अंगूठी देखी क्या आपने, टी20 वर्ल्ड कप की याद आ जाएगी आपको

इस साल हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में Hardik Pandya की अहम भूमिका रही थी, जहां फाइनल से लेकर बाकी मैचों में पांड्या ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। वहीं टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जीते कई महीने हो गए हैं, लेकिन उसके बाद भी पांड्या उस खास दिन को याद कर रहे हैं और इसी कड़ी में उन्होंने एक खास इंस्टा स्टोरी शेयर की है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) दुखी मन के साथ Shreyas Iyer ने मनाई Diwali, ये तस्वीर दे रही हैं इस बात की गवाही

स्टाइलिश बल्लेबाज Shreyas Iyer की कप्तानी में KKR टीम ने इस साल यानी की IPL 2024 का खिताब जीता था, लेकिन इस टीम ने अपने कप्तान यानी की श्रेयस अय्यर को ही रिटेन नहीं किया। जिसके बाद टीम के इस फैसले से हर कोई हैरान था, दूसरी ओर रिलीज होने के बाद अय्यर ने एक पोस्ट शेयर किया और इस पोस्ट की तस्वीरें कुछ अलग ही कहानी बता रही हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

10) रन चुराने में गलती कर बैठे Virat Kohli, 22 गज पर नहीं काम आई इस बार तेजी

मुंबई टेस्ट मैच के पहले दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन बल्लेबाजी में एक बार फिर से Virat Kohli से लेकर रोहित ने सभी को निराश किया। ऐसे में रोहित के आउट होने के बाद फैन्स में गुस्सा था, तो विराट के आउट होने के बाद फैन्स हद से ज्यादा निराश हो गए थे। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...