
1) NZ vs ENG: क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड ने जीता पहला टेस्ट, मैच खत्म होने के बाद बेन स्टोक्स ने अपनी पीठ की चोट को लेकर दिया अपडेट
क्राइस्टचर्च में खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की पीठ में चोट लग गई थी। यही नहीं इससे पहले भी बेन स्टोक्स चोटिल होने की वजह से श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में भाग नहीं ले पाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी उन्हें काफी दर्द में देखा गया था। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद बेन स्टोक्स ने अपनी चोट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। बेन स्टोक्स ने मैच खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन में कहा कि, ‘मैंने खुद को एक मुश्किल परिस्थिति में पाया, लेकिन ब्रूक के साथ साझेदारी करते समय और जिस तरीके से निचले क्रम के खिलाड़ियों ने खेला यह हमारे लिए काफी अच्छी बात थी। (पढ़ें पूरी खबर)
2) PM XI vs IND: वार्म अप मैच में युवा खिलाड़ी चमके, टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की
कैनबरा में खेले गए वार्म अप मुकाबले में टीम इंडिया ने प्राइम मिनिस्टर XI को 6 विकेट से हराया। इस बेहतरीन मैच में टीम इंडिया की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। बता दें कि, बारिश की वजह से पहले दिन का खेल नहीं हुआ था। दूसरे दिन के खेल में प्राइम मिनिस्टर XI पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की ओर से युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने चार विकेट झटके, जबकि आकाश दीप ने दो विकेट अपने नाम किए। (पढ़ें पूरी खबर)
3) ‘माही भाई ने मुझे शुरुआत से काफी सपोर्ट किया है और इसी वजह से मैं…’, मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ने के बाद दीपक चाहर ने किया बड़ा खुलासा
दीपक चाहर ने कहा कि, ‘माही भाई ने मुझे शुरुआत से सपोर्ट किया है और इसी वजह से मैं चेन्नई सुपर किंग्स टीम में जाना चाहता था। लेकिन नीलामी के दूसरे दिन मेरा नाम लिया गया और मुझे यह बात पता थी कि चेन्नई टीम में मेरी वापसी काफी मुश्किल है। उनका पर्स काफी कम था, लेकिन 13 करोड़ होने के बावजूद उन्होंने मेरे ऊपर 9 करोड़ रुपए की बोली लगाई। मैंने अपने दिमाग में यह बात बैठा ली थी कि अब बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। पिछले साल मेरा नाम पहले आया था और इसी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स ने मुझे अपनी टीम में आसानी से शामिल कर लिया था।’ (पढ़ें पूरी खबर)
4) Diljit Dosanjh हैं शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन, KKR की टैगलाइन नारे के साथ कोलकाता कंसर्ट की शुरुआत की
30 नवंबर को कोलकाता में मशहूर सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने परफॉर्म किया था। यह परफॉर्मेंस उनके Dil-Luminati Tour का है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दिलजीत दोसांझ को कोलकाता के दर्शकों के सामने ‘कोरबो लोरबो जीतबो रे’ के नारे लगाते हुए देखा गया। यही नहीं दिलजीत दोसांझ ने कोलकाता और पंजाब के बीच की समानताओं के बारे में भी बताया। दिलजीत दोसांझ पंजाब के रहने वाले हैं। (पढ़ें पूरी खबर)
5) BGT 2024: वार्म अप मैच में हर्षित राणा ने दिखाया कमाल, 6 गेंदों के भीतर झटके 4 महत्वपूर्ण विकेट
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया ने कैनबरा में प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ वार्म अप मैच खेला, जिसमें हर्षित राणा ने छह गेंदों के भीतर चार विकेट झटके और विरोधी टीम के मिडिल ऑर्डर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। इस मैच की शुरुआत में हर्षित राणा को काफी परेशानी हुई, लेकिन बाद में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने पहले नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे जैक क्लैटन को आउट किया, जिन्होंने इस मैच में 40 रन बनाए। (पढ़ें पूरी खबर)
6) Jay Shah ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी को लेकर खास पोस्ट किया शेयर, टीम इंडिया के खिलाड़ियों की तारीफ
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में Team India के कई स्टार खिलाड़ी भी खेल रहे हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे है। इसी कड़ी में Jay Shah ने अब इस टूर्नामेंट और टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लेकर खास सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है और उसके कैप्शन में उन्होंने काफी कुछ लिखा है। (पढ़ें पूरी खबर)
7) 22 गज पर बोला Shubman Gill का बल्ला, अभ्यास मैच में इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से मचाया हल्ला
चोट के कारण Shubman Gill ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वो दूसरे टेस्ट मैच के जरिए 22 गज पर अपना जलवा दिखाने के लिए बेताब हैं। इस बीच गिल ने एक ऐसी पारी खेल दी है, जिसने टीम इंडिया के साथ-साथ फैन्स को भी बड़ी राहत देने का काम किया है। (पढ़ें पूरी खबर)
8) Cheteshwar Pujara ने Pink Ball को लेकर दिया बड़ा बयान, टीम इंडिया को चेतावनी देने का भी किया काम
भले ही Cheteshwar Pujara इस बार BGT के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है, लेकिन वो हिंदी कमेंट्री के जरिए इस टेस्ट सीरीज में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। इस बीच दूसरे टेस्ट मैच से पहले पुजारा ने एक बड़ा बयान दिया है, जो पिंक बॉल से जुड़ा है और एक तरह से उन्होंने टीम इंडिया को चेतावनी दी है। (पढ़ें पूरी खबर)
9) Virat Kohli के बहुत बड़े वाले फैन हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, खुद ने कबूल की है ये बात
हर विरोधी टीम का खिलाड़ी Virat Kohli की एक बार जरूर तारीफ करता है, फिर चाहे वो इंग्लैंड की टीम का हो या फिर ऑस्ट्रेलिया की। कोहली ने अपनी बल्लेबाजी और स्वैग से सभी को अपना फैन बना रखा है, इस बीच ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ियों ने भी विराट को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसे सुन आप हैरान हो जाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)
IPL 2026: CSK की प्लेऑफ उम्मीदों को झटका, LSG ने एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया
LSG vs CSK, Top 10 Memes: लखनऊ बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर
IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खराब प्रदर्शन के बीच, इस दिग्गज ने 16 साल बाद छोड़ा टीम का साथ
बांग्लादेश को झटका! अनुभवी मुश्फिकुर रहीम ने वनडे वापसी से किया इनकार, बोले- ‘अब टीम को मेरी जरूरत’

